NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकती है लीग, BCCI बना रहा प्लान-B
    खेलकूद

    IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकती है लीग, BCCI बना रहा प्लान-B

    IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकती है लीग, BCCI बना रहा प्लान-B
    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 13, 2022, 11:17 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकती है लीग, BCCI बना रहा प्लान-B
    IPL के आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका है बैकअप विकल्प

    एक बार फिर से कोरोना महामारी का प्रभाव खेलों में पड़ने लगा है। कोरोना के कारण इस बार भी रणजी ट्रॉफी को स्थगित करना पड़ा। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन, जो भारत में होना है, उस पर कोरोना का प्रभाव पड़ना तय है। इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर IPL 2022 का आयोजन भारत में सम्भव नहीं हो पाया तो इसे दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में कराया जा सकता है।

    दक्षिण अफ्रीका का समय अंतर भी लीग के लिए सही रहेगा- BCCI अधिकारी

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लीग के आयोजन के लिए बैकअप विकल्प तलाश रहा है। BCCI के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "हम हर समय UAE पर निर्भर नहीं रह सकते हैं इसलिए हमने और विकल्प तलाशने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका का समय अंतर भी खिलाड़ियों के लिए अच्छा है।" वहीं श्रीलंका ने कोरोना के बीच लंका प्रीमियर लीग (LPL) का आयोजन सफलतापूर्वक किया है।

    टाइमजोन के हिसाब से भी दक्षिण अफ्रीका है सही विकल्प

    यदि प्रसारणकर्ता भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से मैच की शुरुआत चाहते हैं, तो दक्षिण अफ्रीका में खेल की पहली गेंद शाम 4 बजे फेंकी जाएगी। ऐसे में प्रोटियाज धरती पर लीग दर्शकों के नजरिए से भी ठीक समय से शुरू हो सकेगी।

    इस समय दक्षिण अफ्रीका भारत की कर रहा है मेजबानी

    दक्षिण अफ्रीका इस समय कोरोना महामारी के बीच भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर रहा है। बायो-बबल में खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज में अब तक कोरोना का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है। वहीं इससे पहले भारत-A की टीम दक्षिण अफ्रीका का सफलतापूर्वक दौरा कर चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम की प्रतिक्रिया BCCI के फैसले में अहम भूमिका निभा सकती है। इससे पहले 2009 में भी IPL दक्षिण अफ्रीका में खेला जा चुका है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    IPL 2009 के समानांतर ही देश में लोकसभा चुनाव होने थे, जिसको ध्यान में रखते हुए BCCI ने लीग को दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट किया था। उस बार डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

    कोरोना के बीच पहले भी देश से बाहर खेली जा चुकी है लीग

    इससे पहले भी कोरोना के कारण IPL का आयोजन भारत से बाहर किया जा चुका है। कोरोना के बीच IPL 2020 UAE में सफलतापूर्वक खेला गया था। वहीं IPL 2021 भारत में अप्रैल-मई में खेला जाना तय था। हालांकि, 60 में से 29 मैचों के बाद, कोरोना की मार के बीच भारत में इसका आयोजन संभव नहीं हो सका और बचे हुए मैच UAE में सितंबर-अक्टूबर में खेले गए थे।

    कोरोना के बीच महाराष्ट्र में खेली जा सकती है लीग- रिपोर्ट्स

    कोरोना मामलों के बीच अब IPL का आगामी सीजन एक ही राज्य में आयोजित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के प्रकोप के बीच IPL 2022 महाराष्ट्र के चार स्टेडियम में खेला जा सकता है। एक विश्वसनीय सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि BCCI के अंतरिम CEO और IPL के मुख्य परिचालन अधिकारी हेमंग अमीन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष विजय पाटिल से इस बारे में संपर्क किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2022

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: अहमदाबाद और लखनऊ को मिली डेडलाइन, 22 जनवरी तक खिलाड़ियों को करेंगी साइन क्रिकेट समाचार
    IPL में वापसी कर सकते हैं मिचेल स्टार्क, ऑक्शन में शामिल होने पर कर रहे विचार क्रिकेट समाचार
    IPL में अब 'वीवो' की जगह 'टाटा' हुआ टाइटल स्पॉन्सर, गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में फैसला क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं हार्दिक पांड्या क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    केपटाउन टेस्ट: दूसरी पारी में भारत ने गंवाए दो विकेट, ऐसा रहा दूसरा दिन विराट कोहली
    अंडर-19 विश्व कप 2022: भारतीय क्रिकेट टीम, कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: वाशिंगटन सुंदर वनडे सीरीज से बाहर, नवदीप और जयंत टीम में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    कोरोना संक्रमित हुए वाशिंगटन सुंदर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL 2022

    IPL 2022: कोरोना के बीच महाराष्ट्र में खेली जा सकती है लीग- रिपोर्ट्स क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होगा मेगा ऑक्शन- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहायक कोच बने विजय दहिया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के मेंटोर बने गौतम गंभीर, खुद ट्वीट करके दी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023