NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रज्ञा ठाकुर का भड़काऊ बयान, कहा- घर पर तेज रखो चाकू की धार
    अगली खबर
    प्रज्ञा ठाकुर का भड़काऊ बयान, कहा- घर पर तेज रखो चाकू की धार
    सांसद प्रज्ञा ठाकुर पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं

    प्रज्ञा ठाकुर का भड़काऊ बयान, कहा- घर पर तेज रखो चाकू की धार

    लेखन नवीन
    Dec 26, 2022
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित एक कार्यक्रम में एक विवादित बयान दिया है।

    उन्होंने कहा, "उनके यहां जिहाद की परंपरा है, वह प्यार भी करते हैं तो लव जिहाद करते हैं। इसलिए अपने घरों में हथियार रखो, कुछ नहीं तो सब्जी काटने के चाकू की धार ही तेज रखो, क्योंकि आत्मरक्षा जरूरी है।"

    मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा ने कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या पर यह बयान दिया है।

    बयान

    प्रज्ञा ठाकुर ने क्या कहा?

    प्रज्ञा ने हिंदू जागरण दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन में हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा, ''लव जिहाद करने वालों को लव जिहाद जैसा उत्तर दो... अपनी लड़कियों को सुरक्षित और संस्कारित रखो.. अपने घर में हथियार रखो.. कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाले चाकू की धार को तेज रखो। स्पष्ट बोल रही हूं... कब कैसा मौका आए.. जब हमारी सब्जी अच्छे से कटेगी तो निश्चित रूप से दुश्मनों के मुंह और सिर भी अच्छे से कटेंगे।"

    घटनाक्रम

    शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हुई थी हत्या

    कर्नाटक के शिवमोगा में बीती 20 फरवरी को बजंरग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी।

    इस हमले में घायल 23 वर्षीय हर्ष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी थी। इस हत्या के विरोध में कई प्रदर्शन भी हुए थे, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी।

    बयान

    प्रज्ञा ने लोगों को मिशनरी स्कूलों के खिलाफ भी चेताया

    प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "जो माता-पिता अपने बच्चों को मिशनरी स्कूलों में पढ़ाते हैं, वे वृद्धाश्रम में जाने के लिए तैयार रहें। मिशनरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आपके और आपकी संस्कृति के नहीं होंगे। वे वृद्धाश्रम की संस्कृति में बड़े होते हैं और स्वार्थी हो जाते हैं। अपने घर पर पूजा करें, अपने धर्म और शास्त्र के बारे में पढ़ें। अपने बच्चों को इसके बारे में पढ़ाएं, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति और मूल्यों के बारे में जान सकें।"

    विवाद

    प्रज्ञा ठाकुर का विवादों से रहा है गहरा नाता

    साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं।

    उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान का भी बचाव किया था। इसके बाद वो विवादों में घिर गई थीं।

    उन्होंने बॉलीवुड पर हिंदू देवी-देवताओं पर फिल्म बनाकर उन्हें गाली देने का आरोप भी लगाया था।

    इसके अलावा वह महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त भी बता चुकी हैं।

    धमकी

    प्रज्ञा ठाकुर को कई बार मिल चुकी है धमकी

    बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर को सांसद बनने के बाद कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

    अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की गैंग के सदस्य ने इसी साल जुलाई में उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

    इससे पहले फरवरी में भी उनके व्हाट्सऐप नंबर पर अज्ञात आरोपितों ने अश्लील कॉल और मैसेज किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    लव जिहाद
    साध्वी प्रज्ञा
    नुपुर शर्मा

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    कर्नाटक

    मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, शशि थरूर को हराया शशि थरूर
    कौन हैं कांग्रेस के नए चुने गए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके सामने क्या चुनौतियां होंगी? शशि थरूर
    इन विवादों से रहा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाता शशि थरूर
    दुनिया के पांच खूबसूरत शाही महल, मौका मिलते ही करें इनका रुख इस्तांबुल

    लव जिहाद

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ का लुलु मॉल विवादों में क्यों है? योगी आदित्यनाथ
    झारखंड: फोन पर बात करने से इनकार करने पर जलाई गई लड़की की मौत, तनाव बढ़ा झारखंड
    मध्य प्रदेश: धर्म परिवर्तन और शादी न करने पर मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    'लव जिहाद' का माध्यम बना गरबा, बिना पहचान-पत्र पंडालों में प्रवेश नहीं- मध्य प्रदेश की मंत्री मध्य प्रदेश

    साध्वी प्रज्ञा

    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव मध्य प्रदेश
    साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग दिग्विजय सिंह
    साध्वी प्रज्ञा ने किया शहादत का अपमान, कहा- हेमंत करकरे को मिली कर्मों की सजा भारतीय जनता पार्टी
    साध्वी प्रज्ञा के बचाव में प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उनकी उम्मीदवारी हिंदू आतंकवाद कहने वालों को जवाब भोपाल

    नुपुर शर्मा

    भाजपा की विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई, नूपुर शर्मा निलंबित दिल्ली
    विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं? कतर
    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: सऊदी अरब ने भी जताई आपत्ति, भारत का OIC पर पलटवार सऊदी अरब
    कुवैत: पैगंबर पर भाजपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में सुपरमार्केट से हटाए गए भारतीय उत्पाद कुवैत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025