Page Loader
उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर 2 सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया NSA
रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर 2 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ NSA (तस्वीर: unsplash)

उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर 2 सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया NSA

लेखन गजेंद्र
Feb 06, 2023
11:07 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के दो कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 29 जनवरी को सपा कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम और सतेंद्र कुशवाहा का रामचरितमानस की प्रतियां जलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। सतनाम लवी ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में सतेंद्र और सलीम के अलावा यशपाल सिंह लोधी, देवेंद्र प्रताप यादव और सुरेश सिंह भी शामिल हैं।

विवाद

क्या है मामला?

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिनों पहले रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों पर आपत्ति जताते हुए पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसको लेकर प्रदेश भर में काफी नाराजगी देखी गई थी और मौर्य समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कुछ लोगों द्वारा रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया था। सतनाम लवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इससे देश की शांति को खतरा है।