NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कॉमेडियन से मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक, कैसा रहा भगवंत मान का सफर?
    अगली खबर
    कॉमेडियन से मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक, कैसा रहा भगवंत मान का सफर?
    AAP के मुख्यमंत्री पद के चेहरे बने भगवंत मान

    कॉमेडियन से मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक, कैसा रहा भगवंत मान का सफर?

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 18, 2022
    03:27 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। आम लोगों से राय लेने के बाद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज ये ऐलान किया।

    पंजाब से AAP के एकमात्र सांसद मान पर अब पार्टी को विधानसभा चुनाव में जिताकर राज्य में पहली बार उसकी सरकार बनाने की अहम जिम्मेदारी है।

    चलिए मान के अब तक के सफर पर एक नजर डालते हैं।

    शुरूआत

    संगरूर में हुआ था भगवंत मान का जन्म

    संगरूर से सांसद भगवंत मान का जन्म इसी संसदीय सीट के सतोज गांव में 17 अक्टूबर, 1973 को हुआ था। उनके घर का नाम जुगनू है।

    शिक्षा की बात करें तो मान ने संगरूर के ही शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज से पढ़े हैं।

    वह स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते थे।

    कॉमेडी करियर

    जाने-माने कॉमेडियन रह चुके हैं मान

    मान एक जाने-माने कॉमेडियन भी रह चुके हैं और उन्होंने अपनी पहली कॉमेडी एल्बम जगतार जस्सी के साथ निकाली। दोनों ने 'जुगनू केंहदा है' नाम से एक टीवी कार्यक्रम भी किया।

    10 साल बाद वो दोनों अलग हो गए, लेकिन 2006 में एक बार फिर साथ आए और कनाडा और इंग्लैंड में शो किए।

    2008 में मान ने स्टार प्लस के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज' में हिस्सा लिया और इससे वे देशभर में प्रसिद्ध हो गए।

    राजनीतिक सफर

    2011 में राजनीति में आए मान, 2014 में AAP में हुए शामिल

    भगवंत मान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत 2011 में मनप्रीत सिंह बादल की 'पंजाब पीपल्स पार्टी' से की, लेकिन एक साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में वो अपनी सीट भी नहीं जीत सके।

    इसके बाद मार्च, 2014 में वह AAP में शामिल हो गए और इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में संगरूर से दो लाख से अधिक वोटों से जीत कर सांसद बने।

    2019 लोकसभा चुनाव में भी वो अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र AAP सांसद रहे।

    व्यवहार और विवाद

    लोगों में आसानी से घुल-मिल जाते हैं मान, विवादों से भी पुराना नाता

    मान को ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है जो लोगों में आसानी से घुल-मिल जाते हैं। वे लोगों को आकर्षित करने में भी कामयाब रहते है और उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

    मान विवादों से भी अछूते नहीं हैं और उन पर संसद की सुरक्षा समझौता करने जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।

    उन पर शराब पीकर संसद आने का आरोप भी लगा था, जिसके बाद उन्होंने शराब छोड़ने की शपथ ले ली।

    जानकारी

    राजनीति के कारण हुआ था मान का तलाक

    पारिवारिक जीवन की बात करें तो मान का एक बेटा और एक बेटी है, लेकिन 2015 में उनका तलाक हो चुका है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे राजनीति के कारण अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे, इसलिए उनका तलाक हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भगवंत मान
    पंजाब विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट

    आम आदमी पार्टी समाचार

    किसानों के समर्थन में कल उपवास रखेंगे केजरीवाल, केंद्र से की कानून वापस लेने की मांग दिल्ली
    कृषि कानून: सरकार बातचीत को तैयार, किसान नेताओं के प्रस्ताव का इंतजार- कृृषि मंत्री दिल्ली
    दिल्ली: राघव चड्ढा के कार्यालय में तोड़फोड़, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप दिल्ली
    दिल्ली: AIIMS सुरक्षाकर्मी से मारपीट मामले में AAP विधायक भारती को दो साल की सजा दिल्ली

    भगवंत मान

    पंजाब: संगरूर में 5 दिन बाद बोरवेल से निकाला गया 2 वर्षीय बच्चा, मौत पंजाब
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग आम आदमी पार्टी समाचार
    कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी नरेंद्र मोदी
    भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और मंत्री पद की पेशकश- AAP सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब विधानसभा चुनाव

    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मार्च को आएंगे परिणाम चुनाव आयोग
    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? चुनाव आयोग
    पंजाब विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव पंजाब
    पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग क्यों की? पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025