Page Loader
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे 
समाजवादी पार्टी और रालोद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे (तस्वीरः ट्विटर/@bharatjodo)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे 

लेखन गजेंद्र
Dec 27, 2022
12:39 pm

क्या है खबर?

भारत जोड़ो यात्रा के जनवरी में शुरू हो रहे दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी हिस्सा नहीं लेंगे। कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण वे यात्रा में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, दोनों ने यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। यात्रा का दूसरा चरण 3 जनवरी को लोनी से शुरू हो रहा है। इसमें यात्रा उत्तर प्रदेश से होते हुये श्रीनगर की ओर कूच करेगी।

व्यस्तता

कार्यक्रम की व्यस्तता से नहीं होंगे शामिल

रालोद के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है, लेकिन जयंत चौधरी अन्य कार्यक्रमों के चलते इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।" वहीं, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव स्वयं सरकार के खिलाफ विभिन्न मोर्चों पर लड़ रहे हैं। वह अन्य कार्यक्रम में होने के कारण शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि, उन्होंने केंद्र पर कोरोना के बहाने यात्रा रोकने को लेकर हमला किया।