NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान
    देश

    अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान

    अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान
    लेखन भारत शर्मा
    Mar 28, 2022, 02:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान
    अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी।

    पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनानी वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने सत्ता संभालने के बाद से ही जनता के हित में कार्य करना शुरू कर दिया है। सरकार ने बेरोजगारों को 25,000 नौकरियां देने का ऐलान करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर शुरू करने के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर राशन की घर-घर डिलीवरी का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को इसका ऐलान किया है।

    मुख्यमंत्री मान ने वीडियो संदेश के जरिए किया ऐलान

    मुख्यमंत्री मान ने ट्वीटर पर वीडियो संदेश के जरिए कहा, "आज़ादी के 75 साल बाद भी हमारे लोग कतारों में खड़े हैं। आज हम ये सिस्टम बदलने जा रहे हैं। अब हमारी बुजुर्ग माताओं को राशन के लिए घंटो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। किसी को अपनी दिहाड़ी नहीं छोड़नी पड़ेगी।आज मैंने फैसला लिया है कि आपकी सरकार आपके घर राशन पहुंचाएगी।" बता दें कि AAP ने इस योजना को सबसे पहले 2018 में दिल्ली में लागू किया था।

    "हमारे अधिकारी फोन करने के बाद करेंगे राशन की डिलीवरी"

    मान ने आगे कहा, "AAP ने पंजाब के लोगों की सुविधा के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी (राशन का घर-घर वितरण) शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर मौजूद रहेंगे। उसके बाद हमारे अधिकारी आपके द्वारा बताए गए समय के हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। हालांकि, यह एक वैकल्पिक योजना रहेगी।" उन्होंने कहा, "इस योजना से प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।"

    सीधे डिपो से भी राशन ले सकेंगे लोग- मान

    मान ने कहा, "इस योजना में राज्य के लोगों के पास डिपो से भी राशन लेने का विकल्प रहेगा। राशन डिपो के पास रहने वाले लोग अपनी इच्छा से इसे सीधे डिपो से प्राप्त कर सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जो लोग योजना के तहत डोरस्टेप डिलीवरी का विकल्प चुनते हैं, उन्हें संबंधित कर्मियों को यह बताना होगा कि वे अपने स्थान पर किस समय उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद उन्हें स्वच्छ और अच्छी गुणवत्ता वाला राशन पहुंचाया जाएगा।"

    पंजाब में 23 मार्च को लॉन्च हुई थी भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन

    बता दें कि इससे पहले 17 मार्च को मुख्यमंत्री मान ने राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने 23 मार्च से नई हेल्पलाइन शुरू करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि हेल्पलाइन में उनका पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा और लोग रिश्वत मांगे जाने पर उसकी वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग करके उन्हें भेज सकते हैं। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। इसके बाद 23 मार्च को सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 95012-00200 नंबर जारी किया था।

    मुख्यमंत्री ने किया था विधायकों की पेंशन में कटौती का ऐलान

    मुख्यमंत्री मान ने 25 मार्च को राज्य के विधायकों को केवल एक कार्यकाल की पेंशन ही दिए जाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था बहुत से विधायक तीन-चार बार जीतकर हार गए, लेकिन लाखों रुपये की पेंशन ले रहे हैं। इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ रहा है। ऐसे में अब सरकार ने विधायकों को एक ही कार्यकाल की पेंशन देने का ऐलान किया है। इसी तरह विधायकों की पारिवारिक पेंशन में भी कटौती करने की बात कही थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    पंजाब में विधानसभा चुनावों में AAP को प्रचंड बहुमत मिला है। पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब रही और वह मात्र 18 सीटें जीत पाई थीं। अकाली दल तीन और अमरिंदर सिंह और भाजपा का गठबंधन मात्र दो सीटें जीत पाया। बसपा और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती थीं। उसके बाद भगवंत मान ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब
    भगवंत मान

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    दिल्ली

    दिल्ली: अमेरिकन एयरलाइंस ने न्यूयॉर्क जा रही कैंसर पीड़ित महिला को विमान से उतारा  न्यूयॉर्क
    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम जामिया नगर हिंसा मामले में हुए बरी  शरजील इमाम
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    भगवंत मान

    पंजाबः मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे अधिकारियों को दी चेतावनी- ड्यूटी ज्वॉइन करो, वर्ना होंगे निलंबित पंजाब
    पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा पंजाब
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम चंडीगढ़
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी पंजाब

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023