Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP
राजनीति

पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP

पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP
लेखन भारत शर्मा
Mar 14, 2022, 06:29 pm 3 मिनट में पढ़ें
पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP
पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP

पंजाब विधानसभा चुनावों में 92 सीटों के साथ राज्य की सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब देश में अपने विस्तार की योजना को गति देना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP ने अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के साथ अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनावों में भी उतरने का फैसला किया है। पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

बयान
पश्चिम बंगाल में 2023 का पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP- बसु

पश्चिम बंगाल में AAP प्रभारी संजय बसु ने कहा, "AAP ने पश्चिम बंगाल में 2023 में होने वाले पंचायत चुनाव में उतरने का फैसला किया है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर राज्य की स्थानीय इकाई ने पहले ही अपना अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए AAP ने 13 मार्च को कोलकाता में एक विशाल रैली भी आयोजित की है।" उन्होंने कहा, "पार्टी ने राज्य में अपनी जड़े मजबूत करने के लिए पंचायत चुनाव में उतरने का फैसला किया है।"

रैली
AAP ने पंजाब की जीत का जश्न मनाने के लिए निकाली रैली

बता दें कि पंजाब में मिली बेहतरीन जीत का जश्न मनाने के लिए AAP ने रविवार को राजधानी कोलकाता में विशाल विजय जुलूस निकाला था। इसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे। रैली में अधिकतर कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के पोस्टर और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नारों से लिखी तख्तियां थीं। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के चुनाव चिह्न झाडू को भी हाथ में ले रखा था।

जानकारी
पश्चिम बंगाल में AAP ने निकाली पहली बड़ी रैली

बता दें कि AAP ने कोलकाता के गिरीश पार्क से एस्पलेनेड तक रैली का आयोजन किया था। इसमें कार्यकर्ता "केजरी भाई जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह पश्चिम बंगाल में इतने बड़े स्तर पर AAP की पहली रैली मानी जा रही है।

तैयारी
देश में अपने विस्तार की तैयारी में जुटी है AAP

AAP अब अन्य राज्यों में भी अपना विस्तार करने की तैयारियों में जुट गई है। यही कारण है कि शुक्रवार को पार्टी नेता अक्षय मराठे ने कहा था कि पार्टी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी उतरने का निर्णय किया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को दोनों राज्यों में जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा था कि देश की जनता पहली बार AAP को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।

BMC
महाराष्ट्र में BMC का चुनाव भी लड़ेगी AAP

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ने के साथ AAP ने महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव लड़ने की भी तैयारी की है। यही कारण था कि रविवार को पंजाब की जीत का जश्न मनाने के लिए पश्चिमी उपनगर चकला से दादर में चैत्यभूमि तक 18 किलोमीटर का एक रोड शो निकाला था। BMC चुनाव के लिए AAP प्रभारी प्रीति शर्मा मेनन ने कहा था कि यह विजय मार्च BMC चुनाव की तैयारी है।

परिणाम
कैसे रहे हैं पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम

बता दें कि पंजाब में AAP ने कुल 117 सीटों में से 92 सीटों पर कब्जा जमाया है। यही कारण रहा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के दिग्गज नेता भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल प्रमुख नाम है। बता दें कि AAP ने दिल्ली के बाद पहली बार किसी अन्य राज्य में बहुमत हासिल किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल
आम आदमी पार्टी समाचार
अरविंद केजरीवाल
कोलकाता
पंजाब विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
पश्चिम बंगाल
इस राज्य में स्वास्थ्य अधिकारी के 1,200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
इस राज्य में स्वास्थ्य अधिकारी के 1,200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
कोलकाता में मिला पोलियो वायरस, क्या इससे देश को चिंतित होने की जरूरत है?
कोलकाता में मिला पोलियो वायरस, क्या इससे देश को चिंतित होने की जरूरत है? देश
शुक्रवार को देश के कई इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन, रांची में दो की मौत
शुक्रवार को देश के कई इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन, रांची में दो की मौत देश
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत देश
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना देश
और खबरें
आम आदमी पार्टी समाचार
पंजाब: AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, 1 जुलाई से मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली
पंजाब: AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, 1 जुलाई से मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली देश
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन राजनीति
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा राजनीति
पंजाब में 40 प्रतिशत तक सस्ती होगी शराब, सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी
पंजाब में 40 प्रतिशत तक सस्ती होगी शराब, सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी देश
दिल्ली: कश्मीर पंडितों की हत्या के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला
दिल्ली: कश्मीर पंडितों की हत्या के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला राजनीति
और खबरें
अरविंद केजरीवाल
अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष
अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष राजनीति
AAP ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया PPE किट के सौटे में भ्रष्टाचार करने का आरोप
AAP ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया PPE किट के सौटे में भ्रष्टाचार करने का आरोप राजनीति
केजरीवाल का दावा- मनीष सिसोदिया की हो सकती है गिरफ्तारी, झूठे मुकदमों में फंसाने की तैयारी
केजरीवाल का दावा- मनीष सिसोदिया की हो सकती है गिरफ्तारी, झूठे मुकदमों में फंसाने की तैयारी राजनीति
भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप
भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप राजनीति
स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले अधिकारी पति-पत्नी का तबादला, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश भेजा गया
स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले अधिकारी पति-पत्नी का तबादला, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश भेजा गया देश
और खबरें
कोलकाता
कोलकाता: ऑफिस पार्टी में शराब पीने के बाद सहकर्मियों ने किया महिला के साथ गैंगरेप
कोलकाता: ऑफिस पार्टी में शराब पीने के बाद सहकर्मियों ने किया महिला के साथ गैंगरेप देश
कोलकाता के घर में मृत मिले दंपति, हत्या का संबंध शेयर मार्केट से होने की संभावना
कोलकाता के घर में मृत मिले दंपति, हत्या का संबंध शेयर मार्केट से होने की संभावना देश
देश में पिछले साल के मुकाबले दोगुना हुए टमाटर के भाव, आलू में भी आया उबाल
देश में पिछले साल के मुकाबले दोगुना हुए टमाटर के भाव, आलू में भी आया उबाल देश
पश्चिम बंगाल में ईद पर ममता बनर्जी का संदेश, कहा- डरो मत और लड़ते रहो
पश्चिम बंगाल में ईद पर ममता बनर्जी का संदेश, कहा- डरो मत और लड़ते रहो देश
बांग्लादेश: ढाका में 200 लोगों की भीड़ का इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर हमला, कई लोग घायल
बांग्लादेश: ढाका में 200 लोगों की भीड़ का इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर हमला, कई लोग घायल दुनिया
और खबरें
पंजाब विधानसभा चुनाव
पंजाब: ड्रग तस्कर के पास मिला पुलिस हिरासत में रखा गया हथियार, उठे कई सवाल
पंजाब: ड्रग तस्कर के पास मिला पुलिस हिरासत में रखा गया हथियार, उठे कई सवाल देश
अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान
अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान देश
पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान
पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान राजनीति
पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी
पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी राजनीति
पंजाब: बेटा के विधायक बनने के बावजूद सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती रहेगी मां
पंजाब: बेटा के विधायक बनने के बावजूद सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती रहेगी मां राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022