NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन
    मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन।

    उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 09, 2022
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

    वह 62 साल की थीं और लंबे से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थी। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    इसके बाद हालत अधिक बिगड़ने पर दो दिन पहले उन्हें ICU में स्थानांतरित कर दिया गया था। दोपहर में उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

    परिचय

    मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना

    मुलायम सिंह ने 2003 में पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद 20 साल छोटी साधना को पत्नी का दर्जा दिया था।

    हालांकि, इसके पहले भी साधना के बेटे प्रतीक यादव के स्कूल में पिता के नाम की जगह मुलायम सिंह यादव ही लिखा जाता था।

    साधाना की शादी 4 जूलाई, 1986 को फर्रुखाबाद के व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। इससे उन्होंने बेटे प्रतीक यादव को जन्म दिया था। 1989 में उनका चंद्रप्रकाश से तलाक हो गया था।

    देखभाल

    नर्स के तौर पर की थी मुलायम सिंह की मां की देखभाल

    अखिलेश यादव की बायोग्राफी 'बदलाव की लहर' में मुलायम सिंह और साधना के रिश्ते का भी जिक्र है।

    इसमें बताया गया है कि मुलायम सिंह की मां मूर्ती देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान साधना गुप्ता नर्स के तौर पर उनकी देखभाल करती थीं।

    एक बार सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स गलत इंजेक्शन लगा रही थी तो साधना ने ही उन्हें रोका था। इससे मुलायम सिंह काफी प्रभावित हुए थे।

    राजनीति

    राजनीति में भी सक्रिय रही थीं साधना

    साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी की राजनीति में काफी सक्रिय रही थीं। हालांकि, मुलायम सिंह से विवाह होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी। वह औरैया जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। उनका परिवार भी राजनीति में सक्रि था।

    उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी में सक्रिय थे और वे 16वीं विधानसभा में विधायक रह चुके हैं।

    उत्तर प्रदेश चुनाव के समय सपा से नाता तोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

    शोक

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

    साधना गुप्ता के निधन की खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'मुलायम सिंह जी की पत्नी के निधन की अत्यंत दुखद खबर मिली है। भगवान राम उनकी आत्मा को मोक्ष प्राप्त करने में मदद करें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।'

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, 'मुलायम सिंह जी की पत्नी के निधन की दुखद खबर मिली। मैं दिवंगत आत्मा की शांति देने और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।'

    जानकारी

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, 'मुलायम सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    मुलायम सिंह यादव
    समाजवादी पार्टी
    अखिलेश यादव

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश: 11 जिलों में पहले चरण का मतदान कल, 9 मंत्रियों की किस्मत दांव पर उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: 10 मार्च के बाद राज्य में फिर से चलेगा बुलडोजर- योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की राजनीति
    उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी, योगी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश: पूर्ण कार्यकाल के बाद सत्ता में वापसी करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की राजनीति

    मुलायम सिंह यादव

    जयाप्रदा का आरोप, आजम खान ने की थी एसिड अटैक कराने की कोशिश समाजवादी पार्टी
    मायावती पर 40 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाले अखिलेश अब शांत क्यों? भारतीय जनता पार्टी
    सोनिया गांधी के बगल में खड़े होकर बोले मुलायम सिंह, मोदीजी आप फिर से प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी

    समाजवादी पार्टी

    भाजपा में वापस जाने का सवाल ही नहीं, अभी सपा में नहीं जा रहा- स्वामी प्रसाद उत्तर प्रदेश
    स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 2014 का है मामला उत्तर प्रदेश
    पॉलिटिकल हफ्ता: उत्तर प्रदेश का जाति का गणित और क्यों निर्णायक साबित हो सकते हैं OBC? योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश में दल-बदल जारी, अब सपा और कांग्रेस के विधायक हुए भाजपा में शामिल कांग्रेस समाचार

    अखिलेश यादव

    अखिलेश ने "भाजपा की वैक्सीन" लगवाने से किया था इनकार, अब "भारत सरकार की वैक्सीन" लगवाएंगे वैक्सीनेशन अभियान
    अखिलेश यादव से मिले बसपा के नौ बागी विधायक, पार्टी बदलने की अटकलें मायावती
    किसी बड़ी पार्टी के साथ नहीं करेंगे गठबंधन, अकेले चुनाव लड़ेगी सपा- अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025