NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सरकार ने राहुल गांधी से 'भारत जोड़ो यात्रा' स्थगित करने को कहा, जानें क्या है वजह
    राजनीति

    सरकार ने राहुल गांधी से 'भारत जोड़ो यात्रा' स्थगित करने को कहा, जानें क्या है वजह

    सरकार ने राहुल गांधी से 'भारत जोड़ो यात्रा' स्थगित करने को कहा, जानें क्या है वजह
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 21, 2022, 12:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सरकार ने राहुल गांधी से 'भारत जोड़ो यात्रा' स्थगित करने को कहा, जानें क्या है वजह
    भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के कारण कोविड फैलने की आशंका जताई थी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिख 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड संबंधी नियमों का पालन करने और पालन संभव न होने पर यात्रा को स्थगित करने को कहा है। राजस्थान के तीन भाजपा सांसदों के यात्रा के कारण कोविड फैलने की चिंता जताने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल को ये पत्र लिखा है। पत्र पर अभी तक राहुल की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में क्या लिखा है?

    मंगलवार को भेजे गए अपने पत्र में स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने लिखा कि राजस्थान के सांसद पीपी चौधरी, निहाल चंद और देवजी पटेल ने 20 दिसंबर को उन्हें पत्र लिखते हुए भारत जोड़ो यात्रा की वजह से कोविड महामारी फैलने पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि सांसदों ने अनुरोध किया है कि यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कराया जाए और वैक्सीनेटेड लोग ही इसमें हिस्सा ले सकें।

    सांसदों का यात्रियों को आइसोलेट करने का भी अनुरोध

    पत्र के अनुसार, सांसदों ने यात्रा में शामिल होने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेट करने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने यह अनुरोध भी किया कि अगर इन कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन संभव नहीं हो तो जन स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल से जल्द ही इन बिंदुओं का पालन करने की सिफारिश की है।

    क्या प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचार करते वक्त मास्क पहना था- कांग्रेस

    लोकसभा के नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पत्र के लिए सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा यात्रा से डर गई है और दहशत में है। उन्होंने कहा कि यात्रा ने भाजपा के प्रोपेगेंडा पर पानी फेर दिया है और राहुल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि क्या गुजरात में घर-घर वोट मांगते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्क पहना था।

    क्या है भारत जोड़ो यात्रा?

    राहुल तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल मार्च कर रहे हैं जिसे 'भारत जोड़ो यात्रा' नाम दिया गया है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद आज हरियाणा पहुंची है। इस यात्रा का मकसद मोदी सरकार में बढ़ रही आर्थिक असमानता, जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

    देश में क्या है कोरोना वायरस महामारी की स्थिति?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 129 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,76,330 हो गई है। इनमें से 5,30,680 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। केरल में हुई दो पुरानी मौतों को भी आज कुल मौतों के आंकड़े में जोड़ा गया है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,408 है, वहीं कोविड वैक्सीन की 2.20 अरब खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    राजस्थान
    राहुल गांधी
    मनसुख मांडविया
    केंद्र सरकार

    राजस्थान

    राजस्थान और झारखंड में दो हत्याकांड, मारने के बाद आरोपियों ने किए शवों के टुकड़े जयपुर
    जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 32 की मौत, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना अशोक गहलोत
    राजस्थान में RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस जयपुर में लाइव कंसर्ट आयोजित करेगी भारत जोड़ो यात्रा

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी के चीन पर दिए बयान पर भड़की भाजपा, कहा- उन्हें पार्टी से निकाले कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा
    भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा चीन, हमारी सरकार सो रही- राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा
    हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं? कांग्रेस समाचार
    सुखविंदर सिंह सुक्खू को इन कारणों से मिली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी सुखविंदर सिंह सुक्खू

    मनसुख मांडविया

    चीन में "कोरोना विस्फोट" पर भारत सरकार अलर्ट, राज्यों को जिनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने का निर्देश कोरोना वायरस
    देश में 2020 में कैंसर के 13.92 लाख मामले आए, 12.8 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान- मांडविया कैंसर
    AIIMS दिल्ली का नाम बदलने की तैयारी, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर जताया विरोध स्वास्थ्य मंत्रालय
    सरकार ने जारी की आवश्यक दवाइयों की नई सूची, सस्ती दर पर होंगी उपलब्ध विश्व स्वास्थ्य संगठन

    केंद्र सरकार

    दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे 50,000 किसान, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी किसान आंदोलन
    कॉलेजियम सिस्टम क्या है और अभी इस पर क्यों चर्चा हो रही है? कॉलेजियम सिस्टम
    जजों की नियुक्ति के लिए देश में नई व्यवस्था की जरूरत- रिजिजू सुप्रीम कोर्ट
    केंद्र सरकार के कई विभागों में 9.79 लाख से ज्यादा पद खाली, लोकसभा में दी जानकारी लोकसभा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023