NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली में दाखिल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे हैं नेतृत्व
    अगली खबर
    दिल्ली में दाखिल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे हैं नेतृत्व
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह दिल्ली में दाखिल हुई

    दिल्ली में दाखिल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे हैं नेतृत्व

    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 24, 2022
    11:36 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में शनिवार सुबह हरियाणा के फरीदाबाद से होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दाखिल हो गई।

    यात्रा आज करीब 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी और शाम 4:30 बजे लाल किले पर समाप्त होगी।

    राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

    बता दें कि 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन है।

    बयान

    नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं- राहुल

    राहुल गांधी ने हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS देश में नफरत फैलाते हैं और वह नफरत के इस बाजार में मोहब्बत की छोटी सी दुकान खोलने आए हैं।

    राहुल ने आगे कहा, "हम 3,000 किलोमीटर से अधिक चल चुके हैं...आप किसी से भी पूछ लीजिए कि क्या इस यात्रा के दौरान किसी भी व्यक्ति का धर्म या मजहब पूछा गया।"

    जानकारी

    यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। वहीं, अभिनेता से राजनेता बने कमल हसन समेत कई बड़े नेता भी यात्रा के दिल्ली से गुजरने के दौरान इसमें शामिल हो सकते हैं।

    सलाह

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मास्क पहनकर आने के लिए कहा गया

    बतौर रिपोर्ट्स, दिल्ली कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा में मास्क पहनकर आने की सलाह दी है।

    वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार की ओर से वैज्ञानिक आधार पर कोविड को लेकर जारी सभी दिशा-निदेशों का पालन करेगी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कोविड को लेकर राजनीति कर रही है और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

    पत्र

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल को लिखा था पत्र

    कोरोना वायरस का खतरा देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को राहुल को पत्र लिखकर कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड संबंधी गाइडलाइंस का पालन किया जाए और पालन संभव न होने पर देशहित में इसे स्थगित कर दिया जाए।

    इस पर प्रतिक्रया देते हुए राहुल ने एक जनसभा में कहा था कि भाजपा भारत की सच्चाई से डर गई है और इसलिए कोविड का बहाना बनाकर यात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है।

    विराम

    2 जनवरी तक विराम पर रहेगी भारत जोड़ो यात्रा

    बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर (शनिवार) रात से अगले 9 दिन तक विराम पर रहेगी।

    शेड्यूल के मुताबिक, यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद 4 जनवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 जनवरी को कैराना से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में दूसरे चरण के लिए सोनीपत में प्रवेश करेगी।

    हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी

    भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी- रिपोर्ट शशि थरूर
    कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत नरेंद्र मोदी
    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जिसकी आज कन्याकुमारी से शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? कर्नाटक
    पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा असम

    कांग्रेस समाचार

    गुजरात विधानसभा चुनाव इतिहास में एक पार्टी द्वारा जीती गई सर्वाधिक सीटों का रिकॉर्ड क्या है? गुजरात चुनाव
    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: जिग्नेश मेवाणी ने वडगाम सीट पर दर्ज की जीत गुजरात चुनाव
    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: पोरबंदर सीट पर बाबूभाई बोखिरिया को मिली हार गुजरात चुनाव
    गुजरात विधानसभा चुनाव: 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुजरात चुनाव

    राहुल गांधी

    विपक्षी एकता के लिए राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, आज केजरीवाल से करेंगे मुलाकात अरविंद केजरीवाल
    भाजपा की 2024 चुनाव की तैयारी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने ली मंत्रियों की बैठक नीतीश कुमार
    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पारदर्शिता की चिंता, शशि थरूर समेत पांच सांसदों ने की यह मांग शशि थरूर
    कांग्रेस ने ट्वीट की RSS के जलते निकर की तस्वीर, भाजपा का हिंसा भड़काने का आरोप कांग्रेस समाचार

    दिल्ली

    दिल्ली: नशे के आदी युवक पर अपने पूरे परिवार की हत्या करने का आरोप हत्या
    दिल्ली नगर निगम चुनाव: केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने वाले को भाजपा ने दिया टिकट अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक, दरवाजों पर चिपकाए नोटिस जामा मस्जिद
    श्रद्धा हत्याकांड: लाश के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल हुए थे 5 चाकू, सभी बरामद- पुलिस दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025