राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

02 Mar 2023

उपचुनाव

उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें

गुरुवार को उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 5 राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे भी घोषित किए गए। जिन पांच राज्यों में उपचुनाव हुए, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

02 Mar 2023

मेघालय

मेघालय चुनाव नतीजे: पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने सांगसाक सीट से जीत दर्ज की

मेघालय राज्य के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने नजदीकी मुकाबले में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के प्रत्याशी निहिम डी शिरा को हराया।

02 Mar 2023

मेघालय

मेघालय: सुतंगा साइपुंग से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख विंसेट पाला की हार, NPP की शांता मैरी जीतीं

मेघालय की सुतंगा साइपुंग सीट पर कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: बनमालीपुर सीट पर राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य की हार, कांग्रेस उम्मीदवार जीता

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बनमालीपुर सीट पर कांग्रेस के गोपाल चंद्र रॉय और भाजपा के त्रिपुरा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

त्रिपुरा चुनाव परिणाम: कैलाशहर सीट पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बिरजीत सिन्हा की बड़ी जीत

त्रिपुरा राज्य की कैलाशहर सीट पर सबकी निगाहें रहीं। यहां कांग्रेस के बिरजीत सिन्हा ने 9,686 वोटों से भाजपा के मोबोशर अली को हराया। बिरजीत सिन्हा ने छठवीं बार विधानसभा चुनाव जीता है।

त्रिपुरा चुनाव: धनपुर में भाजपा ने गिराया वाम मोर्चे का किला, प्रतिमा भौमिक जीतीं

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में धनपुर सीट पर भाजपा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: चारिलम सीट से उपमुख्यमंत्री हारे, TMP उम्मीदवार ने दी मात 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां चारिलम सीट पर भाजपा उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। जिष्णु को उनके भतीजे की टिपरा मोथा पार्टी (TMP) के उम्मीदवार सुबोध देव वर्मा ने 858 वोटो के नजदीकी अंतर से हराया।

नागालैंड चुनाव नतीजे: मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की

नागालैंड विधानसभा चुनाव में जिस सीट पर सबकी नजर रही, वह कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय सीट रही। यहां से नागालैंड के प्रभावशाली नेता और मुख्यमंत्री नेफियू रियो मैदान में उतरे थे।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: अगरतला से सुदीप रॉय बर्मन जीते, भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजधानी अगरतला सीट पर भाजपा प्रत्याशी पापिया दत्ता को हरा दिया है।

02 Mar 2023

मेघालय

मेघालय चुनाव परिणाम: पश्चिम शिलांग सीट से UDP के पॉल लिंगदोह जीते 

मेघालय विधानसभा चुनाव में पश्चिम शिलांग सीट पर सबकी नजर रही। यहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बीच मुकाबला देखने को मिला।

त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत, मेघालय में NPP के साथ बनाएगी सरकार

उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। तीनों राज्यों में से त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा के गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

नागालैंड को पहली बार मिलीं महिला विधायक, हेकानी जाखलू और सल्हौतुओनुओ क्रूस ने रचा इतिहास

नागालैंड को पहली बार हेकानी जाखलू और सल्हौतुओनुओ क्रूस के रूप में महिला विधायक मिली हैं।

त्रिपुरा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री माणिक साहा नजदीकी मुकाबले में जीते

त्रिपुरा राज्य के टाउन बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री माणिक साहा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। माणिक साहा ने सीधी टक्कर में कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष कुमार साहा को 1,257 वोटों से हराया।

नागालैंड चुनाव: इन सीटों पर रहेंगी सबकी नजरें, दांव पर बड़े नेताओं का भविष्य 

नागालैंड विधानसभा की 59 सीटों पर 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे हैं।

02 Mar 2023

मेघालय

मेघालय विधानसभा चुनाव: 5 बड़ी सीटें और प्रमुख नाम, जिन पर टिकी हैं सभी की नजरें 

मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनावों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए। इस बार मेघालय में पहली बार भाजपा अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है और उसने चुनाव से पहले नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था। यहां मुख्य मुकाबला NPP, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच है।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: इन अहम सीटों पर रहेगी सबकी नजर 

त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है और बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस का गठबंधन दूसरे नंबर पर है, वहीं टिपरा मोथा पार्टी (TMP) भी 13 सीटों पर आगे है।

विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी; भाजपा 2 राज्यों में जीत की ओर

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है।

विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू

उत्तर पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है।

28 Feb 2023

पंजाब

#NewsBytesExplainer: पंजाब की AAP सरकार और राज्यपाल आमने-सामने क्यों हैं? 

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज 3 मार्च को पंजाब विधानसभा का बजट सत्र बुलाने के लिए अपनी अनुमति दे दी।

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, केजरीवाल ने स्वीकार किया

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हो चुके दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों के इस्तीफों को स्वीकार कर लिया है।

28 Feb 2023

दिल्ली

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ने विपक्ष को किया एकजुट, जानें किसने क्या कहा

दिल्ली के नई शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रिमांड में भेजा गया है।

मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, आज ही होगी सुनवाई  

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ इस याचिका पर शाम 3:50 बजे तत्काल सुनवाई के लिए तैयार हो गये हैं।

ममता बनर्जी की पार्टी TMC का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने प्रोफाइल पिक्चर और नाम बदला  

तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक कर लिया गया। हैकर्स ने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और हैंडल का नाम बदलकर 'युग लैब्स' कर दिया।

#NewsBytesExplainer: AAP और दिल्ली सरकार के लिए मनीष सिसोदिया अहम क्यों हैं? 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नई शराब नीति के मामले में 4 मार्च तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रिमांड में भेज दिया गया है। CBI ने रविवार रात को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

एग्जिट पोल: त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा और उसके गठबंधन की वापसी, मेघालय में फंसा पेंच

पूर्वोतर भारत के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल आ गए हैं।

विधानसभा चुनाव: नागालैंड में 82 प्रतिशत और मेघालय में 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान 

नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से जारी मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। नागालैंड में 82.42 प्रतिशत और मेघालय में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

27 Feb 2023

दिल्ली

शराब नीति मामला: मनीष सिसोदिया 4 मार्च तक CBI रिमांड में भेजे गए 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नई शराब नीति के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रिमांड में भेज दिया है।

27 Feb 2023

दिल्ली

दिल्ली: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का देशव्यापी प्रदर्शन 

दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में रविवार को गिरफ्तार किए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CBI ने बताया मनीष सिसोदिया को क्यों किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

नई शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर 8 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होने वाले दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री हैं।

नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव का मतदान शुरू

नागालैंड और मेघालय की 60-60 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। नागालैंड में विभिन्न पार्टियों के कुल 183 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि मेघायल में 369 उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है।

#NewsBytesExplainer: क्या है शराब नीति मामला, जिसमें गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया और कब-क्या हुआ?

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को नई शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया पर नई शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितता से जुड़े कई आरोप हैं।

मनीष सिसोदिया नई शराब नीति मामले में गिरफ्तार, AAP ने कहा- लोकतंत्र के लिए काला दिन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज नई शराब नीति से संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- चुनावी राजनीति छोड़ना मेरा फैसला था, दोबारा नहीं लौटूंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि वे राजनीति छोड़ने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह से उनका अपना फैसला था और इसके लिए किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया था।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस एक और यात्रा के लिए तैयार, जानिए कैसा होगा प्रारूप

कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूर्व से पश्चिम की ओर एक और यात्रा पर विचार कर रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 85वें महाधिवेशन के समापन पर पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने यह बात कही।

26 Feb 2023

दिल्ली

शराब नीति: CBI मुख्यालय में मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी, बोले- जेल गया तो परवाह नहीं

शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के मुख्यालय में पूछताछ जारी है। वे कार्यकर्ताओं के साथ कार में सवार होकर जुलूस की शक्ल में CBI ऑफिस पहुंचे थे।

कांग्रेस अधिवेशन: पार्टी संविधान में 85 संशोधन; CWC में 50 फीसदी आरक्षण, युवाओं को मिलेगा मौका

रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के संविधान से जुड़े 85 संशोधनों को मंजूरी मिली। कुल 6 बड़े संशोधन किए गए हैं, जिनमें से सबसे बड़ा संशोधन कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) को लेकर किया गया है।

25 Feb 2023

दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD की स्थायी समिति का चुनाव दोबारा कराने पर लगाई रोक

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के 6 सदस्यों के दोबारा चुनाव करवाने पर रोक लगा दी है।

भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है मेरी राजनीतिक यात्रा- सोनिया गांधी 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए।

प्रयागराज गोलीकांड पर योगी आदित्यनाथ बोले- माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा 

प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह की हत्या पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लेने की बात कही है। विधानसभा में उन्होंने कहा कि वो माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे।

कांग्रेस अधिवेशन: आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। दिनभर के औपचारिक कार्यक्रमों के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नेताओं से बात करेंगे।