Page Loader
भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने खुद तोड़ा प्रोटोकॉल, सुरक्षा में ढील पर बोली दिल्ली पुलिस
भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने पर सुरक्षा में ढील का आरोप कांग्रेस ने लगाया है (तस्वीरः ट्विटर/@ruchiraC)

भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने खुद तोड़ा प्रोटोकॉल, सुरक्षा में ढील पर बोली दिल्ली पुलिस

लेखन गजेंद्र
Dec 30, 2022
12:40 pm

क्या है खबर?

भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर राहुल गांधी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के आरोपों का शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया है। पुलिस का कहना है कि राहुल ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, जबकि वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। उसने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी है। बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CRPF) ने कांग्रेस के अरोपों को निराधार बताया था।

जवाब

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अमित शाह को लिखा था पत्र

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि शनिवार को यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते ही कई मौकों पर सुरक्षा से समझौता किया गया। इस पर मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस ने जवाब मांगा था। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा, यातायात और स्पेशल ब्रांच ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस का कहना है, उन्होंने कई जगह सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किये थे। राहुल खुद कई जगह सुरक्षा घेरा तोड़ते दिखे हैं।