NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट
    राजनीति

    विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट

    विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 06, 2022, 06:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट
    भाजपा ने उपचुनाव में तीन सीटों पर हासिल की जीत

    देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार को हुई। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और ओडिशा में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सफलता हासिल की। इसी तरह महाराष्ट्र में उद्धव गुट की शिवसेना, तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की हैै। आइए आगे जातने हैं उपचुनाव में किसने किसको हराया है।

    भाजपा और RJD ने एक-एक सीट पर हासिल की जीत

    बिहार में उपचुनाव में महागठबंधन और भाजपा बराबर पर रही। गोपालगंज सीट पर में भाजपा की कुसुम देवी ने RJD के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड की गणना में 2,183 वोट से हराकर जीत हासिल की। इसी तरह मोकापा सीट पर RJD उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में भाजपा की सोनम देवी को 16,707 वोटों से हराया। नीलम देवी को 79,646 और सोनम देवी 62,939 वोट मिले।

    गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा को मिली सफलता

    लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार विनय तिवारी को 34,298 वोट के बड़े अंतर से हराया। अमन गिरी को 1,24,810 वोट मिले, जबकि सपा के विनय तिवारी को 90,512 वोट से ही संतोष करना पड़ा। मिले हैं। इस जीत के साथ गिरी ने अपने पिता अरविंद गिरी की जीत का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 2022 में उन्होंने विनय को 29,294 वोटों से हराया था।

    आदमपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने हासिल की जीत

    हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को 15,714 वोटों से हराया। 13 राउंड की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार को कुल 67,376 तो कांग्रेस उम्मीदवार को 51,662 वोट मिले। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्येंद्र सिंह (3,413) की जमानत जब्त हो गई। इस जीत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुशी जताई है।

    अंधेरी ईस्ट सीट से उद्धव गुट वाली शिवसेना ने हासिल की जीत

    महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट से उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की है। लटके को कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का भी समर्थन हासिल था। उन्हें कुल 66,530 वोट मिले हैं। इसी तरह दूसरे नंबर पर NOTA में 12,806 वोट गए हैं और निर्दलीय उम्मीदवार राजेश त्रिपाठी को 1,571 वोट मिले हैं। भाजपा ने मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया था।

    उद्धव ठाकरे ने साधा भाजपा पर निशाना

    ऋतुजा की जीत पर उद्धव ठाकरे ने कहा, "यह लड़ाई की शुरुआत है। (पार्टी) चुनाव चिन्ह महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग चरित्र की भी तलाश करते हैं। उपचुनाव में मिली जीत बताती है कि लोग हमारा समर्थन करते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं शिवसैनिकों से भविष्य की सभी लड़ाइयों के लिए एकजुट होकर लड़ने की अपील करता हूं। इस चुनाव के लिए हमारी पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न फ्रिज किया गया था, लेकिन विरोधी चुनावी रिंग में कहीं नहीं है।"

    मुनुगोडा सीट पर करीबी मुकाबले में TRS को मिली सफलता

    तेलंगाना में मुनुगोडा विधानसभा सीट पर TRS ने भाजपा के उम्मीदवार को हरा दिया है। इन दोनों पार्टियों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखा गया। यह सीट कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, TRS के पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने बेहद करीबी मुकाबले में उन्हें हरा दिया है। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

    ओडिशा के ​​​धामनगर पर भाजपा उम्मीदवार को मिली जीती

    ओडिशा की धामनगर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी का निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने उनके बेटे सूर्यवंशी सूरज को उतारा था। उन्होंने BJD के अबंती दास को हराकर जीत हासिल की है।

    मुनुगोडा सीट पर हुआ था सबसे अधिक मतदान

    3 नवंबर को सभी सात सीटों पर हुई वोटिंग में तेलंगाना की मुनुगोडा सीट पर सबसे अधिक 93 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह हरियाणा की आदमपुर सीट पर 74.45 प्रतिशत, बिहार की मोकामा और गोपालगंज में क्रमश: 53.45 और 51.48 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर 57 प्रतिशत, ओडिशा की धामनगर सीट पर 66.63 प्रतिशत और महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताई खुशी

    गोला गोकर्णनाथ सीट पर जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'भाजपा की विराट विजय की सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! यह जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है।'

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    समाजवादी पार्टी

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियन ओपन: जानिए पुरुष सिंगल्स के फाइनलिस्ट नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सितसिपास से जुड़े खास आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया ओपन
    अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन
    प्रियंका चाहर चौधरी को मिला शाहरुख खान का साथ, 'डंकी' से शुरू करेंगी अपनी फिल्मी पारी! डंकी फिल्म
    सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसे दो ग्रहों की खोज, खगोलविदों ने बताया रहने योग्य अंतरिक्ष

    हरियाणा

    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार
    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक डेरा सच्चा सौदा
    गुरूग्राम: पुलिस वाहन की टक्कर से कार सवार बच्ची की मौत, मौके से फरार हुए पुलिसकर्मी गुरूग्राम

    महाराष्ट्र

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, कहा- दम है तो निगम चुनाव कराए सरकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने आगामी चुनावों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर के पोते से हाथ मिलाया शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: उद्धव ठाकरे की मांग- विवादित इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए महाराष्ट्र
    'भारत जोड़ो यात्रा' पर रोक के लिए सरकार के पत्र पर उद्धव की शिवसेना का विरोध भारत जोड़ो यात्रा

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाई कोर्ट का अहम फैसला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023