LOADING...
त्रिपुरा में भाजपा को झटका, गठबंधन सरकार से सातवें विधायक ने इस्तीफा दिया
त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन सरकार के सातवें विधायक ने विधानसभा से इस्तीफा दिया (तस्वीर: ट्विटर/@SatyamInsights)

त्रिपुरा में भाजपा को झटका, गठबंधन सरकार से सातवें विधायक ने इस्तीफा दिया

लेखन गजेंद्र
Dec 28, 2022
07:03 pm

क्या है खबर?

त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन को सातवां झटका लगा है। उनके एक और विधायक व आदिवासी नेता दीबाचंद्र हरंगखाल ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा सचिव को सौंपा। हरंगखाल ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है, वह जल्द अगले कदम की घोषणा करेंगे। 1988 से चार बार चुनाव जीत चुके हरंगखाल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने 2018 में भाजपा के टिकट से करंचरा सीट जीती थी।

परेशानी

भाजपा गठबंधन से इस साल सात विधायक दे चुके हैं इस्तीफा

त्रिपुरा में भाजपा की गठबंधन सरकार से इस साल सात विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले भाजपा विधायक बरबा मोहन त्रिपुरा, आशीष दास, सुदीप रॉय बर्मन, आशीष कुमार साहा और गठबंधन की इंडिजीनियस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के विधायक मेवार जमातिया, बृषकेतु देबबर्मा और धनंजय त्रिपुरा ने भी इस्तीफा दिया था। राज्य की 60 विधानसभा सीट में भाजपा के पास 34 विधायक हैं। बता दें, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में फरवरी, 2023 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।