NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन
    अगली खबर
    मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन
    समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत हुई नाजुक। (फोटो:Twitter/@samajwadiparty)

    मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 05, 2022
    08:05 pm

    क्या है खबर?

    समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    वर्तमान में उनका गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में उपचार चल रहा है।

    अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि विशेषज्ञों की एक विस्तृत टीम उनका इलाज कर रही है। इससे पहले सोमवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की खबरें सामने आई थीं।

    बुलेटिन

    स्वास्थ्य बुलेटिन में क्या कहा गया है?

    मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया गया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है।

    इसमें लिखा है, 'मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक है और उन्हें ICU में रखा गया है। उन्हें जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विस्तृत टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।'

    मुलाकात

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    मुलायम सिंह की लगातार बिगड़ती तबीयत के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोपहर में मेदांता अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

    इसके बाद उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की और उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    इधर, खट्‌टर के अस्पताल पहुंचने को लेकर कई प्रकार की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि, उनके मुख्यमंत्री के तौर वहां जाने की बात कही जा रही है।

    बात

    प्रधानमंत्री सहित कई नेता कर चुके हैं अखिलेश को फोन

    बता दें कि गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश को फोन कर उनके पिता के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

    इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पटेल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी अखिलेश को फोन कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं। हालांकि, उनकी हालत में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

    जानकारी

    सोमवार को CCU में शिफ्ट किए गए थे मुलायम सिंह

    मुलायम सिंह को रविवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था और हालत बिगड़ने पर सोमवार को क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट किया गया था, लेकिन बाद में हालत में थोड़ा सुधार होने पर उन्हें फिर से ICU में ले लिया गया था।

    बीमारी

    लगभग दो साल से बीमार चल रहे हैं मुलायम सिंह

    बता दें कि मुलायम सिंह लगभग दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी कई बार उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

    उन्हें जून और जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जांच के छुट्टी दे दी गई।

    इसी तरह उन्हें जुलाई, 2021 में पेट के संक्रमण और अगस्त, 2020 में पेशाब नली में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    राजनीति

    राजनीति में सक्रिय नहीं हैं मुलायम सिंह

    मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह स्वास्थ्य कारणों के चलते राजनीति में अधिक सक्रिय नहीं हैं। वो कभी-कभार ही सार्वजनिक समारोहों में नजर आते हैं।

    बीते साल अगस्त में उनके करीबी दोस्त अमर सिंह का निधन हुआ था। उस समय भी मुलायम मीडिया के सामने नहीं आए थे और बयान जारी कर शोक प्रकट किया था।

    वो ज्यादातर अपने आवास पर ही रहते हैं, जहां उनके समर्थक उनसे मुलाकात करने के लिए आते रहते हैं।

    राजनीतिक सफर

    तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं मुलायम सिंह

    साल 1996-98 के बीच देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो 1989 से 1991, 1993 से 1995 और 2003 से 2007 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे।

    कई बार मुख्यमंत्री रहने के अलावा वो लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

    पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह 1967 में पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने 1992 में लखनऊ में सपा की स्थापना की घोषणा की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    मुलायम सिंह यादव
    समाजवादी पार्टी
    अखिलेश यादव

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत राहुल गांधी
    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत मुंबई
    पिछली सीट पर बैठे हुए थे साइरस मिस्त्री, नहीं लगा रखी थी सीट बेल्ट सड़क दुर्घटना
    मुझे झूठे केस में फंसाने के दबाव के कारण CBI अधिकारी ने की आत्महत्या- मनीष सिसोदिया दिल्ली

    मुलायम सिंह यादव

    जयाप्रदा का आरोप, आजम खान ने की थी एसिड अटैक कराने की कोशिश समाजवादी पार्टी
    मायावती पर 40 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाले अखिलेश अब शांत क्यों? भारतीय जनता पार्टी
    सोनिया गांधी के बगल में खड़े होकर बोले मुलायम सिंह, मोदीजी आप फिर से प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: समर्थक विधायकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सैनी भाजपा समाचार
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी की 'वर्चुअल रैली' में जमा हुई भीड़, जिलाधिकारी ने कहा- अनुमति नहीं ली लखनऊ
    सपा के साथ नहीं जाएंगे चंद्रशेखर आजाद, कहा- अखिलेश को दलित नेता नहीं चाहिए अखिलेश यादव

    अखिलेश यादव

    मोहम्मद अली जिन्ना को पहला प्रधानमंत्री बनाया जाता तो देश का बंटवारा नहीं होता- ओमप्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ
    कासगंज: हिरासत में मौत मामले में अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हत्या
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन कर सकती है AAP आम आदमी पार्टी समाचार
    उत्तर प्रदेश: सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, अखिलेश ने जताई नाराजगी समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025