NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली नगर निगम: तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP 
    अगली खबर
    दिल्ली नगर निगम: तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP 
    तीसरी बार टला दिल्ली के मेयर का चुनाव

    दिल्ली नगर निगम: तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP 

    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 06, 2023
    03:14 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर का चुनाव मंगलवार को भी नहीं हो सका। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों के हंगामे के कारण सदन को स्थगित करना पड़ा। AAP ने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी दो बार पार्षदों के हंगामे के कारण दिल्ली के मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था।

    चुनाव

    पहले कब-कब टला मेयर का चुनाव?

    पहली बार दिल्ली के मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होना प्रस्तावित था, लेकिन AAP और भाजपा पार्षद आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के पार्षदों ने माइक, कुर्सी और टेबल भी तोड़ दी थीं।

    इसके बाद 24 जनवरी को दोबारा सदन की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन इस दौरान भी जमकर नारेबाजी और हंगामा हो गया, जिसके बाद कार्रवाई को अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया था।

    आरोप 

    दिल्ली मेयर का चुनाव नहीं करवाना चाहती भाजपा- आतिशी 

    AAP नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा का प्लान दिल्ली के मेयर का चुनाव कराने का नहीं था।

    आतिशी ने कहा कि गौतम गंभीर, हंस राज हंस और मनोज तिवारी समेत भाजपा के कई सांसद सदन में वोट डालने के लिए मौजूद ही नहीं थे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और AAP समय से चुनाव करवाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी।

    याचिका

    AAP की मेयर उम्मीदवार ने भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी याचिका

    AAP की मेयर उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि MCD में मनोनीत पार्षद को वोटिंग का अधिकार नहीं है, लेकिन भाजपा इनसे वोटिंग करवाना चाहती है।

    हालांकि, उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना द्वारा चुनाव की नई तारीख (6 फरवरी) का ऐलान होने के बाद उन्होंने अपनी याचिका को वापस ले लिया था।

    नतीजे 

    क्या रहे थे MCD चुनाव के नतीजे?

    MCD चुनाव में AAP ने 250 में से कुल 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की।

    वोट शेयर की बात करें तो AAP को चुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे, जबकि 2017 में हुए पिछले चुनाव में उसे मात्र 25 प्रतिशत वोट मिले थे। भाजपा का वोट शेयर पिछले चुनाव में 35.5 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत हो गया।

    उम्मीदवार 

     किस पार्टी का कौन है उम्मीदवार?

    AAP ने मेयर पद के लिए पूर्वी पटेल नगर से पार्षद शैली ओबरॉय, उनके विकल्प के तौर पर आशु ठाकुर, डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल और उनके विकल्प के तौर पर जलज कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

    वहीं भाजपा ने शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए और कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम
    भाजपा समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दिल्ली

    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार
    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? गणतंत्र दिवस
    स्पाइजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करने वाला शख्स गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल स्पाइसजेट
    दिल्ली: मार्च आखिर तक छह दिन रहेगा ड्राई डे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी शराब दिल्ली सरकार

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्ली: 300 MCD डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी दिल्ली
    दिल्ली: MCD ने केजरीवाल सरकार से दोगुनी बताई कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दिल्ली
    दिल्ली: चार महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे हिंदू अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में चार सीटों पर AAP का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ आम आदमी पार्टी समाचार

    भाजपा समाचार

    रामचरितमानस नफरत फैैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ- बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव बिहार
    कर्नाटक: हुबली में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में येदियुरप्पा को आमंत्रण नहीं कर्नाटक
    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो नरेंद्र मोदी
    केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा दिल्ली सरकार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    MCD चुनाव: AAP की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार की जीत, पहली बार निगम मुख्यालय पहुंचेगी दिल्ली
    दिल्ली: MCD चुनाव के नतीजों के AAP, भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या मायने? दिल्ली नगर निगम
    गुजरात चुनाव नतीजे: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस का बुरा हाल गुजरात चुनाव
    हिमाचल चुनाव नतीजे: कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025