NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी
    अगली खबर
    एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी
    कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी

    एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 13, 2022
    01:14 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। पार्टी नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा कि सोनिया गांधी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

    इससे पहले 2 जून को उन्हें महामारी से संक्रमित पाया गया था। हालात बिगड़ने पर उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रखा गया था।

    ट्विटर पोस्ट

    जयराम रमेश ने दी जानकारी

    Congress President Smt.Sonia Gandhi has tested positive for Covid-19 today. She will remain in isolation as per Govt. protocol.

    आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

    — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 13, 2022

    जानकारी

    पिछली बार अस्पताल में भर्ती हुई थीं सोनिया

    पिछली बार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 12 जून को सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण से संबंधित समस्याओं के चलते उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

    कुछ दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोनिया वापस लौट आई थीं और नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश भी हुईं। उन्होंने संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा लिया था।

    कोरोना संकट

    प्रियंका गांधी भी हुईं दोबारा संक्रमित

    इसी सप्ताह कांग्रेस महासचिव और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे पहले उन्हें 3 जून को भी संक्रमित पाया गया था।

    संक्रमित होने की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि वो घर पर आइसोलेट हो रही हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।

    बता दें कि प्रियंका गांधी ने हालिया दिनों में कई विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया था और वो सैकड़ों लोगों के संपर्क में आई थीं।

    कोरोना वायरस

    देश में क्या है संक्रमण की स्थिति?

    देश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। बीते दिन देश में कोरोना संक्रमण के 15,815 नए मामले सामने आए और 68 मौतें हुईं।

    इसी के साथ भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,42,39,372 हो गई है। इनमें मरने वालों की संख्या 5,26,996 है।

    देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,19,264 रह गई है।

    देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है।

    कोरोना वायरस

    दुनियाभर में 58.92 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 58.92 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 64.33 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.28 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.37 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.44 करोड़ संक्रमितों में से 1.54 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी
    फेसबुक के कैशे को कैसे करें डिलीट? ऐप के प्रदर्शन में होगा सुधार  फेसबुक
    शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर किस तरह और कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?  सौर तूफान

    सोनिया गांधी

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के 20 करीबी नेताओं ने छोड़ी पार्टी जम्मू-कश्मीर
    राजस्थान: अशोक गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगी अहम बैठक राजस्थान
    पंजाब सरकार पर फिर हमलावर हुए नवजोत सिंह सिद्धू, इस बार दी भूख हड़ताल की चेतावनी पंजाब
    CBSE ने परीक्षा में पूछे गये विवादित प्रश्न को लिया वापस, छात्रों को मिलेंगे पूरे नंबर CBSE

    कांग्रेस समाचार

    संसद परिसर में सांसदों के धरने और प्रदर्शनों पर रोक, विपक्ष का सरकार पर निशाना लोकसभा
    पंजाब: भठिंडा में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पंजाब
    राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय संसद
    हरियाणा: खनन माफिया ने DSP को डंपर के नीचे कुचला, मौके पर ही मौत हरियाणा

    प्रियंका गांधी

    लखीमपुर खीरी: 30 घंटे हिरासत में रखे जाने के बाद गिरफ्तार की गईं प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा
    छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका, नाराज होकर फर्श पर बैठे छत्तीसगढ़
    राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिली उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया; पीड़ित परिवारों से मिले राहुल और प्रियंका उत्तर प्रदेश

    कोरोना वायरस

    केरल: वायनाड में सामने आए अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के मामले, दो जिलों में हाई अलर्ट जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन
    कोरोना महामारी के बाद इस बार आयोजित हुई CBSE परीक्षा के परिणामों में आई गिरावट CBSE
    WHO ने मंकीपॉक्स को 'ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी' घोषित किया अमेरिका
    मंकीपॉक्स 'वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित, इसका मतलब क्या हुआ? अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025