LOADING...
उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज की
उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज की (तस्वीर- न्यूजबाइट्स)

उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज की

Mar 10, 2022
05:13 pm

क्या है खबर?

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के मुखिया शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की जसवंतनगर सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य को लगभग 80,000 वोटों के अंतर से हराया। PSP का मुखिया होने के बावजूद शिवपाल समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' से मैदान में उतरे थे। अपने भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से झगड़े के बाद उन्होंने सपा से अलग होकर PSP बनाई थी। चुनाव से पहले दोनों में सुलह हो गई।

इतिहास

क्या है जसवंतनगर सीट का इतिहास?

जसवंतनगर सीट को यादव परिवार की पारिवारिक सीट कहा जाए तो गलत नहीं होगा और 1985 के बाद से ही यहां यादव परिवार का सदस्य जीतता आ रहा है। मुलायम सिंह यादव 1985 से 1993 तक चार बार यहां से विधायक चुने गए और फिर उन्होंने अपनी इस सीट को अपने भाई शिवपाल को सौंप दिया। 1996 चुनाव से 2017 चुनाव तक, शिवपाल यहां पांच बार जीत चुके हैं। उन्होंने पिछली बार भाजपा लहर को भी मात दे दी थी।

चुनावी नतीजे

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत

उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हुए दिख रही है। राज्य की 403 सीटों में से 23 सीटों पर उसने जीत दर्ज कर ली है, वहीं 231 सीटों पर वह आगे चल रही है। अखिलेश यादव की सपा 113 सीटों पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी एक और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। योगी आदित्यनाथ पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनने वाले उत्तर प्रदेश केे पहले मुख्यमंत्री हैं।

Advertisement