Page Loader
स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना संबंधी पत्र पर राहुल गांधी बोले- इन्हें यात्रा रोकने का बहाना चाहिए
स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना संबंधी पत्र पर राहुल गांधी ने जवाब दिया (तस्वीरः ट्विटर/@INCIndia)

स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना संबंधी पत्र पर राहुल गांधी बोले- इन्हें यात्रा रोकने का बहाना चाहिए

लेखन गजेंद्र
Dec 22, 2022
05:49 pm

क्या है खबर?

भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने या फिर यात्रा रद्द करने संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र का राहुल गांधी ने सीधे जवाब दिया और इसे केंद्र सरकार का बहाना बताया। हरियाणा के नूह में राहुल ने कहा, "यात्रा कश्मीर तक जाएगी। अब ये (भाजपा) एक नया बहाना लेकर आए हैं। उन्होंने मुझे पत्र लिखा है कि कोरोना आ रहा है यात्रा को रोक दो। देखिए, अब यात्रा को रोकने का बहाना बनाया जा रहा है।"

जवाब

भाजपा देश की सच्चाई से डर गई है- राहुल

राहुल ने आगे कहा, "ये कहते हैं कि मास्क पहनों, यात्रा रद्द करो। ये सब बहाने हैं। ये देश की सच्चाई और मजबूती से डर गए हैं। ये हमें रोकना चाहते हैं, क्योंकि हिंदु, मुस्लिम, सिख, ईसाई, महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सब हमारे साथ जुड़ रहे हैं।" बता दें, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्र लिखकर यात्रा में मास्क पहनने और वैक्सीन लगवा चुके लोगों को शामिल होने के लिए कहा था। भारत जोड़ो यात्रा अब हरियाणा पहुंच गई है।