Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में वापसी कर सकते हैं मिचेल स्टार्क, ऑक्शन में शामिल होने पर कर रहे विचार
खेलकूद

IPL में वापसी कर सकते हैं मिचेल स्टार्क, ऑक्शन में शामिल होने पर कर रहे विचार

IPL में वापसी कर सकते हैं मिचेल स्टार्क, ऑक्शन में शामिल होने पर कर रहे विचार
लेखन अंकित पसबोला
Jan 12, 2022, 12:08 pm 3 मिनट में पढ़ें
IPL में वापसी कर सकते हैं मिचेल स्टार्क, ऑक्शन में शामिल होने पर कर रहे विचार
RCB से खेल चुके हैं स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी करने पर विचार कर रहे हैं। स्टार्क ने संकेत दिए हैं कि वह IPL 2022 में खेल सकते हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में इस साल टी-20 विश्व कप खेला जाना है, जिसको ध्यान में रखते हुए स्टार्क लीग में खेल सकते हैं। वह आखिरी बार 2015 में भारत की प्रतिष्ठित घरेलू टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आए थे।

बयान
ऑक्शन के लिए अपना नाम देने पर विचार कर रहे हैं स्टार्क

होबार्ट में शुरू होने वाले पांचवे एशेज टेस्ट से पहले स्टार्क ने बताया कि वह IPL के ऑक्शन में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। स्टार्क ने कहा, "मेरे पास कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए दो दिन का समय है। मैंने अभी तक ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं दिया है, लेकिन मेरे पास इस बारे में फैसला करने के लिए कुछ और दिन हैं। यह निश्चित रूप से योजनाओं में हैं, चाहे शेड्यूल कुछ भी हो।"

IPL
RCB से खेल चुके हैं स्टार्क

पिछले साल टी-20 विश्व कप से पहले IPL ऑक्शन हुआ था, जिसमें स्टार्क ने अपना नाम नहीं दिया था। हालांकि, वह 2014 और 2015 सीजन में IPL खेलते हुए दिखे थे। स्टार्क ने अपने IPL करियर के 27 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से 34 विकेट लिए हैं। IPL 2015 के बाद से स्टार्क वर्कलोड और इंजरी के कारण लीग में नहीं खेल सके हैं।

रजिस्ट्रेशन
14 जनवरी है ऑक्शन में नाम देने की आखिरी तारीख

IPL 2022 के लिए फरवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को 14 जनवरी तक अपने नाम देने हैं। इस प्रक्रिया के बाद बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को खिलाड़ियों को ऑक्शन के जरिए खरीदा जाएगा। इस बार लीग में अहमदाबाद और लखनऊ के रूप में दो नई टीमें हिस्सा लेंगी। साल 2011 के बाद यह पहला मौका होगा जब IPL में 10 टीमें खेलती नजर आएंगी।

जानकारी
टाटा बना IPL का मुख्य प्रायोजक

वीवो ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टाइटल स्पॉन्सर (शीर्षक प्रायोजक) के रूप में अपना हाथ खींच लिया है और अब IPL के मुख्य प्रायोजक 'टाटा' होंगे। यह फैसला मंगलवार (11 जनवरी) को IPL की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया है। वीवो ने IPL प्रायोजन सौदे से बाहर निकलने का अनुरोध किया था और मीटिंग में इस पर मंजूरी मिल गई है। अब वीवो की बजाय 'टाटा IPL' से लीग पहचानी जाएगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
इंडियन प्रीमियर लीग
क्रिकेट समाचार
मिचेल स्टार्क
IPL 2022
ताज़ा खबरें
UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती करियर
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती की भरपाई के लिए 1 लाख करोड़ का कर्ज लेगी सरकार
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती की भरपाई के लिए 1 लाख करोड़ का कर्ज लेगी सरकार देश
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज और इंग्लैंड में टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज और इंग्लैंड में टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित खेलकूद
ओडिसी ने लॉन्च किए 150 किलोमीटर तक की रेंज वाले नये स्कूटर
ओडिसी ने लॉन्च किए 150 किलोमीटर तक की रेंज वाले नये स्कूटर ऑटो
भारत में 31 मई को लॉन्च होगा iQOO नियो 6 स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत
भारत में 31 मई को लॉन्च होगा iQOO नियो 6 स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत टेक्नोलॉजी
इंडियन प्रीमियर लीग
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े खेलकूद
IPL 2022: प्ले-ऑफ मैचों से जुड़ी हर जरूरी बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे
IPL 2022: प्ले-ऑफ मैचों से जुड़ी हर जरूरी बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे खेलकूद
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े खेलकूद
MI बनाम DC: मैच हारकर प्ले-ऑफ से बाहर हुई दिल्ली, बैंगलोर ने किया क्वालीफाई
MI बनाम DC: मैच हारकर प्ले-ऑफ से बाहर हुई दिल्ली, बैंगलोर ने किया क्वालीफाई खेलकूद
MI बनाम DC: टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी, पृथ्वी शॉ की हुई वापसी
MI बनाम DC: टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी, पृथ्वी शॉ की हुई वापसी खेलकूद
और खबरें
क्रिकेट समाचार
अगले IPL सीजन में भी खेलते दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, खुद किया खुलासा
अगले IPL सीजन में भी खेलते दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, खुद किया खुलासा खेलकूद
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन हॉरिट्ज बने आयरलैंड के स्पिन गेंदबाजी कोच
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन हॉरिट्ज बने आयरलैंड के स्पिन गेंदबाजी कोच खेलकूद
MI बनाम DC: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
MI बनाम DC: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए पूरे किए 7,000 रन, बनाए ये रिकॉर्ड्स
विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए पूरे किए 7,000 रन, बनाए ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
IPL 2022: फाइनल मैच के समय में हुआ बदलाव, 08 बजे से शुरू होगा खिताबी मुकाबला
IPL 2022: फाइनल मैच के समय में हुआ बदलाव, 08 बजे से शुरू होगा खिताबी मुकाबला खेलकूद
और खबरें
मिचेल स्टार्क
विश्व चैंपियन पति-पत्नी मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली के आंकड़े और रिकॉर्ड्स
विश्व चैंपियन पति-पत्नी मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली के आंकड़े और रिकॉर्ड्स खेलकूद
IPL 2022: मिचेल स्टार्क ने बताया क्यों नहीं दिया नीलामी में अपना नाम
IPL 2022: मिचेल स्टार्क ने बताया क्यों नहीं दिया नीलामी में अपना नाम खेलकूद
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवार्ड्स: स्टार्क और गार्डनर को चुना गया साल का बेस्ट क्रिकेटर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवार्ड्स: स्टार्क और गार्डनर को चुना गया साल का बेस्ट क्रिकेटर खेलकूद
IPL नीलामी के लिए 1,214 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, गेल समेत कई दिग्गज नहीं लेंगे हिस्सा
IPL नीलामी के लिए 1,214 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, गेल समेत कई दिग्गज नहीं लेंगे हिस्सा खेलकूद
IPL: क्या नीलामी में शामिल होंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी?
IPL: क्या नीलामी में शामिल होंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी? खेलकूद
और खबरें
IPL 2022
SRH बनाम PBKS: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
SRH बनाम PBKS: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े
IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े खेलकूद
RR बनाम CSK: जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, बने ये रिकॉर्ड्स
RR बनाम CSK: जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
RR बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी चुनी, रायुडू की हुई वापसी
RR बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी चुनी, रायुडू की हुई वापसी खेलकूद
RCB बनाम GT: जीत के साथ बैंगलोर ने जिन्दा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बनाए ये रिकॉर्ड्स
RCB बनाम GT: जीत के साथ बैंगलोर ने जिन्दा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बनाए ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022