NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया
    अगली खबर
    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया
    डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में दर्ज की जीत

    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया

    लेखन सकुल गर्ग
    संपादन मुकुल तोमर
    Dec 08, 2022
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डिंपल यादव ने जीत दर्ज कर ली है।

    उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह को 2,88,461 वोटों के अंतर से हराया।

    सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी और 5 दिसंबर को सीट पर उपचुनाव का मतदान हुआ था।

    सांसद

    इससे पहले कन्नौज की सांसद रह चुकी हैं डिंपल

    चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, डिंपल यादव को कुल 6,18,120 वोट मिले, जबकि रघुराज प्रताप सिंह को 3,29,659 वोट प्राप्त हुए।

    बता दें कि डिंपल इससे पहले कन्नौज सीट से दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। डिंपल 2012 में हुए उपचुनाव में निर्विरोध चुनी गई थीं, जबकि 2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के सुब्रत पाठक पर जीत दर्ज की थी।

    हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव में पाठक ने डिंपल को हरा दिया था।

    चुनाव

    शिवपाल ने किया मैनपुरी की जनता का शुक्रिया अदा

    मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल की जीत पर ट्वीट कर कहा, 'मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह और अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों और कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।'

    शिवपाल ने उपचुनाव में डिंपल के लिए जमकर प्रचार किया था।

    हालांकि इससे पहले शिवपाल के अपने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ तकरार की बात सामने आई थी।

    जानकारी

    10 अक्टूबर को हुआ था मुलायम सिंह यादव का निधन

    सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

    अपने राजनीतिक सफर में मुलायम सिंह यादव ने आठ बार विधानसभा चुनाव और छह बार लोकसभा चुनाव जीता था।

    वह 1989 से 1991, 1993 से 1995 और 2003 से 2007 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।

    उपचुनाव

    5 दिसंबर को हुआ था सीट पर मतदान

    बता दें कि पांच राज्यों की एक लोकसभा सीट और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आयोजित हुआ था जिसके लिए 5 दिसंबर को मतदान किया गया था। इनमें उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा (मैनपुरी) और दो विधानसभा सीट (रामपुर और खतौली) शामिल हैं।

    इसके अलावा ओडिशा की पादमपुर विधानसभा सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी सीट और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर भी उपचुनाव हुआ था।

    अन्य सीटें

    अन्य सीटों के क्या नतीजे रहे?

    अन्य सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद आजम खान के करीबी मोहम्मद आसिम रजा को हरा दिया। खतौली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RLD) उम्मीदवार मदन भैया ने जीत दर्ज की।

    पादमपुर सीट पर बीजू जनता दल (BJD), सरदारशहर सीट पर कांग्रेस, कुढ़नी सीट पर भाजपा और भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    मुलायम सिंह यादव
    समाजवादी पार्टी
    उपचुनाव

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या ने तोड़ा अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दीपोत्सव में जलाए 15.76 लाख दीपक नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: UPPCL ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    उत्तर प्रदेश: मदद के लिए पुकारती रही खून से लथपथ बच्ची, वीडियो बनाते रहे लोग रेप
    कानपुर: पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रोकने की बजाय वीडियो बनाता रहा पति महिलाओं के खिलाफ अपराध

    मुलायम सिंह यादव

    जयाप्रदा का आरोप, आजम खान ने की थी एसिड अटैक कराने की कोशिश समाजवादी पार्टी
    मायावती पर 40 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाले अखिलेश अब शांत क्यों? भारतीय जनता पार्टी
    सोनिया गांधी के बगल में खड़े होकर बोले मुलायम सिंह, मोदीजी आप फिर से प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी

    समाजवादी पार्टी

    विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, सीट फाइनल होना बाकी योगी आदित्यनाथ
    कौन हैं मुलायम सिंह यादव के परिवार से भाजपा का दामन थामने वाली अपर्णा यादव? मुलायम सिंह यादव
    मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश: क्या है करहल का इतिहास और जातिगत समीकरण जहां से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? उत्तर प्रदेश

    उपचुनाव

    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती
    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025