NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
    अगली खबर
    EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR
    EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR

    EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 16, 2022
    06:10 pm

    क्या है खबर?

    EVM की हेराफेरी की आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश में मतगणना से एक दिन पहले सरकारी वाहनों को चेक करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं पर राज्यभर में केस दर्ज किए जा रहे हैं।

    पुलिस का कहना है कि बिना किसी अधिकार के अधिकारियों के वाहन चेक करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ये केस दर्ज किए जा रहे हैं।

    दूसरी तरफ सपा ने इस पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करने की धमकी दी है।

    बस्ती

    बस्ती में 100 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ 7 मामले दर्ज

    पूर्वी उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले में अब तक लगभग 100 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ सात अलग-अलग मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

    जिला पुलिस प्रमुख आशीष श्रीवास्तव ने मामले पर कहा, "सपा के कार्यकर्ता मतगणना से एक दिन पहले अनधिकृत तरीके से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के वाहनों की जांच कर रहे थे। हमने इन अधिकारियों के स्टाफ की शिकायतों के आधार पर सात मामले दर्ज किए हैं। इसमें सरकारी कामकाज में बाधा की धारा भी लगाई गई है।"

    प्रतिक्रिया

    पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही भाजपा सरकार- सपा विधायक

    बस्ती सदर से सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा सरकार उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।

    उन्होंने कहा, "बस्ती जिले से सपा के चार विधायक चुने गए हैं। उसी दिन से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हमने जिलाधिकारी से इसे रोकने को कहा है, नहीं तो फिर हम विरोध-प्रदर्शन करेंगे।"

    अन्य जिले

    हापुड़ और हरदोई में भी सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी पुलिस ने छह सपा कार्यकर्ताओं और 30 अनाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    उन पर मतगणना से एक दिन पहले सरकारी अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने और उन्हें मतगणना केंद्र में घुसने से रोकने का आरोप लगाया गया है।

    केंद्रीय उत्तर प्रदेश के हरदोई में भी 11 मार्च को 100 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें से दो को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

    पृष्ठभूमि

    अखिलेश यादव की अपील के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चेक किए थे वाहन

    बता दें कि चुनाव से दो दिन पहले वाराणसी और अन्य कुछ जिलों से EVM को इधर-उधर करने की वीडियो सामने आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना तक EVMs की रक्षा करने को कहा था।

    इसके बाद अगले दिन सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थलों और स्ट्रॉन्ग रूम के बार डटे रहे। उन्होंने सरकारी गाड़ियों को रोक-रोक कर उनमें EVM चेक किए थे और किसी भी गाड़ी को बिना चेकिंग के अंदर नहीं जाने दिया था।

    विधानसभा चुनाव के नतीजे

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में राज्य की 403 सीटों में से 273 पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा दोबारा सत्ता में लौट आई है।

    सपा और उसके सहयोगी मात्र 125 सीट ही जीत पाए, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी लगभग साफ हो गई है और मात्र एक सीट जीत हासिल की। कांग्रेस ओर अन्य ने केवल दो-दो सीटें अपने नाम की हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश की राजनीति
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन कर सकती है AAP आम आदमी पार्टी समाचार
    PMO के ट्विटर हैंडल से सपा पर हमले पर सियासत गर्म, विपक्ष ने प्रधानमंत्री को घेरा नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, अखिलेश ने जताई नाराजगी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव बोले- सपा नेताओं के फोन टैप हो रहे, मुख्यमंत्री सुनते हैं रिकॉर्डिंग योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश की राजनीति

    उत्तर प्रदेश: पेपरलेस बजट के लिए विधायकों को आईपैड खरीदने का आदेश, सरकार करेगी भुगतान उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ "आपत्तिजनक" बयान के लिए ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा- नेतागीरी का मतलब लोगों को फॉर्च्यूनर से कुचलना नहीं लखीमपुर खीरी हिंसा
    लखीमपुर हिंसा का उत्तर प्रदेश चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? भाजपा ने की समीक्षा उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी का वचन पत्र जारी, मुफ्त बिजली और शिक्षा सहित कई वादे किए समाजवादी पार्टी
    हमारी सरकार बनी तो बाइक पर तीन सवारियों का नहीं होगा चालान- ओपी राजभर उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस का 'उन्नति विधान' जारी, किसानों का कर्ज माफ करने सहित कई बड़े वादे उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: 11 जिलों में पहले चरण का मतदान कल, 9 मंत्रियों की किस्मत दांव पर योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025