Page Loader
भारत जोड़ो यात्राः महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी का आमंत्रण स्वीकारा, कश्मीर में शामिल होंगी
महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी (तस्वीरः विकिमीडिया)

भारत जोड़ो यात्राः महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी का आमंत्रण स्वीकारा, कश्मीर में शामिल होंगी

लेखन गजेंद्र
Dec 27, 2022
07:25 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। मुफ्ती ने इसे स्वीकार करते हुए यात्रा में शामिल होने की जानकारी दी है। यात्रा 3 जनवरी, 2023 को अपना दूसरा चरण शुरू करके उत्तर प्रदेश से होकर श्रीनगर जाएगी। रविवार 25 जनवरी को यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया था, जहां भारी भीड़ यात्रा में शामिल हुई थी। अब एक हफ्ते के विश्राम के बाद यह फिर शुरू होगी।

मंजूरी

बेहतर भारत के लिए यात्रा में शामिल होना है- मुफ्ती

मुफ्ती ने ट्विट कर आमंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने ट्विट किया, 'मुझे राहुल गांधी जी ने कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। मैं उनके अदम्य साहस को सलाम करती हूं और यह मेरी ड्यूटी है कि फांसीवादी लोगों के खिलाफ साहस दिखाने वाले के साथ मैं खड़ी रहूं। मैं एक बेहतर भारत के लिये यात्रा में शामिल रहूंगी।' यात्रा 20 जनवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

ट्विटर पोस्ट

मुफ्ती ने ट्वीट कर दी जानकारी