NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा?
    राजनीति

    उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा?

    उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा?
    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 08, 2022, 07:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा?
    एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ गुरुवार को पांच राज्यों की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए। उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट, जबकि बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। आइए जानते हैं कि इन उपचुनाव में किस सीट पर कौन सी पार्टी को जीत मिली है।

    आजम खान के गढ़ में जीती भाजपा

    उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी और पूर्व सांसद आजम खान के करीबी मोहम्मद आसिम रजा को 34,136 वोटों के अंतर से हरा दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सक्सेना को 81,432 वोट प्राप्त हुए, जबकि रजा को 47,296 वोट मिले। भड़काऊ भाषण देने का दोषी पाए जाने के कारण आजम खान की विधानसभा सदस्यता को हाल ही में रद्द कर दिया गया था।

    खतौली विधानसभा सीट पर RLD की जीत, भाजपा की हार

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया की जीत हुई है। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी राजकुमारी को 22,000 से अधिक वोटों से हरा दिया। भाजपा ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में खतौली में जीत दर्ज की थी। मुजफ्फरनगर दंगों में दोषी पाए जाने के बाद भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद्द होने से यह सीट खाली हुई थी।

    मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव जीतीं

    उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 2,88,461 वोटों के अंतर से हरा दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, डिंपल को 6,18,120 वोट मिले, जबकि शाक्य को 3,29,659 वोट मिले। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई थी।

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तो ओडिशा में BJD जीती

    छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 के वोटों से हरा दिया। वहीं ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल (BJD) की बर्षा सिंह बरिहा ने जीत दर्ज की।

    बिहार की कुढ़नी सीट पर भी भाजपा की जीत

    बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ महागठबंधन और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत दर्ज की है। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता मनोज कुमार सिंह को 3,649 वोटों से पराजित किया। मुकाबले में केदार प्रसाद गुप्ता को 76,722 वोट प्राप्त हुए, जबकि मनोज कुमार सिंह को 73,073 वोट मिले।

    राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस का कब्जा

    राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 26,852 वोटों के अंतर से मात दी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अनिल कुमार शर्मा को 91,357 वोट मिले, जबकि अशोक कुमार 64,505 वोट ही हासिल कर सके। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी रही।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    समाजवादी पार्टी
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    उपचुनाव
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    रोहित शर्मा का वनडे में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार है रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, खास तस्वीर के साथ दी खबर टेलीविजन मनोरंजन
    शोएब अख्तर अपनी बायोपिक 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' से पीछे हटे, निर्माताओं को दी चेतावनी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम के लिए कैसा रहा है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम? जानिए आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    समाजवादी पार्टी

    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाई कोर्ट का अहम फैसला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे  भारत जोड़ो यात्रा

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    रामचरितमानस नफरत फैैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ- बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव बिहार
    बिहारः लालू यादव के खिलाफ CBI ने फिर शुरू की रेलवे परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच बिहार
    अपने बच्चों से कहा विदेश जाकर रहो, यहां माहौल अच्छा नहीं- राजद नेता बिहार
    बिहार: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ सकता है महागठबंधन, नीतीश ने दिया संकेत नीतीश कुमार

    उपचुनाव

    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया उत्तर प्रदेश
    उपचुनाव: पांच राज्यों की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ऑफर, कहा- 100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ अखिलेश यादव
    विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट भाजपा समाचार

    कांग्रेस समाचार

    गुजरात: कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 38 कार्यकर्ताओं को किया निलंबित गुजरात चुनाव
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    त्रिपुरा: चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई घायल त्रिपुरा
    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर लगा विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने का आरोप, जानें मामला इंडिगो

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023