NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
    अगली खबर
    महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
    महाराष्ट्र में 9 अगस्त को हुआ था मंत्रीमंडल का विस्तार (तस्वीर: twitter@ndtvfeed)

    महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 12, 2022
    08:11 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के नए बने मंत्रियों में से 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    2019 विधानसभा चुनाव के दौरान जमा हलफनामों में 15 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक और 13 ने गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी थी। अब एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच ने इन हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी जुटाई है।

    राज्य के सभी मंत्री करोड़पति हैं और इनकी औसत संपत्ति 47.45 करोड़ रुपये है।

    पृष्ठभूमि

    सरकार गठन के 40 दिन बाद 18 मंत्रियों ने ली शपथ

    महाराष्ट्र में भाजपा के सहयोग से बनी एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट का 40 दिन बाद मंगलवार को विस्तार हुआ था।

    मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में कुल 18 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें भाजपा और शिंदे गुट के नौ-नौ मंत्री शामिल हैं। अहम बात यह है कि किसी महिला विधायक को मंत्री पद नहीं दिया गया है।

    इस विस्तार के साथ महाराष्ट्र मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत 20 लोग हो गए हैं।

    जानकारी

    शिंदे गुट के सात मंत्रियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले

    हलफनामों से पता चला है कि शिंदे गुट के सात और भाजपा के छह मंत्रियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उम्र की बात की जाए तो 16 (80 प्रतिशत) मंत्री 51-70 साल और चार मंत्रियों की उम्र 41-50 वर्ष के बीच है।

    महाराष्ट्र

    सबसे अमीर मंत्री की संपत्ति 441 करोड़ रुपये

    मालाबार हिल्स से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा 442.65 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर मंत्री है। पेशे से बिल्डर लोढ़ा पर 283 करोड़ रुपये की देनदारी है।

    सबसे कम संपत्ति भाजपा के संदीपनराव ए भुमरे के पास है और उन्होंने अपनी संपत्ति 2.92 करोड़ रुपये दिखाई है।

    मंत्रियों की औसत संपत्ति की बात करें तो यह 47 करोड़ रुपये है। भाजपा मंत्रियों की औसत संपत्ति 58 करोड़ और शिंदे गुट के मंत्रियों की 36 करोड़ रुपये है।

    जानकारी

    कितने पढ़े-लिखे हैं सभी मंत्री?

    महाराष्ट्र के 20 में से आठ मंत्री 10-12वीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं, वहीं 11 ने ग्रेजुएशन या इससे आगे की पढ़ाई की है। भाजपा के डॉ सुरेश खेड़े के पास श्रीलंका की एक यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री है।

    महाराष्ट्र

    ये विधायक हुए मंत्रीमंडल में शामिल

    कैबिनेट विस्तार में भाजपा गुट के चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधा कृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रविंद्र चव्हाण, मंगल प्रभात, विजय कुमार गवित और अतुल सावे को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया हैं।

    इसी तरह मुख्यमंत्री शिंदे गुट की ओर से दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, तानाजी सावंत, संजय राठौड़ और संदीपन भूमारे को मंत्री बनाया गया है। इन सभी 18 मंत्रियों ने राज्यपाल ने शपथ दिलाई है।

    सरकार गठन

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    जून में शिंदे ने शिवसेना के कई विधायकों के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी।

    इसके बाद 29 जून को सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    इसके अगले ही दिन शिंदे ने भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। तभी से दोनों दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र की राजनीति
    भाजपा समाचार
    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,103 नए मामले, 31 मौतें कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: स्पीकर चुनाव के नतीजों में फ्लोर टेस्ट के लिए क्या संकेत? उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले ठाकरे को बड़ा झटका, शिंदे बने शिवसेना विधायक दल के नेता उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र की राजनीति

    राजभवन और विधानसभा तक पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी संकट, जानिये बड़े घटनाक्रम महाराष्ट्र
    जिसको जाना है वो जाए, मैं नई शिवसेना बना लूंगा- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र सियासी संकट: बागी विधायकों ने अपने गुट का नाम रखा 'शिवसेना बालासाहेब' महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच शिवसेना ने कौनसे 6 प्रस्ताव पारित किए हैं? महाराष्ट्र

    भाजपा समाचार

    बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने किया TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में होने का दावा तृणमूल कांग्रेस
    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग लोकसभा
    कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी कर्नाटक
    UPA सरकार के मुकाबले मोदी राज में निलंबित हुए दोगुने से ज्यादा सांसद लोकसभा

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    आय के मामले में सबसे आगे निकली BJP, इस साल मिले Rs. 1,027 करोड़ कांग्रेस समाचार
    अब चुनाव से पहले नेताओं को टेलीविजन, अखबारों में देनी होगी उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी चुनाव आयोग
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक नहीं, सभी पार्टियां चुनाव आयोग को देंगी ब्यौरा भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    नई मोदी सरकार के 51 मंत्री करोड़पति, 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025