NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: काइल जैमीसन ने नीलामी में अपना नाम नहीं देने का कारण बताया
    खेलकूद

    IPL 2022: काइल जैमीसन ने नीलामी में अपना नाम नहीं देने का कारण बताया

    IPL 2022: काइल जैमीसन ने नीलामी में अपना नाम नहीं देने का कारण बताया
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 03, 2022, 05:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: काइल जैमीसन ने नीलामी में अपना नाम नहीं देने का कारण बताया
    पिछले सीजन में RCB से खेले थे जैमीसन

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की नीलामी के लिए 590 खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमीसन ने नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया है परिणामस्वरूप वह IPL 2022 में नहीं खेलेंगे। इस बीच जैमीसन ने बताया कि वह बायो-बबल से थकावट के बीच अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने इस बार लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है। एक नजर पूरी खबर पर।

    व्यस्त कार्यक्रम के बीच घर पर समय बिताना चाहता हूं- जैमीसन

    जैमीसन से जब IPL की नीलामी सूची में अपना नाम नहीं रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, "पिछले 12 महीने बायो-बबल और क्वारंटीन के चलते चुनौती भरे रहे हैं। मैं अगले 12 महीनों का कार्यक्रम देखूं तो यह भी काफी व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में अगर मुझे छह या आठ हफ्ते घर पर समय बिताने का समय मिल रहा है तो मैं इसको खोना नहीं चाहता हूं।"

    मेरे लिए अपने खेल पर काम करने का समय है- जैमीसन

    जैमीसन ने कहा कि वह अपने खेल में सुधार करने के लिए समय चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी युवा हूं। अगर मैं तीनों प्रारूपों में आगे बढ़ते हुए न्यूजीलैंड की टीमों में बने रहने के लिए प्रतिस्पर्धा करना चाहता हूं, तो मुझे वास्तव में अपने खेल पर काम करने की जरूरत है। मेरे लिए यह घर पर समय बिताने का मौका है और अपने खेल पर काम करने का भी समय है।"

    पिछले सीजन में ऐसा रहा था जैमीसन का प्रदर्शन

    कीवी ऑलराउंडर जैमीसन ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करके IPL में 15 करोड़ रुपये की कीमत हासिल की थी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भारी कीमत देकर खरीदा था। अपने पहले IPL सीजन में जैमीसन ने नौ मैचों में नौ विकेट लिए और 65 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.60 की रही थी। वह पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड के लिए उपयोगी खिलाड़ी बने हुए हैं।

    12 और 13 फरवरी को होगी नीलामी

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की नीलामी में अब अधिक समय नहीं बचा है। सभी 10 फ्रेंचाइजी बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को नीलामी में अपने संयोजन के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी। पिछले महीने 1,214 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ्रेंचाइजियों से बात करने के बाद 590 खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए फाइनल किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    काइल जैमीसन
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    WPL 2023: मुंबई ने जीता खिताब, जानिए टूर्नामेंट से जुड़े अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' में नहीं था 'पुष्पा झुकेगा नहीं' डायलॉग, श्रेयस तलपड़े ने किया खुलासा श्रेयस तलपड़े
    IPL 2023: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  सनराइजर्स हैदराबाद
    मुंबई: अंधेरी पूर्व के इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत मुंबई

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का सटीक विश्लेषण  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: क्या है कोलकाता नाइड राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  कोलकाता नाइट राइडर्स
    कोहली के साथ की गई बल्लेबाजी और डांस जीवन भर नहीं भूल पाउंगा- क्रिस गेल क्रिस गेल
    IPL 2023: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस
    WPL फाइनल: दिल्ली ने मुंबई को दिया 132 रन का लक्ष्य, वोंग-मैथ्यूज ने झटके 3-3 विकेट विमेंस प्रीमियर लीग
    दूसरा टी-20: दक्षिण अफ्रीका ने हासिल किया 259 रन का लक्ष्य, डिकॉक ने लगाया शतक  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    काइल जैमीसन

    CSK को बड़ा झटका, काइल जैमिसन IPL के पूरे सीजन से हो सकते हैं बाहर टी-20 क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: काइल जैमीसन चोट के चलते आगामी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हुए बाहर मैट हेनरी
    IPL 2023 नीलामी: काइल जेमीसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023