NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस का राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा, केंद्र सरकार को लिखा पत्र
    अगली खबर
    कांग्रेस का राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा, केंद्र सरकार को लिखा पत्र
    कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा किया है

    कांग्रेस का राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का दावा, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 28, 2022
    02:05 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में कथित तौर पर चूक को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

    पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि बीते शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान राहुल के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने में नाकामयाब रहे।

    कांग्रेस ने गृह मंत्रालय से राहुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    आरोप

    मूक दर्शक बनी रही दिल्ली पुलिस- कांग्रेस

    वेणुगोपाल ने अपने पत्र में लिखा कि स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई मौकों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को राहुल के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा और इस दौरान दिल्ली पुलिस एक मूकदर्शक बनी रही।

    उन्होंने आरोप लगाया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों से पूछताछ भी की, वहीं हरियाणा के खुफिया विभाग के कुछ लोग यात्रा में गैरकानूनी रूप से घुस गए।

    राजनीति

    'बदले की राजनीति में लिप्त न हो केंद्र सरकार'

    वेणुगोपाल ने अपने पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी द्वारा दिए गए बलिदानों का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान में भारत के हर नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में जाने का अधिकार दिया गया है।

    उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा देश में शांति और सद्भाव लाने के लिए एक पदयात्रा है। सरकार को बदले की राजनीति में लिप्त नहीं होना चाहिए और कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।"

    मांग

    राहुल की सुरक्षा के लिए उठाए जाएं सभी कदम- कांग्रेस

    वेणुगोपाल ने आगे लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी से शुरू होने वाले अगले चरण में पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्यों से होकर गुजरेगी।

    उन्होंने गृह मंत्रालय से इस दौरान राहुल समेत सभी कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की।

    बता दें कि राहुल को केंद्र सरकार की तरफ से जेड प्लस सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है।

    यात्रा

    फिलहाल दिल्ली में है भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा करीब 3,000 किलोमीटर की दूरी तय फिलहाल दिल्ली में हैं।

    यह यात्रा कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी और तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली यानी 10 राज्यों से गुजर चुकी है।

    कुछ दिन विराम के बाद यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और उसके बाद हरियाणा और पंजाब होते हुए अंत में जम्मू कश्मीर की तरफ जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    दिल्ली पुलिस

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी- रिपोर्ट शशि थरूर
    कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत नरेंद्र मोदी
    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जिसकी आज कन्याकुमारी से शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? कर्नाटक
    पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा असम

    राहुल गांधी

    कांग्रेस ने ट्वीट की RSS के जलते निकर की तस्वीर, भाजपा का हिंसा भड़काने का आरोप कांग्रेस समाचार
    राजस्थान कांग्रेस ने पारित किया राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव राजस्थान
    7 राज्यों की कांग्रेस इकाइयों ने पारित किया राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव छत्तीसगढ़
    राहुल गांधी नहीं माने तो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत शशि थरूर

    कांग्रेस समाचार

    गुजरात विधानसभा चुनाव: 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुजरात चुनाव
    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः ठियोग से कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर जीते हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: अल्पेश ठाकोर ने गांधीनगर दक्षिण सीट पर दर्ज की जीत गुजरात चुनाव

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 27 साल में चुराई 5,000 कार दिल्ली
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर दीपक मुंडी सहित तीन गिरफ्तार हत्या
    NIA की गैंगस्टर्स पर बड़ी कार्रवाई, उत्तर भारत स्थित लगभग 60 ठिकानों पर छापा मारा राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    दिल्ली पुलिस की मुंबई में बड़ी कार्रवाई, 1,800 करोड़ की हेरोइन पकड़ी अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025