NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ
    अगली खबर
    पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ
    पंजाब: मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ

    पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 19, 2022
    08:44 am

    क्या है खबर?

    पंजाब में पहली बार सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) ने 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान किया है। दो चेहरों को छोड़कर इनमें से सभी पहली बार विधायक चुने गए हैं और ये शनिवार को चंडीगढ़ में शपथ लेंगे।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की टीम में अधिकतर उन विधायकों को जगह नहीं मिली है, जिन्होंने चुनाव के दौरान दिग्गजों को मात दी थी।

    बता दें, मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

    पंजाब

    मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये विधायक

    दिड़बा से दूसरी बार के विधायक हरपाल सिंह चीमा और बरनाला से दूसरी बार विधायक चुने गए गुरमीत सिंह मीत हैयर को छोड़कर कैबिनेट में आ रहे सभी चेहरे पहली बार विधायक बने हैं।

    इनमें मलोट विधायक डॉ बलजीत कौर, जंदियाला से हरभजन सिंह, मानसा से डॉ विजय सिंगला, भोआ से डॉ लालचंद कटारूचक, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, पट्टी से लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रम शंकर और आनंदपुर साहिब विधायक हरजोत सिंह बैंस का नाम शामिल हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    मुख्यमंत्री ने किया नामों का ऐलान

    पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

    पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है। pic.twitter.com/Z5wDmD9Zpg

    — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 18, 2022

    पंजाब कैबिनेट

    बड़े नेताओं को हराने वाले विधायकों को जगह नहीं

    डॉ विजय सिंगला ने मानसा से कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मात दी थी। इन्हें छोड़कर किसी भी ऐसे विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, जिन्होंने दूसरी पार्टी के बड़े नेताओं को हराया था।

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत सिंह खुड्डियां, चरणजीत सिंह चन्नी को चमकौर साहिब से हराने वाले डॉ चरणजीत सिंह और भदौड़ से हराने वाले लभ सिंह उघोके को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा रहा है।

    नया कैबिनेट

    जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का रखा गया है ध्यान

    मंत्रियों के नामों की पहली सूची में अनुसूचित जाति के चार विधायकों, चार जट्ट विधायकों और दो हिंदुओं को जगह दी गई है।

    क्षेत्रों के हिसाब से बात करें तो मालवा (दिड़बा, मलोट, मानसा, बरनाला और आनंदपुर साहिब) के पांच, माझा ( जंदियाला, भोआ, अजनाला और पट्टी) के चार और दोआबा (होशियारपुर) से केवल एक विधायक को मंत्री बनाया जा रहा है।

    मान के मंत्रिमंडल में केवल एक महिला को जगह मिली है।

    पंजाब

    संधवां बने विधानसभा स्पीकर

    दूसरी बार कोटकपूरा से विधायक चुनकर आए कुलतार सिंह संधवां को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है।

    उन्होंने ट्वीट कर इसके लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा कि वो उनमें भरोसा जताने के लिए मान और केजरीवाल का धन्यवाद करते हैं।

    संधवां पंजाब की 16वीं विधानसभा के स्पीकर होंगे।

    पंजाब विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 17 है और इस हिसाब से राज्य में कुल 17 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

    चुनाव नतीजे

    AAP ने पंजाब में किया था क्लीन स्वीप

    पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP ने क्लीन स्वीप कर दिया और जोरदार बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है।

    पार्टी ने राज्य की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ कांग्रेस मात्र 18 सीटें जीत पाई। वहीं अकाली दल तीन और अमरिंदर सिंह और भाजपा का गठबंधन मात्र दो सीटें जीत पाया।

    धुरी से विधायक भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं और उन्होंने 16 मार्च को शपथ ले ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब
    भगवंत मान
    चरणजीत सिंह चन्नी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला
    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल IPL 2025
    सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अनजान शख्स  सलमान खान

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP का उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा, मनीष सिसोदिया ने की घोषणा दिल्ली
    नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार, आलाकमान ने विवाद सुलझाने को कहा पंजाब
    पंजाब: केजरीवाल का सरकार बनने पर मुफ्त इलाज का वादा, सभी निवासियों का बनेगा हेल्थ कार्ड अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार खराब हुई फसलों के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली

    पंजाब

    सुरक्षा बलों ने गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी हमले की सूचना के मद्देनजर जारी किया अलर्ट दिल्ली
    अमृतसर: इटली से आई एक ही उड़ान के 150 यात्री निकले कोरोना वायरस से संक्रमित इटली
    पंजाब के 'स्टेट आइकन' नहीं रहे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने वापस लिया नाम बॉलीवुड समाचार
    चुनाव घोषणा से ठीक पहले पंजाब में बदला DGP, अब वीके भवरा होंगे नए पुलिस प्रमुख नरेंद्र मोदी

    भगवंत मान

    पंजाब: संगरूर में 5 दिन बाद बोरवेल से निकाला गया 2 वर्षीय बच्चा, मौत पंजाब
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग आम आदमी पार्टी समाचार
    कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी नरेंद्र मोदी
    भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और मंत्री पद की पेशकश- AAP सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी समाचार

    चरणजीत सिंह चन्नी

    पंजाब: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कश्मीरी छात्रों ने लगाया हमले का आरोप पाकिस्तान समाचार
    जल्द नई पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे अमरिंदर सिंह, कल अमित शाह से मिलेंगे पंजाब
    पंजाब: अमरिंदर सिंह ने पर्दे के पीछे कांग्रेस से बातचीत की खबरों का खंडन किया पंजाब
    अमरिंदर की नई पार्टी के बाद पंजाब कांग्रेस का एकता का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की बैठक अमरिंदर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025