NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: केजरीवाल ने किया लॉकडाउन का ऐलान, 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगी दिल्ली
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: केजरीवाल ने किया लॉकडाउन का ऐलान, 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगी दिल्ली

    कोरोना वायरस: केजरीवाल ने किया लॉकडाउन का ऐलान, 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगी दिल्ली

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 22, 2020
    09:31 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरक को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। ये लॉकडाउन कल सुबह छह बजे से शुरू होगा।

    इस दौरान निजी बसों, ऑटो, ई-रिक्शा समेत सभी तरह के सार्वजनिक यातायात के साधन बंद रहेंगे। जरूरी सेवाओं में काम कर रहे लोगों का ड्यूटी पर पहुंचाने के लिए 25 प्रतिशत DTC बसें चलती रहेंगी।

    इस दौरान दिल्ली आने वाली सभी घरेलू फ्लाइट्स पर भी प्रतिबंध रहेगा।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस

    उप राज्यपाल के साथ बैठक के बाद केजरीवाल ने की घोषणा

    उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा की। दोनों प्रेंस कॉन्फ्रेंस में भी साथ आए।

    केजरीवाल ने कहा कि इस दौरान सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे लेकिन स्थाई और अस्थाई सभी कर्मचारियों को ऑन ड्यूटी माना जाएगा और कंपनियों को उन्हें इस दौरान की सैलरी देनी होगी।

    वहीं जरूरी सेवाएं लेने या देने जा रहे किसी व्यक्ति से इसका सबूत नहीं मांगा जाएगा।

    पाबंदियां

    ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों को पहले ही बंद कर चुके हैं केजरीवाल

    बता दें कि केजरीवाल पहले ही दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों, साप्ताहिक बाजारों, सिनेमाघरों, मॉल्स, स्विमिंग पूल्स, जिम, नाइट क्लब्स आदि को बंद करने का ऐलान कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पांच से अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर भी पाबंदी लगा दी थी।

    वहीं दिल्ली पुलिस ने भी आज पूरे शहर में धारा 144 लगाने का ऐलान किया था।

    हालांकि इन सभी प्रतिबंधों के दौरान सभी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों में भी लॉकडाउन

    बता दें कि दिल्ली के अलावा अन्य कई राज्यों में भी पूर्ण और आंशिक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

    राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड को 31 मार्च तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और केवल जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    वहीं ओडिशा में 29 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 15 जिलों और हरियाणा के सात जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

    स्थिति

    भारत में 341 मामले, दिल्ली में 27

    गौरतलब है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस के 341 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक 74 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

    वहीं वायरस के प्रकोप में आकर देश में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को मुंबई और बिहार में वायरस की वजह से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

    अगर दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना वायरस के 27 मामले सामने आए हैं और एक महिला की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    बिहार: कोरोना वायरस फैलाने के लिए चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ शिकायत, अगले हफ्ते सुनवाई करेगा कोर्ट चीन समाचार
    कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत के प्रयासों को WHO ने बताया बेहद प्रभावशाली चीन समाचार
    भारत में स्टेज 2 पर है कोरोना वायरस, जानिये इसका मतलब चीन समाचार
    पश्चिम बंगाल के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने पश्चिम बंगाल

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समीक्षा बैठक, दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित चीन समाचार
    एयरलाइन कंपनियों पर भी कोरोना वायरस का बुरा असर, टिकटों के दामों में भारी गिरावट मुंबई
    भाजपा का आंतरिक मूल्यांकन, इन कारणों से मिली दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली हिंसा: वेटर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाथ काटकर जला दिया था शव दिल्ली पुलिस

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में कब-कब किसने संभाली मुख्यमंत्री की कमान, यहां जानें पूरा सफर दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला मनीष सिसोदिया
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में क्या-क्या किया जा रहा है? दिल्ली
    कोरोना वायरस: वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे ने खुद को एकांत में रखा भारत की खबरें
    वर्क फ्रॉम होम के दौरान इन घरेलू उपायों से बालों का रखें ख्याल लाइफस्टाइल
    भारत की ये युनिवर्सिटी करा रही कोरोना वायरस पर कोर्स, जानें कब से होगा शुरू उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025