NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी का विपक्ष के सहयोगियों को पत्र, सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता की अपील
    राजनीति

    राहुल गांधी का विपक्ष के सहयोगियों को पत्र, सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता की अपील

    राहुल गांधी का विपक्ष के सहयोगियों को पत्र, सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता की अपील
    लेखन भारत शर्मा
    Dec 25, 2022, 05:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल गांधी का विपक्ष के सहयोगियों को पत्र, सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता की अपील
    राहुल गांधी ने विपक्ष के सहयोगियों को पत्र लिखकर की एकजुटता की अपील

    कांग्रेस पार्टी एक तरफ देश के लोगों से जुड़ने के लिए 'भारत जोड़ो' यात्रा निकाल रही है, वहीं अब उसने विपक्ष के सहयोगियों को भी अपने साथ जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही कारण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष में बैठे 175 से अधिक नेताओं और सांसदों को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने और 'भारत जोड़ो' यात्रा में साथ आने की अपील की है।

    राहुल ने पत्र में की स्वतंत्रता की बात

    राहुल ने कांग्रेस के समान विचारधारा वाली 18 पार्टियों के सदन के नेताओं और 158 से अधिक सांसदों को भेजे पत्र में एक ऐसे देश में स्वतंत्रता में बात करने और सुनने की आवश्यकता पर जोर दिया है, जो अपनी पहचान खो रहा है। उन्होंने लिखा, 'आप देख सकते हैं कि भारत अपनी पहचान खो रहा है। आप धर्मों, संस्कृतियों, भाषाओं, भोजन और संगीत की विविधता वाले देश को हिंसक रूप से बदलने का प्रयास होते हुए देख सकते हैं।'

    राहुल ने बोला सरकार पर हमला

    राहुल ने पत्र में लिखा, 'आज नियंत्रण और संतुलन के लिए बने राज्य, सत्ताधारी पार्टी और सार्वजनिक संस्थाएं एक इकाई में बदल गई हैं। मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि यह कितना खतरनाक है।' उन्होंने केवल हितों और सत्ता में बैठे लोगों की विनाशकारी विचारधारा बनने को लेकर मुख्यधारा के मीडिया की आलोचना करते हुए लिखा कि मुद्दों पर असहमति जताने, तर्क करने, सहिष्णुता की आवाज बनने वाला मीडिया अब खामोश हो गया है।

    राहुल ने नेताओं से की एकजुट होने की अपील

    राहुल ने पत्र में लिखा, 'हम लोगों की आवाज सुनने और उनसे जुड़ने के लिए कन्याकुमार से कश्मीर यात्रा कर रहे हैं। संसद सदस्य भी लोकतांत्रिक ढांचे की रीढ़ हैं और लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं आपके विचार सुनने के साथ हमारे दृष्टिकोण साझा करना चाहता हूं।' उन्होंने लिखा, 'अब बात हमारी सहमति और असहमति की न होकर आजादी में बात करने और सनने की है। ऐसे में आप सब भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें।'

    राहुल के पत्र के बाद कई नेता हुए यात्रा में शामिल

    राहुल के इस व्यक्तिगत पत्र के बाद बसपा सांसद श्याम सिंह यादव, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अपरूपा पोद्दार, DMK सांसद ए राजा, शिवसेना के राजेंद्र गावित और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मोहम्मद फैजल सहित कई अन्य सांसद शनिवार को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गए। कहा जा रहा है कि यात्रा के विश्राम के दौरान अन्य दलों के सांसद भी इसमें शामिल होंगे और फिर कश्मीर के लिए रवाना होंगे।

    फिलहाल दिल्ली में है भारत जोड़ो यात्रा

    7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में है। यहां इसका नौ दिन का विश्राम है। बता दें कि 150 दिनों में यह यात्रा 12 राज्यों के बीच से 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीर पहुंचेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    तृणमूल कांग्रेस
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  राम चरण
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  विमेंस प्रीमियर लीग
    BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, कुल 26 खिलाड़ियों को किया गया शामिल भारतीय क्रिकेट टीम

    राहुल गांधी

    #NewsBytesExplainer: मानहानि मामले में ये वकील करेंगे राहुल गांधी की पैरवी लोकसभा
    भाजपा ने कई बार किया मेरे परिवार का अपमान किया, लेकिन हम चुप रहे- प्रियंका गांधी   कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी की सजा के खिलाफ आज कांग्रेस का सत्याग्रह, पुलिस ने नहीं दी अनुमति कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी सांसदी जाने के बाद पहली बार बोले- अडाणी-मोदी के रिश्ते पर सवाल पूछता रहूंगा अडाणी समूह

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक की राजनीति में क्यों इतना अहम है लिंगायत समुदाय? कर्नाटक चुनाव
    राहुल से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी की सांसदी भी हुई थी रद्द, जानिए पूरा मामला  इंदिरा गांधी
    राहुल गांधी ने 10 साल पहले फाड़ा था अध्यादेश, आज बना सांसदी जाने का कारण राहुल गांधी
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस की आपातकालीन बैठक, सोनिया और प्रियंका मौजूद राहुल गांधी

    तृणमूल कांग्रेस

    राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस ने किया ममता बनर्जी पर पलटवार कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव से पहले नए मोर्चे की कवायद तेज, विपक्षी दलों ने कांग्रेस से बनाई दूरी लोकसभा चुनाव
    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज निशिकांत दुबे
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार पश्चिम बंगाल

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    शिवसेना विवाद: NCP प्रमुख शरद पवार बोले- चुनाव आयोग का ऐसा फैसला कभी नहीं देखा शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख एक साल बाद जेल से रिहा महाराष्ट्र
    NCP प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार शरद पवार
    विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट उपचुनाव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023