NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
    अगली खबर
    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
    भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 04, 2023
    04:28 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के कई कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की।

    बता दें कि दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में केजरीवाल का नाम आने के बाद से भाजपा AAP पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए निशाना साध रही है।

    दावे

    ED ने किए हैं कई दावे

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में शराब नीति घोटाले में दाखिल अपनी चार्जशीट में केजरीवाल को लेकर कई दावे किए थे। ED के मुताबिक, गोवा चुनाव में AAP के प्रचार प्रभारी विजय नायर ने सर्वे अभियान में शामिल स्वयंसेवकों को करीब 70 लाख रुपये का नकद भुगतान किया था।

    ED ने आगे दावा किया कि आरोपी विजय ने शराब व्यवसायी समीर महेंद्रू और केजरीवाल के बीच वीडियो कॉल कराई थी, जिसमें केजरीवाल ने उन्हें "अपना आदमी" बताया था।

    झड़प

    भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प

    प्रदर्शन में दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी, दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महामंत्री कुलजीत सिंह चहल शामिल हुए।

    सचदेवा ने कहा, "वर्ष 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने अपने ऊपर आरोप लगने पर इस्तीफा दिया था। केजरीवाल में नैतिकता हो तो ED की चार्जशीट में नाम आने पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।"

    बता दें कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प भी हो गई।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें प्रदर्शन की तस्वीरें

    दिल्ली: कथित शराब घोटाले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/FTGnwYHMNS

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2023

    बयान

    ED की चार्जशीट पूरी तरह से काल्पनिक- केजरीवाल

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED के आरोपों को पूरी तरह काल्पनिक बताया है।

    उन्होंने कहा, "ED ने इस सरकार के कार्यकाल में 5,000 चार्जशीट दायर की होंगी। उनमें से कितनों को सजा हुई? ED के सभी मामले फर्जी हैं। वह भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए केस दर्ज नहीं करते हैं। ED का इस्तेमाल विधायकों की खरीद-फरोख्त, सरकार बनाने और तोड़ने के लिए किया जाता है। इसलिए, ED की चार्जशीट पूरी तरह से काल्पनिक है।"

    घोटाला

    क्या है दिल्ली शराब नीति घोटाला?

    17 नवंबर, 2021 को दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की थी, जिसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस नीति में अनियमितताओं की आशंका जताते हुए मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की थी।

    जुलाई, 2022 में सरकार ने इस नीति को रद्द कर दिया था। CBI ने अपनी जांच के बाद इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    पी-गेट: एयर इंडिया के शीर्ष अधिकारियों को थी महिला यात्री पर पेशाब किए जाने की जानकारी एयर इंडिया
    श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने तैयार की 3,000 से अधिक पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट- रिपोर्ट दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के होटल का 23 लाख का बिल चुकाए बिना भागने वाला आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार

    अरविंद केजरीवाल

    शराब नीति मामला: ED ने दिल्ली-NCR, पंजाब और हैदराबाद स्थित 35 जगहों पर मारा छापा दिल्ली
    दिल्ली: राम-कृष्ण को न मानने की शपथ लेने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा दिल्ली
    CBI पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया बोले- पूरी तरह से फर्जी है मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    खराब होने लगी दिल्ली की आबोहवा, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बढ़ने की आशंका दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    MCD चुनाव नतीजे: AAP ने किया बहुमत का आंकड़ा पार दिल्ली नगर निगम
    MCD चुनाव: AAP को मिला स्पष्ट बहुमत, लेकिन मनीष सिसोदिया और जैन के इलाकों में हार दिल्ली नगर निगम
    MCD चुनाव: AAP की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार की जीत, पहली बार निगम मुख्यालय पहुंचेगी दिल्ली
    दिल्ली: MCD चुनाव के नतीजों के AAP, भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या मायने? दिल्ली नगर निगम

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक: किताब में टीपू सुल्तान के तौर पर दिखाए गए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, विवाद कर्नाटक
    उर्फी जावेद ने भाजपा नेता चित्रा वाघ पर फिर कसा तंज, कही ये बात उर्फी जावेद
    दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव दिल्ली
    रामचरितमानस नफरत फैैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ- बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025