NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कौन हैं शैली ओबरॉय, जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली मेयर के पद का उम्मीदवार?
    अगली खबर
    कौन हैं शैली ओबरॉय, जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली मेयर के पद का उम्मीदवार?
    AAP ने दिल्ली मेयर के पद के लिए शैली ओबरॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है

    कौन हैं शैली ओबरॉय, जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली मेयर के पद का उम्मीदवार?

    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 23, 2022
    04:36 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली के मेयर के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। AAP ने पूर्वी पटेल नगर (वार्ड 86) से पार्षद चुनी गईं शैली ओबरॉय को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।

    वहीं, मटिया महल (वार्ड 76) के पार्षद आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाया गया है।

    गौरतलब है कि हाल ही में हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में AAP ने आसान जीत हासिल की थी।

    जानकारी

    कौन हैं शैली ओबरॉय?

    पहली बार चुनाव जीतकर पार्षद बनीं 39 वर्षीय शैली ओबरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता के प्रभाव वाले इलाके से जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया था।

    घोषणा

    स्टैंडिंग कमेटी के लिए भी नाम हुए घोषित

    AAP के महासचिव पंकज गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार सुबह पब्लिक अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा हुई थी।

    उन्होंने बताया कि पार्टी ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी के भी नाम तय किए हैं।

    जानकारी

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उम्मीदवारों को दी बधाई

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए घोषित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'हमारी प्यारी दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।'

    जानकारी

    तीन महीनों के लिए क्यों होगा मेयर का कार्यकाल?

    दिल्ली में मेयर पद का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। पार्षदों की बैठक 6 जनवरी को होने के कारण मेयर चुने जाने पर शैली ओबरॉय का कार्यकाल सिर्फ तीन महीने का होगा। दरअसल, MCD अधिनियम की धारा 35 के मुताबिक, दिल्ली के मेयर का कार्यकाल 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है।

    अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में दोबारा मेयर के चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा।

    चुनाव

    कैसे होगा दिल्ली के मेयर का चुनाव?

    बता दें कि दिल्ली नगर मिगम के मेयर के लिए 6 जनवरी को चुनाव होना है। इसमें चुने गए सभी 250 पार्षद हिस्सा लेंगे।

    इनके अलावा दिल्ली विधानसभा के 14 नामित विधायक मतदान में हिस्सा लेंगे। वहीं, दिल्ली के सभी 10 सांसद (सात लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसद) भी मेयर के चुनाव में अपना मतदान करेंगे।

    गौरतलब है कि मेयर पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है और मेयर का कार्यकाल 31 मार्च तक होगा।

    नतीजे

    MCD चुनाव में AAP को मिली थीं 134 सीटें

    MCD चुनाव में AAP ने 250 में से कुल 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा ने 104 जबकि कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    वोट शेयर की बात करें तो AAP को चुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे, जबकि 2017 में हुए पिछले चुनाव में उसे मात्र 25 प्रतिशत वोट मिले थे।

    वहीं, भाजपा का वोट शेयर पिछले चुनाव में 35.5 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत हो गया था।

    जानकारी

    तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद हुआ था चुनाव

    दिल्ली के तीनों नगर निगमों- दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC), के एकीकरण के बाद पहली बार MCD के चुनाव हुए थे।

    केंद्र सरकार ने कानून के जरिए इन तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया था और परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 272 से घटकर 250 रह गई थीं।

    इस एकीकरण के कारण पहले अप्रैल में होने वाले इन चुनावों में देरी हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली नगर निगम
    अरविंद केजरीवाल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने पहले भी दी थी हत्या कर लाश के टुकड़े करने की धमकी मुंबई
    दिल्ली: नशे के आदी युवक पर अपने पूरे परिवार की हत्या करने का आरोप हत्या
    दिल्ली नगर निगम चुनाव: केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने वाले को भाजपा ने दिया टिकट अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक, दरवाजों पर चिपकाए नोटिस जामा मस्जिद

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान; 4 दिसंबर को मतदान, 7 को नतीजे दिल्ली नगर निगम
    अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दिया- गुजरात में 5 सीटें भी नहीं जीतेगी कांग्रेस अरविंद केजरीवाल
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: सभी 68 सीटों पर मतदान जारी, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
    सत्येंद्र जैन को राहत नहीं, दिल्ली की अदालत ने खारिज की जमानत याचिका सत्येंद्र जैन

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्लीः 1991 में लगा 250 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, 28 साल बाद बरी हुआ कर्मचारी दिल्ली
    दिल्ली: कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या केजरीवाल सरकार से ज्यादा बता रहे नगर निगम दिल्ली सरकार
    दिल्ली: 300 MCD डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी दिल्ली
    दिल्ली: MCD ने केजरीवाल सरकार से दोगुनी बताई कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    मनीष सिसोदिया पर छापेमारी के बाद गुजरात में AAP का वोट 4 प्रतिशत बढ़ा- केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: भाजपा ने शराब नीति पर जारी किया स्टिंग वीडियो, केजरीवाल और सिसोदिया पर लगाए आरोप दिल्ली
    विपक्षी एकता के लिए राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, आज केजरीवाल से करेंगे मुलाकात नीतीश कुमार
    शराब नीति मामला: ED ने 35 जगहों पर मारा छापा, मनीष सिसोदिया बोले- कुछ नहीं मिलेगा मनीष सिसोदिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025