NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कभी नेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कैसा रहा उनका सफर?
    राजनीति

    कभी नेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कैसा रहा उनका सफर?

    कभी नेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कैसा रहा उनका सफर?
    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 10, 2022, 07:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कभी नेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कैसा रहा उनका सफर?
    पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे भगवंत मान

    पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और यहां आम आदमी पार्टी (AAP) प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने राज्य की 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भगवंत मान का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। उन्हें चुनाव से पहले AAP का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया था। कॉमेडियन रह चुके भगवंत मान का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर कैसा रहा, आइए जानते हैं।

    संगरूर में हुआ था भगवंत मान का जन्म

    संगरूर से दो बार के सांसद भगवंत मान का जन्म इसी संसदीय सीट के सतोज गांव में 17 अक्टूबर, 1973 को हुआ था। उनके घर का नाम जुगनू है। शिक्षा की बात करें तो मान ने संगरूर के ही शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज से पढ़े हैं। वह स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते थे।

    जाने-माने कॉमेडियन रह चुके हैं मान

    मान एक जाने-माने कॉमेडियन भी रह चुके हैं और उन्होंने अपनी पहली कॉमेडी एल्बम जगतार जस्सी के साथ निकाली। दोनों ने 'जुगनू केंहदा है' नाम से एक टीवी कार्यक्रम भी किया। 10 साल बाद वो दोनों अलग हो गए, लेकिन 2006 में एक बार फिर साथ आए और कनाडा और इंग्लैंड में शो किए। 2008 में मान ने स्टार प्लस के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज' में हिस्सा लिया जहां वे नेताओं पर कॉमेडी करते थे।

    2011 में राजनीति में आए मान, 2014 में AAP में हुए शामिल

    भगवंत मान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत 2011 में मनप्रीत सिंह बादल की 'पंजाब पीपल्स पार्टी' से की, लेकिन एक साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में वो अपनी सीट भी नहीं जीत सके। इसके बाद मार्च, 2014 में वह AAP में शामिल हो गए और इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में संगरूर से दो लाख से अधिक वोटों से जीत कर सांसद बने। 2019 लोकसभा चुनाव में भी वो अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र AAP सांसद रहे।

    लोगों में आसानी से घुल-मिल जाते हैं मान, विवादों से भी पुराना नाता

    मान को ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है जो लोगों में आसानी से घुल-मिल जाते हैं। वे लोगों को आकर्षित करने में भी कामयाब रहते है और उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मान विवादों से भी अछूते नहीं हैं और उन पर संसद की सुरक्षा समझौता करने जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन पर शराब पीकर संसद आने का आरोप भी लगा था, जिसके बाद उन्होंने शराब छोड़ने की शपथ ले ली।

    राजनीति के कारण हुआ था मान का तलाक

    पारिवारिक जीवन की बात करें तो मान का एक बेटा और एक बेटी है, लेकिन 2015 में उनका तलाक हो चुका है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे राजनीति के कारण अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे, इसलिए उनका तलाक हुआ।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भगवंत मान
    पंजाब विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- भारतीय बाजार अच्छी तरह से विनियमित निर्मला सीतारमण
    नासा और IBM ने पृथ्वी के बारे में नई खोजों के लिए मिलाया हाथ  नासा
    4 मार्च से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले  महिला क्रिकेट
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली

    भगवंत मान

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक पंजाब
    पंजाबः मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे अधिकारियों को दी चेतावनी- ड्यूटी ज्वॉइन करो, वर्ना होंगे निलंबित पंजाब
    पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा पंजाब
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम चंडीगढ़

    पंजाब विधानसभा चुनाव

    सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी करेंगे विलय नरेंद्र मोदी
    पंजाब: ड्रग तस्कर के पास मिला पुलिस हिरासत में रखा गया हथियार, उठे कई सवाल पंजाब
    अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान दिल्ली
    पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023