NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली समेत अब तक इन राज्यों में हुआ लॉकडाउन का ऐलान
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली समेत अब तक इन राज्यों में हुआ लॉकडाउन का ऐलान

    कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली समेत अब तक इन राज्यों में हुआ लॉकडाउन का ऐलान

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 22, 2020
    09:38 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया गया 'जनता कर्फ्यू' खत्म हो गया है। ये कर्फ्यू बेहद सफल रहा और इस दौरान लोग अपने घरों में ही बंद रहे।

    जनता कर्फ्यू की सफलता को देखते हुए कई राज्यों ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूर्ण और आंशिक लॉकडाउन का ऐलान किया है।

    आइए जानते हैं कि किन राज्यों में लॉकडाउन और किन राज्यों में आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

    ओडिशा और राजस्थान

    ओडिशा लॉकडाउन की घोषणा करने वाला पहला राज्य, राजस्थान दूसरा

    भारत में ओडिशा पहला ऐसा राज्य बना जिसने कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए 29 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये घोषणा करते हुए कहा कि इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रहेगा।

    इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया।

    इस दौरान आवश्यक सेवाओं के छोड़कर बाकी सभी चीजें, राजकीय और निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, फैक्ट्रियां और सार्वजनिक परिवहन आदि बंद रहेंगे।

    जानकारी

    पंजाब और चंडीगढ़ में भी पूर्ण लॉकडाउन

    इसके बाद पंजाब में भी 31 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। पंजाब में कल से ही आंशिक लॉकडाउन था और सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

    दिल्ली

    देश की राजधानी दिल्ली भी रहेगी 31 मार्च तक बंद

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शहर में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

    इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सबकुछ बंद रहेगा। निजी बसों, ऑटो, ई-रिक्शा समेत सभी तरह के सार्वजनिक यातायात के साधन बंद रहेंगे। जरूरी सेवाओं में काम कर रहे लोगों के लिए 25 प्रतिशत DTC बसें चलती रहेंगी।

    उन्होंने दिल्ली आने वाली सभी घरेलू फ्लाइट्स पर प्रतिबंध का ऐलान भी किया, हालांकि DGCA ने स्पष्ट किया कि दिल्ली से घरेलू फ्लाइट चलती रहेंगी।

    अन्य राज्य

    बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड भी रहेंगे बंद

    इसके अलावा बिहार में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर ये घोषणा की।

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने भी अपने-अपने राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

    वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी राज्य को 29 मार्च तक पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की है।

    इन सभी राज्यों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    आंशिक लॉकडाउन

    उत्तर प्रदेश के 15 तो हरियाणा के सात जिले पूरी तरह से बंद

    इसके अलावा कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन और कुछ जिलों को पूरी तरह बंद करने की घोषणा भी की गई है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया है। इनमें आगरा, गौतम बुद्ध नगर और वाराणसी आदि जिले शामिल हैं।

    वहीं हरियाणा सरकार ने सात जिलों को बंद करने का ऐलान किया है। इनमें गुरूग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पंचकुला शामिल हैं। इसके अलावा पूरे हरियाणा में धारा 144 लागू है।

    जानकारी

    पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 लागू, पश्चिम बंगाल में कुछ इलाकों में लॉकडाउन

    महाराष्ट्र में धारा 144 लगा दी गई है और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजों को बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल ने भी अपनी राजधानी कोलकाता समेत कुछ इलाकों में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

    अन्य पाबंदियां

    31 मार्च तक यात्री ट्रेनें, मेट्रो और इंटर-स्टेट बस सेवाएं भी बंद

    इस बीच केंद्र सरकार ने भी अपनी तरफ से कई तरह की पाबंदियों का ऐलान किया है और सभी यात्री ट्रेनों, मेट्रो ट्रेनों और इंटर-स्टेट बस सेवाओं को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

    वहीं जिन 75 जिलों से अब तक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, उन्हें पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

    केंद्र के इसी आदेश के बाद ही कई राज्यों ने अपने चुनिंदा जिले बंद किए हैं।

    कोरोना वायरस का प्रकोप

    भारत में अब तक 329 मामले, सात की मौत

    बता दें है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस के 329 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक 74 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

    वहीं वायरस के प्रकोप में आकर देश में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को मुंबई और बिहार में एक-एक और गुजरात में दो लोगों की मौत वायरस की वजह से हुई।

    इससे पहले दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र में वायरस से एक-एक शख्स की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बिहार
    अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    दिल्ली

    एयरलाइन कंपनियों पर भी कोरोना वायरस का बुरा असर, टिकटों के दामों में भारी गिरावट मुंबई
    भाजपा का आंतरिक मूल्यांकन, इन कारणों से मिली दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली हिंसा: वेटर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाथ काटकर जला दिया था शव दिल्ली पुलिस
    कोरोना वायरस: समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान भारत की खबरें

    बिहार

    बिहार: जिस महिला की हत्या के जुर्म में परिवार पहुंचा जेल, वह निकली जिंदा हत्या
    दया याचिका खारिज या स्वीकार करने पर कैसा रहा है भारत के राष्ट्रपतियों का रिकॉर्ड? प्रणब मुखर्जी
    अमित शाह ने फिर दोहराया, बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही करेंगे NDA का नेतृत्व नरेंद्र मोदी
    कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, कहा- नागरिकता कानून लागू करने से इनकार नहीं कर सकते राज्य पश्चिम बंगाल

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला मनीष सिसोदिया
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार

    कोरोना वायरस

    वर्क फ्रॉम होम के दौरान इन घरेलू उपायों से बालों का रखें ख्याल लाइफस्टाइल
    भारत की ये युनिवर्सिटी करा रही कोरोना वायरस पर कोर्स, जानें कब से होगा शुरू उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: संक्रमण से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में ऑफिस-दुकानें बंद करने का आदेश मुंबई
    कोरोना वायरस से बचाव: मेट्रो में सफर के दौरान इस तरह रखें खुद को सुरक्षित लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025