राजनीति की खबरें | पेज 20
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
18 Aug 2022
बिहारनीतीश कुमार ने 5-10 लाख नौकरियां दी तो बंद कर दूंगा जन सुराज अभियान- प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है।
17 Aug 2022
बिहारबिहार: नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर है अपहरण का केस, गिरफ्तारी वारंट है जारी
बिहार की महागठबंधन सरकार में कानून मंत्री बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्तिकेय सिंह विवादों में फंस गए हैं।
17 Aug 2022
भारत की खबरेंक्या है 'मेक इंडिया नंबर 1' अभियान जिसे केजरीवाल ने लॉन्च किया?
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करके देश को नंबर एक बनाने के लिए 'मेक इंडिया नंबर 1' अभियान लॉन्च किया।
17 Aug 2022
भारतीय जनता पार्टीमुफ्त उपहार मुद्दा: राजनीतिक दलों को वादा करने से नहीं रोक सकते- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर से राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार के दौरान मुफ्त उपहार देने का वादा करने से संबंधित याचिका पर सुनवाई की।
17 Aug 2022
नितिन गडकरीभाजपा के संसदीय बोर्ड से बाहर किए गए नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया गया है।
17 Aug 2022
जम्मू-कश्मीरगुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
कांग्रेस ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बड़ा बदलाव करते हुए गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद आजाद ने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।
16 Aug 2022
महाराष्ट्र'हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो', मुख्यमंत्री शिंदे गुट के विधायक के बिगड़े बोल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे के खिलाफ उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
16 Aug 2022
बिहारबिहार: नीतीश कुमार ने किया मंत्रीमंडल विस्तार, राजद के हिस्से आए सबसे ज्यादा मंत्री पद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद मंत्रीमंडल विस्तार कर दिया है।
16 Aug 2022
बिहारबिहार: आज मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश कुमार, राजद को मिल सकते हैं 15 मंत्री पद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे। महागठबंधन में शामिल अलग-अलग पार्टियों से करीब 30 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
15 Aug 2022
नरेंद्र मोदीमोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
14 Aug 2022
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में मंत्रालयों का बंटवारा, देवेंद्र फड़णवीस के हिस्से आया गृह विभाग
महाराष्ट्र में मंत्रीमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है।
13 Aug 2022
दिल्लीकेजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर झूठ बोलने और विज्ञापनों पर बड़ी राशि खर्च करने का आरोप लगाया।
13 Aug 2022
सोनिया गांधीएक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। पार्टी नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
12 Aug 2022
उत्तराखंडजिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके को सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। इसके तहत शनिवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज होगा। इस अभियान में लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जाएगी।
12 Aug 2022
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
महाराष्ट्र के नए बने मंत्रियों में से 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
11 Aug 2022
बिहारबिहार: 25 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश, भाजपा का स्पीकर होने के कारण देरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 अगस्त को अपना बहुमत साबित करेंगे। इस संबंध में 24 अगस्त से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
11 Aug 2022
शशि थरूरकांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डे ला लीजियन डी'होनूर (द लीजन ऑफ ऑनर) मिला है।
11 Aug 2022
पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल: CBI ने पशु तस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पुश तस्करी मामले की जांच में सहयोग नहीं करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अनुब्रत मंडल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
11 Aug 2022
नीतीश कुमारकैसे सोनिया गांधी को नीतीश कुमार की एक कॉल से बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य?
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
10 Aug 2022
नरेंद्र मोदी2 दिन पहले नीतीश ने शाह से कही थी चिंता न करने की बात- सुशील मोदी
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद बुधवार को महागठबंधन सरकार बन गई।
10 Aug 2022
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा
बिहार में पिछले सप्ताह से चल रही सियासी उठापटक का बुधवार को अंत हो गया। जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ महागठबंधन में शामिल होकर बुधवार को रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।
10 Aug 2022
बिहारनीतीश कुमार का मोदी पर निशाना, बोले- उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए
नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में जीत गए थे, लेकिन अब उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए।
10 Aug 2022
नीतीश कुमारJDU नेताओं ने कहा था नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाओ, खुद मुख्यमंत्री बनो- सुशील मोदी
लंबे समय तक नीतीश कुमार के उपमुख्यमंत्री रहे भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने चौंकाने वाला दावा किया है।
10 Aug 2022
नरेंद्र मोदीक्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार?
महाराष्ट्र में भाजपा के शिवसेना को तोड़ने और महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार को गिराने के बाद जो विपक्ष निराशा के चरम पर था, वहीं विपक्ष बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा से गठबंधन तोड़ने और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने से उत्साह में है।
10 Aug 2022
बिहारबिहार: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री
बिहार में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाते हुए बुधवार दोपहर राजभवन में आयोजित समारोह में रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
10 Aug 2022
उत्तर प्रदेशमहिला के साथ गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी बोला- वह मेरी बहन जैसी, मेरे खिलाफ साजिश
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के रहने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सोसाइटी में एक महिला को गाली देने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है।
10 Aug 2022
शिवसेना समाचारनीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का राज्यसभा पर क्या असर पड़ेगा?
बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पाला बदल लिया है और भाजपा से गठबंधन तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सरकार बना ली है।
10 Aug 2022
राहुल गांधीदूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि वो घर पर आइसोलेट हो रही हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।
09 Aug 2022
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)क्या भाजपा को पहले से थी नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने के कदम की जानकारी?
जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
09 Aug 2022
बिहारबिहार: नीतीश कुमार ने किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद अब राज्यपाल फागु चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
09 Aug 2022
नीतीश कुमारबिहार: नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा से गठबंधन तोड़ा
जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे थोड़ी देर पहले राज्यपाल फागु चौहान से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
09 Aug 2022
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: संजय राठौड़ को मंत्री बनाने पर सवाल, खुदकुशी मामले में सामने आ चुका है नाम
महाराष्ट्र में भाजपा के सहयोग से बनी एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार होने के साथ विवाद भी उठ गया है।
09 Aug 2022
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ
महाराष्ट्र में बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद भाजपा के सहयोग से बनी एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट का आखिरकार 40 दिन बाद मंगलवार को विस्तार हो गया है।
09 Aug 2022
योगी आदित्यनाथग्रैंड ओमेक्स विवाद: नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला के साथ कैमरे पर अभद्रता और गाली-गलौज करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
09 Aug 2022
योगी आदित्यनाथयोगी सरकार के मंत्री राकेश सचान को आर्म्स एक्ट के तहत एक साल की सजा
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। उन पर 1991 के आर्म्स एक्ट मामले में 1,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
09 Aug 2022
नीतीश कुमारबिहार: आज हो सकता है भाजपा-JDU सरकार की किस्मत का फैसला, नीतीश ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
बिहार में आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा के गठबंधन की सरकार की किस्मत का फैसला हो सकता है। भाजपा के साथ तकरार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह 11 बजे JDU के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है।
08 Aug 2022
बिहारबिहार की राजनीति: सत्ता की चाहत में नीतीश कुमार ने कब-कब बदला है पाला?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और उसकी सहयोगी भाजपा के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि JDU ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने का मन बना लिया है।
08 Aug 2022
बिहारबिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति?
बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और उसकी सहयोगी भाजपा के बीच मनमुटाव उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
08 Aug 2022
महाराष्ट्रपात्रा चॉल भूमि घोटाला: संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत को पात्रा चॉल भूमि घोटाले में कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब उन्हें 22 अगस्त तक जेल में रहना होगा।
08 Aug 2022
नरेंद्र मोदीबिहार: भाजपा से गठबंधन तोड़ RJD के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट्स
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा के गठबंधन की सरकार गिरने की कगार पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पार्टियों में तकरार के बीच JDU प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।