NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया?
    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया?
    खेलकूद

    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया?

    लेखन अंकित पसबोला
    November 30, 2021 | 10:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे बड़े खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ बरकरार रखा है। बता दें पिछले सीजन में हिस्सा लेने वाली आठ टीमें तीन भारतीय और एक विदेशी या दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों समेत अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

    ऐसे हैं रिटेंशन के नियम

    अगर कोई फ्रैंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो ऑक्शन के 90 करोड़ के कुल पर्स से 42 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे। इसी तरह तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के पर्स से 33 करोड़ रुपये कम होंगे। वहीं अगर कोई फ्रेंचाइजी सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उनके पर्स से 24 करोड़ रुपये कट जाएंगे। इसके अलावा सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने वाली टीम को अपने पर्स से 14 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    IPL 2022 दो नई टीमों के शामिल होने के बाद अब 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। दो नई टीमें बड़ी नीलामी से पहले खिलाड़ियों के पूल से एक विदेशी सहित तीन खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। इसके बाद नीलामी होनी है।

    CSK ने धोनी समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़) को रिटेन किया है। बता दें धोनी की कप्तानी में CSK ने IPL 2021 का खिताब जीता था। धोनी के अलावा CSK ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (16 करोड़) और मोईन अली (आठ करोड़) को अपने साथ बरकरार रखा है। इनके अलावा युवा रितुराज गायकवाड़ (छह करोड़) को भी CSK ने रिटेन किया है। CSK के पर्स में अब 48 करोड़ रुपये बचे हैं।

    कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को किया रिटेन, गिल पर नहीं लगाया दांव

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शुभमन गिल को रिटेन नहीं किया है, जबकि वेंकटेश अय्यर (आठ करोड़) पर दांव लगाया है। सुनील नरेन (छह करोड़) और आंद्रे रसेल (12 करोड़) के रूप में दो विदेशी खिलाड़ियों को KKR ने अपने साथ बरकरार रखा है। इनके अलावा KKR ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (आठ करोड़) को भी रिटेन किया है। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद KKR के पर्स में 48 करोड़ रुपये बचे हैं।

    हैदराबाद ने वार्नर को किया रिलीज, विलियमसन को किया रिटेन

    पिछले सीजन में निराशजनक प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन (14 करोड़) को रिटेन किया है। वहीं डेविड वार्नर को टीम ने अपने साथ बरकरार नहीं रखा है। उन्हें पिछले IPL सीजन के आखिरी मैचों में प्लेइंग इलेवन में भी शामिल नहीं किया गया था। विलियमसन के अलावा SRH ने उमरान मलिक (चार करोड़) और अब्दुल समद (चार करोड़) को रिटेन किया है। SRH के पर्स में 68 करोड़ बचे हैं।

    दिल्ली ने पंत समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया है और दूसरी तरफ ऋषभ पंत (16 करोड़) को अपने साथ बरकरार रखा है। पंत के अलावा दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (साढ़े सात करोड़) और अक्षर पटेल (नौ करोड़) को बरकरार रखा है। वहीं तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया (साढ़े छह करोड़) के रूप में DC ने विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया है। DC के पर्स में 47 करोड़ 50 लाख रुपये बचे हैं।

    रोहित समेत इन खिलाड़ियों को मुंबई ने किया रिटेन

    IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़) आगे भी मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उनके अलावा मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (12 करोड़) को भी MI ने रिटेन किया है। MI ने सूर्यकुमार यादव (आठ करोड़) और कीरोन पोलार्ड (छह करोड़) को अपने साथ बरकरार रखा है जबकि हार्दिक पांडया को टीम ने रिटेन नहीं किया है। MI के पर्स में 48 करोड़ रुपये बचे हैं।

    RCB ने कोहली और मैक्सवेल को किया रिटेन

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (15 करोड़) को रिटेन किया है। बता दें कोहली IPL के अगले सीजन में कप्तानी नहीं करेंगे। वह पहले ही ये घोषणा कर चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) को भी RCB ने रिटेन किया है। मैक्सवेल का पिछले सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। इनके अलावा RCB ने मोहम्मद सिराज (सात करोड़) को अपने साथ बरकरार रखा है। RCB के पर्स में 57 करोड़ रुपये बचे हैं।

    पंजाब ने मयंक और अर्शदीप को चुना

    PBKS ने केएल राहुल को रिटेन नहीं किया है। ऐसे पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल अगले सीजन में PBKS का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह IPL की नई टीम लखनऊ की कप्तानी कर सकते हैं। PBKS ने सिर्फ मयंक अग्रवाल (12 करोड़) और अर्शदीप सिंह (चार करोड़) को रिटेन किया है। दो खिलाड़ियों को रिटेन करने के चलते PBKS के पर्स में 72 करोड़ रुपये बचे हैं।

    राजस्थान ने संजू समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

    राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन (14 करोड़) को रिटेन किया है। IPL 2021 में संजू की कप्तानी में राजस्थान ने 14 में से पांच मैच जीते और उनकी टीम प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। उन्होंने बीते सीजन में 40.33 की औसत से 484 रन बनाए थे। RR ने जोस बटलर (10 करोड़) और युवा यशस्वी जायसवाल (चार करोड़) को भी रिटेन किया है। रिटेन करने के बाद RR के पर्स में 62 करोड़ रुपये बचे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी
    IPL 2022
    IPL नीलामी 2022

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में किया रिटेन- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    IPL के अगले तीन सीजन के लिए धोनी को रिटेन कर सकती है CSK- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    2 अप्रैल 2022 से चेन्नई में शुरू हो सकता है IPL का अगला सीजन- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    चेन्नई में अपना आखिरी टी-20 मैच खेलेंगे महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    इस साल सर्वाधिक टेस्ट रन वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं आबिद अली, जानें उनका टेस्ट करियर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: पहली पारी में 204 पर सिमटी श्रीलंका, ऐसा रहा दूसरा दिन टेस्ट क्रिकेट
    कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय टीम, BCCI कोषाध्यक्ष धूमल ने किया स्पष्ट BCCI
    अमित शाह के लोकसभा क्षेत्र में अनुच्छेद 370 के नाम पर स्पोर्ट्स लीग आयोजित करेगी भाजपा गुजरात

    IPL नीलामी

    IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी में अपना नाम देंगे वार्नर, कहा- SRH द्वारा टीम में रखने की उम्मीद नहीं इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्टूबर में हो सकती है IPL की नई टीमों की नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे मार्क वुड, वापस लिया अपना नाम इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL 2022 में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके रोहित शर्मा, जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RR, पहला क्वालीफायर: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लीग स्टेज के बाद सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2022

    IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान ने कृष्णा को 10 करोड़ में खरीदा, गुजरात के लिए खेलेंगे फर्ग्यूसन IPL नीलामी
    IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने 10.75 करोड़ में शार्दुल को खरीदा, SRH के लिए खेलेंगे भुवनेश्वर भुवनेश्वर कुमार
    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को 6.50 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023