Page Loader
IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर
12 और 13 फरवरी को होगी नीलामी (तस्वीर- Twitter/@IPL)

IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर

Feb 10, 2022
11:34 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए बड़ी नीलामी होने वाली है। 590 खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए फाइनल किया गया है। बता दें 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में नीलामी होनी है, जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से अपने पर्स को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी। आइए इस नीलामी से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

रिटेंशन नियम

टीमें रिटेन कर सकती हैं अधिकतम चार खिलाड़ी

नीलामी सूची की घोषणा से पहले टीमों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए कहा गया था। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस ने चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया। दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को चुना है।

नई फ्रेंचाइजी

लखनऊ और गुजरात ने इन खिलाड़ियों को किया साइन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को अपने तीन ड्राफ्ट पिक्स के रूप में नामित किया है। लखनऊ ने राहुल को 17 करोड़ की भारी भरकम रुपये में साइन किया है। उन्होंने स्टोइनिस को 9.2 करोड़ और बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये चुकाकर अपने साथ जोड़ा है। इस बीच गुजरात ने हार्दिक पांड्या (15 करोड़ रुपये), राशिद खान (15 करोड़ रुपये) और शुभमन गिल (8 करोड़ रुपये) को साइन किया है।

जानकारी

कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं टीमें?

एक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को खरीद सकती है, जिसमें रिटेन/ड्राफ्ट किए गए खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसी तरह कम से कम 18 खिलाड़ियों को खरीदना होगा। एक टीम अपने पूरे दल में अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है।

विदेशी खिलाड़ी

सभी दस टीमों में विदेशी खिलाड़ियों के बचे हुए स्लॉट

चेन्नई सुपर किंग्स: 7 (मोईन अली) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 7 (ग्लेन मैक्सवेल) मुंबई इंडियंस: 7 (कीरोन पोलार्ड) पंजाब किंग्स: 8 दिल्ली कैपिटल्स: 7 (एनरिक नोर्खिया) कोलकाता नाइट राइडर्स: 6 (आंद्रे रसेल और सुनील नरेन) राजस्थान रॉयल्स: 7 (जोस बटलर) सनराइजर्स हैदराबाद: 7 (केन विलियमसन) लखनऊ सुपर जायंट्स: 7 (मार्कस स्टोइनिस) गुजरात टाइटंस: 7 (राशिद खान)

पर्स

एक नजर टीमों के बचे हुए पर्स पर

चेन्नई सुपर किंग्स: 48 करोड़ रुपये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 57 करोड़ रुपये मुंबई इंडियंस: 48 करोड़ रुपये पंजाब किंग्स: 72 करोड़ रुपये दिल्ली कैपिटल्स: 47.5 करोड़ रुपये कोलकाता नाइट राइडर्स: 48 करोड़ रुपये राजस्थान रॉयल्स: 62 करोड़ रुपये सनराइजर्स हैदराबाद: 68 करोड़ रुपये लखनऊ सुपर जायंट्स: 59.8 करोड़ रुपये गुजरात टाइटंस : 52 करोड़ रुपये

पार्ट-1

IPL 2022: प्लेयर्स रिटेंशन लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (16 करोड़ रुपये), एमएस धोनी (12 करोड़ रुपये), मोईन अली (8 करोड़ रुपये) और रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपये) दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़ रुपये), अक्षर पटेल (9 करोड़ रुपये), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़ रुपये) और एनरिक नोर्खिया (6.5 करोड़ रुपये) कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़ रुपये), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़ रुपये) और सुनील नरेन (6 करोड़ रुपये)।

पार्ट-2

IPL 2022: प्लेयर्स रिटेंशन लिस्ट

मुंबई इंडियंस: रोहित (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (14 करोड़) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़) . राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़) और यशस्वी जायसवाल (4 करोड़) . रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़) . सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) और अब्दुल समद (4 करोड़) .