NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, जानिए क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
    अगली खबर
    दिल्ली सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, जानिए क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

    दिल्ली सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, जानिए क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

    लेखन भारत शर्मा
    May 18, 2020
    06:51 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार की ओर से रविवार को पूरे देश में जारी लॉकडाउन को 31 मई तक आगे बढ़ाने की घोषणा करने के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए अपनी गाइडलाइंस का ऐलान कर दिया है।

    इसके तहत अब राजधानी दिल्ली में बस और टैक्सी सेवाओं का शर्तों के साथ संचालन शुरू हो सकेगा।

    इसके अलावा राज्य के सभी बाजारों को भी सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

    राहत

    दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 में इन सुविधाओं का हो सकेगा संचालन

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाम को प्रसे कांफ्रेंस करते हुए बताया कि लॉकडाउन के चौथे चरण में अब होम डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट खोले जा सकेंगे।

    इसके अलावा बिना दर्शकों के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खोले जा सकेंगे और बस, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, साइकिल रिक्शा,टैक्सी, कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा, RTV सेवा का संचालन होगा।

    इसके अलावा सभी बाजार खोले जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए बचाव के सभी उपायों का पालन करना होगा।

    पाबंदी

    इनके संचालन पर जारी रहेगी पाबंदी

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि लॉकडाउन के चौथे चरण में भी राज्य में मेट्रो सेवा का संचालन नहीं होगा।

    इसी तरह स्कूल-कॉलेज, होटल, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, बार और ऑडिटोरिम बंद रहेंगे।

    राज्य में किसी भी तरह के बड़े सांस्कृतिक, राजनीतिक या धार्मिक समारोह के आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी।

    लोगों के शाम को 7 से सुबह 7 तक घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी। सैलून सेवा का भी संचालन नहीं हो सकेगा।

    जानकारी

    बुजुर्गों के घर से निकलने पर रहेगी पाबंदी

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर राज्य में 65 साल से अधिक के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के घर से निकलने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस का सबसे अधिक खतरा है।

    शर्त

    इन शर्तों के आधार पर होगा वाहनों का संचालन

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि राज्य में सभी बसों में 20 से अधिक सवारियां नहीं बिठाई जाएंगी और बसों में सवार होने से पहले यात्रियों को थर्मल स्कि्रनिंग की जाएगी।

    ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, साइकिल रिक्शा में अधिकतम एक सवारी, टैक्सी और कैब में दो सवारी, ग्रामीण सेवा और फटफट सेवा में पांच-पांच सवारी तथा RTV में अधिकतम 11 सवारियां ही बिठाई जा सकेगी।

    दुपहिया वाहन पर एक औश्र चौपहिया वाहन में दो सवारियां ही बैठ सकेंगी।

    बयान

    कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगी पहले की तरह पाबंदी

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने साफ किया कि दी जाने वाली सभी छूटे कंटेंनमेंट जोन्स में लागू नहीं होगी। इन क्षेत्रों में पहले की तरह सभी पाबंदियां जारी रहेंगी। पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    ऑड-ईवन

    ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार

    मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली में सभी बाजारों में दुकानें ऑड-ईवन के हिसाब से खुलेंगी। हालांकि, आवश्‍यक वस्‍तुओं की दुकानें पहले की तरह प्रतिदिन खुलेगी।

    दुकानों पर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करवाना दुकानदार की जिम्‍मेदारी होगी और इसका उल्‍लंघन करने पर दुकान बंद करवा दी जाएगी।

    इसके अलावा राज्य में निर्माण कार्य भी शुरू हो सकेंगे, लेकिन इसमें काम करने वाले मजूदरों को दिल्ली का ही निवासी होना आवश्यक होगा।

    शादी समारोह

    शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग नहीं हो सकेंगे शामिल

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि शाादी समारोह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

    सभी उद्योगों का संचालन किया जा सकेगा, लेकिन उनका समय अलग-अलग होगा।

    इसी प्रकार सभी निजी और सरकारी कार्यालय भी खोले जा सकेंगे, लेकिन वर्क फ्रॉम होम को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।

    इसके अलावा आवश्यक सेवाओं में जुड़े लोगों और वाहनों को बॉर्डर से आवागमन की इजाजत दी जाएगी।

    संक्रमण

    भारत और दिल्ली में यह है संक्रमण की स्थिति

    देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 5,242 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 96,169 हो गई है।

    इसी तरह 157 नई मौतों के बाद जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3,029 हो गया है। देश में वर्तमान में 56,316 एक्टिव केस हैं और 36,824 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

    दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,054 हो गई है। इसी तरह अब तक 160 लोगों की मौत हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    दिल्ली

    अब BSF मुख्यालय में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया कर्मचारी, दो मंजिल सील सीमा सुरक्षा बल
    #BoysLockerRoom: इंस्टाग्राम ग्रुप में लड़कियों के रेप की बात करने वाला नाबालिग छात्र हिरासत में दिल्ली पुलिस
    दिल्ली सरकार ने सुरा प्रेमियों को दिया करारा झटका, शराब पर लगाया 70% कोरोना टैक्स दिल्ली सरकार
    दिल्ली में 50 दिनों बाद बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 1.67 और डीजल 7.10 रुपये महंगा दिल्ली सरकार

    अरविंद केजरीवाल

    मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल की तारीफ, अजय माकन बोले- कांग्रेस छोड़नी है तो छोड़ दीजिए दिल्ली
    दिल्ली: मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, केजरीवाल के पास नहीं होगा कोई मंत्रालय दिल्ली
    दिल्ली: अलग-अलग इलाकों में हर महीने होगा सुंदरकांड का पाठ, केजरीवाल के विधायक ने दी जानकारी दिल्ली
    गृह मंत्री अमित शाह से मिले अरविंद केजरीवाल, चुनाव के बाद पहली आधिकारिक मुलाकात दिल्ली

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली में लगाताार तीसरे दिन गंभीर स्तर पर वायु प्रदूषण, बंद किए गए स्कूल दिल्ली
    स्थाई समाधान नहीं हो सकता ऑड-ईवन, लागू किए जाने के बावजूद बढ़ रहा प्रदुषण- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली
    दिल्ली: पानी की गुणवत्ता को लेकर विवाद जारी, केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर दिल्ली
    निर्भया गैंगरेप: गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी दोषी की दया याचिका, खारिज करने की सिफारिश गृह मंत्रालय

    कोरोना वायरस

    एडिलेड में ही पूरी ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ खेलने से भारत को नहीं है कोई दिक्कत टेस्ट क्रिकेट
    स्लोवेनिया बना वैश्विक कोरोना महामारी से खुद को मुक्त करने वाला पहला यूरोपियन देश लॉकडाउन
    लॉकडाउन में इन टिप्स की मदद से करें अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित शिक्षा
    आंध्र प्रदेश सरकार ने योजना के तहत किसानों के खातों में जमा किए 5,500-5,500 रुपये आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025