समाजवादी पार्टी: खबरें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर मचे हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसे सपा का राजनीतिक रंग बताया है।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मंगलवार शाम को गिरे चार मंजिला अलाया अपार्टमेंट मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में लिया है।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाई कोर्ट का अहम फैसला

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को कोई आरक्षण नहीं मिलेगा और इसके बिना ही चुनाव कराए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे 

भारत जोड़ो यात्रा के जनवरी में शुरू हो रहे दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी हिस्सा नहीं लेंगे।

भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा लोगों के वोट लेने तक मुफ्त राशन बांटती है और चुनाव खत्म होने पर बंद कर देती है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड: भाजपा सांसद ने राज्यसभा में पेश किया विधेयक, विपक्ष का हंगामा

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आज राज्यसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विधेयक पेश किया, जिस पर जमकर हंगामा देखने को मिला।

अखिलेश यादव की रामपुर सीट पर दोबारा चुनाव की मांग, बोले- वोटर्स को डराया-धमकाया गया

उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर हार पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से सीट पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।

08 Dec 2022

उपचुनाव

उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा?

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ गुरुवार को पांच राज्यों की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए।

मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डिंपल यादव ने जीत दर्ज कर ली है।

06 Nov 2022

उपचुनाव

विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार को हुई।

27 Oct 2022

आजम खान

भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को तीन साल की सजा, विधायकी जाना तय

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है।

राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और पिछले कुछ दिन से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

निजी और राजनीतिक जीवन से जुड़ी इन घटनाओं को लेकर चर्चा में रहे मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया।

"राजनीति के एक युग का अंत", प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि

पिछले काफी समय से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम पिछले कुछ दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे।

कैसा रहा मुलायम सिंह यादव का पहलवानी के अखाड़े से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर?

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में कई दिनों से भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया।

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, CCU में चल रहा इलाज; अखिलेश अस्पताल पहुंचे

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर बनी हुई है और अभी वह गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती हैं।

मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (82) की रविवार को हालत ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के बाद मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है।

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी मार्च, पुलिस ने रोका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने जनता से जुड़े तमाम मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मार्च निकालने की कोशिश की।

उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

अखिलेश यादव ने सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत सभी संगठन और प्रकोष्ठ भंग किए

हालिया उपचुनावों में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी में बड़े बदलाव के मूड में दिख रहे हैं।

उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन

पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं।

जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेगी समाजवादी पार्टी, उम्मीदवारी का ऐलान

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल (RLD) नेता जयंत चौधरी का राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मनमोहन सरकार में मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने पार्टी छोड़ दी है। बुधवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है।

उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आज आए नतीजों में पार्टी ने 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की।

एक बार फिर अलग होने की कगार पर अखिलेश और शिवपाल- रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के रास्ते एक बार फिर से अलग होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवपाल सपा के साथ गठबंधन तोड़ने वाले हैं।

विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश यादव और आजम खान ने छोड़ी लोकसभा की सदस्यता

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR

EVM की हेराफेरी की आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश में मतगणना से एक दिन पहले सरकारी वाहनों को चेक करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं पर राज्यभर में केस दर्ज किए जा रहे हैं।

11 Mar 2022

लखनऊ

लखनऊ: नतीजों से नाखुश सपा पदाधिकारी ने की आत्महत्या करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की हार से निराश एक पदाधिकारी ने गुरुवार को कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

11 Mar 2022

मायावती

विधानसभा चुनाव में हार के बाद क्या बोले अखिलेश यादव और मायावती?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज की

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के मुखिया शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की जसवंतनगर सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य को लगभग 80,000 वोटों के अंतर से हराया।

करहल विधानसभा सीट से जीते अखिलेश यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल को दी मात

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुर जिले की करहल विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल को मात दी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण का मतदान जारी, 613 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में राज्य के नौ जिलों की कुल 54 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सभी सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी, योगी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर करीब 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण के 17 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले, 39 प्रतिशत करोड़पति

देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं और अब तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां चल रही हैं।

विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड और गोवा में वोटिंग शुरू, उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 12 प्रत्याशी हैं निरक्षर

उत्तर प्रदेश में आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तैयारी चल रही है। इस चरण में कुल 584 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।