आम आदमी पार्टी समाचार: खबरें
हिमाचाल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेतृत्व को लेकर बने संशय को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को खत्म कर दिया है।
केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़: अब तक आठ गिरफ्तार, हाई कोर्ट पहुंची AAP
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ करने के आरोप में गुरुवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, बाहरी गेट पर तोड़फोड़
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर बयान को लेकर आज भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
पंजाब: चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्र के किस फैसले पर विवाद हुआ?
चंडीगढ़ के कर्मचारियों को लेकर केंद्र सरकार के एक फैसले ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान
पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनानी वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने सत्ता संभालने के बाद से ही जनता के हित में कार्य करना शुरू कर दिया है।
पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान
पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने सत्ता संभालने के साथ ही राज्य के बजट में सुधार के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव टालने को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
एक होंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, केंद्रीय कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने आज दिल्ली के तीनों नगर निगमों का विलय करके एक नगर निगम बनाने से संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी।
राघव चड्ढा, हरभजन सिंह समेत इन पांच चेहरों को राज्यसभा भेजेगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है और इनका सांसद बनना तय है।
पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ
पंजाब में पहली बार सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) ने 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान किया है। दो चेहरों को छोड़कर इनमें से सभी पहली बार विधायक चुने गए हैं और ये शनिवार को चंडीगढ़ में शपथ लेंगे।
पंजाब में 23 मार्च को लॉन्च होगी भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान
पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने सत्ता संभालने के साथ ही भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजेगी AAP, सौंपी जा सकती है खेल यूनिवर्सिटी की भी कमान
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अब अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है।
पंजाब: AAP के भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आम आदमी पार्टी (AAP) के भगवंत मान ने आज पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर में शपथ ली। राज्यपाल ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी
पंजाब की नई विधानसभा में 75 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं और करीब एक तिहाई के पास पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP
पंजाब विधानसभा चुनावों में 92 सीटों के साथ राज्य की सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब देश में अपने विस्तार की योजना को गति देना शुरू कर दिया है।
पंजाब: बेटा के विधायक बनने के बावजूद सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती रहेगी मां
आम आदमी पार्टी (AAP) में जो एक बात स्थापित पार्टियों से हटकर है, वह है इसका आम लोगों को मौका देना। पार्टी ऐसे लोगों को जनता का प्रतिनिधि बना देती है जो बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं।
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की सीटें होंगी कम, भाजपा और आम आदमी पार्टी को फायदा
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर आने वाले दिनों में राज्यसभा के चुनावों पर देखने को मिलेगा।
हार के डर से दिल्ली MCD के चुनाव टालना चाहती है भाजपा- अरविंद केजरीवाल
चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनावों की तारीख की घोषणा को टालने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
पंजाब की प्रचंड जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात पर होगी AAP का नजरें
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 सीटों पर कब्जा जमाया। इससे साफ हो गया कि राज्य की जनता ने उसे प्रचंड बहुमत दिया है।
कभी नेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कैसा रहा उनका सफर?
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और यहां आम आदमी पार्टी (AAP) प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने राज्य की 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना गुरुवार को जारी है। अब तक सामने आए परिणामों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और अब वह बढ़ी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही है।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: सांताक्रूज सीट से हारे AAP के अमित पालेकर
गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की सांताक्रूज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर को हार झेलनी पड़ी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: जलालाबाद सीट से हारे सुखबीर सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख विधानसभा सीटों में से एक फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को एकतरफा मुकाबले में करारी हार झेलनी पड़ी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और विधानसभा चुनाव में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल (94) को मुक्तसर जिले की अपनी पारंपरिक लंबी विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के भगवंत मान ने धुरी सीट से हासिल की बड़ी जीत
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे अहम सीटों में से एक संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने शानदार जीत हासिल कर ली है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: चमकौर साहिब से भी हुई मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक चमकौर साहिब से भी कांग्रेस प्रत्याशी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कड़े मुकाबले में नजदीकी हार झेलनी पड़ी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: भदौड़ सीट से हारे मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक भदौड़ से कांग्रेस प्रत्याशी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एकतरफा मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पणजी सीट से हारे उत्पल पर्रिकर
गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की पणजी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे
पंजाब विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। अब तक के नतीजों के आधार पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और कुल 117 सीटों में से 89 सीटों पर आगे चल रही है।
गोवा: एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बाद कांग्रेस और भाजपा ने छोटी पार्टियों से साधा संपर्क
गोवा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के अनुमानों के बीच भाजपा और कांग्रेस ने छोटी पार्टियों को साधने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP को बहुमत के आसार
उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिक्ट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।
दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों द्वारा दी जा रही छूट पर क्यों लगाई रोक?
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सराकर द्वारा लागू नई आबकारी नीति शुरुआत से ही विवादों में है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्कूलों में धार्मिक ड्रेस पर लगाई रोक, जारी किए आदेश
कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच अब दिल्ली में भी स्कूलों में धार्मिक ड्रेस पहनने पर रोक लगाने की शुरुआत हो गई है।
पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
पंजाब में रविवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
पंजाब चुनाव: पार्टियों ने महिलाओं के लिए किए बड़े वादे, लेकिन टिकट देने में रहीं पीछे
चुनावों में राजनीतिक दल महिलाओं को लुभाने के लिए महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हुए उनके लिए तमाम तरह की घोषणाएं करते हैं, लेकिन जब टिकट देने की बारी आती है तो उन्हें किनारे कर दिया जाता है।
AAP के कार्यों का प्रचार करने वालों को मिलेगा अरविंद केजरीवाल के साथ डिनर का मौका
पंजाब सहित पांच राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी दल जीत के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) भी इसमें जुटी हुई है।
गोवा विधानसभा चुनाव: अमित पालेकर होंगे AAP की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता अमित पालेकर गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
कॉमेडियन से मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक, कैसा रहा भगवंत मान का सफर?
आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। आम लोगों से राय लेने के बाद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज ये ऐलान किया।
पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP ने भगवंत मान को बनाया मुख्यमंत्री उम्मीदवार
पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को राज्य में अपने मुख्यमंत्री चेहरे का औपचारिक ऐलान कर दिया है।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP का जबरदस्त आगाज, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में धमाकेदार आगाज किया है। पहली बार ये चुनाव लड़ रही AAP आज आए नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने भाजपा को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।