NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर है अपहरण का केस, गिरफ्तारी वारंट है जारी
    अगली खबर
    बिहार: नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर है अपहरण का केस, गिरफ्तारी वारंट है जारी
    बिहार के नए कानून मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    बिहार: नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर है अपहरण का केस, गिरफ्तारी वारंट है जारी

    लेखन गौसिया
    संपादन मुकुल तोमर
    Aug 17, 2022
    07:16 pm

    क्या है खबर?

    बिहार की महागठबंधन सरकार में कानून मंत्री बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्तिकेय सिंह विवादों में फंस गए हैं।

    आरोप है कि कार्तिकेय को 16 अगस्त को कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण करना था, लेकिन उसी दिन वह नीतीश कुमार की नई सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे।

    दरअसल, उनके खिलाफ साल 2014 के एक अपहरण मामले में 14 जुलाई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

    आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय के खिलाफ बिहटा थाने में राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह नामक बिल्डर के अपहरण का मामला दर्ज है।

    आरोप है कि कार्तिकेय ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह समेत 16 अन्य लोगों ने साथ मिलकर हत्या के लिए बिल्डर के अपहरण की योजना बनाई थी।

    कार्तिकेय को 16 अगस्त को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन इस दिन वो मंत्री पद की शपथ ले रहे थे।

    आदेश

    जिला कोर्ट ने दिया था 1 सितंबर तक कार्रवाई न करने का निर्देश

    कार्तिकेय को दानापुर कोर्ट में 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।

    इस बीच 12 अगस्त को दानापुर जिला कोर्ट ने मोकामा पुलिस को 1 सितंबर तक कार्तिकेय को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया था।

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मोकामा पुलिस ने कार्तिकेय के खिलाफ लंबित वारंट की पुष्टि की है और कहा कि मामले में जांच अधिकारी की ओर से चूक हुई है।

    बयान

    इलाके के थाना प्रभारी ने स्वीकारी चूक

    मोकामा थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने मामले पर कहा, "यह थाने में एक पुलिस अधिकारी की ओर से गिरफ्तारी वारंट पर अमल न करने की चूक है। हम उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर रहे हैं।"

    राजनीति

    नीतीश बोले- जानकारी नहीं; भाजपा ने साधा निशाना

    मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    वहीं विपक्ष ने राजनीति शुरू कर दी है। भाजपा ने कहा कि नई सरकार में जंगलराज की वापसी हो रही है।

    भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, "बिहार के कानून मंत्री पर 2014 में अपहरण का मामला दर्ज है, उन्होंने अपने हलफनामे में स्वीकार किया है। उन्हें 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करना था, लेकिन वे शपथ लेने चले गए। यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी में था।"

    मंत्रिमंडल विस्तार

    कितने विधायकों ने ली थी मंत्री पद की शपथ?

    भाजपा का साथ छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। RJD के तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने थे।

    16 अगस्त को नीतीश कुमार ने नई कैबिनेट का गठन किया था। पटना में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

    इनमें JDU के 11, RJD के 16, कांग्रेस के दो, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का एक और एक निर्दलीय मंत्री शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    भारतीय जनता पार्टी
    नीतीश कुमार
    बिहार की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    अमेरिकी टैरिफ पर लगी रोक हटी, कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत अमेरिका
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड

    बिहार

    अग्निपथ योजना से जुड़ी गलतफहमियों को सरकार ने किया दूर, महत्वपूर्ण सवालों का जवाब दिया भारतीय सेना
    अग्निपथ योजना पर बवाल, बिहार में ट्रेन तो मध्य प्रदेश में ट्रैक पर लगाई आग मध्य प्रदेश
    अग्निपथ योजना के खिलाफ बवाल जारी, बिहार में दो जगह फूंकी गईं ट्रेनें भारतीय सेना
    अग्निपथ योजना: विरोध के चलते कई राज्यों में हिंसा, तेलंगाना में युवक की मौत तेलंगाना

    भारतीय जनता पार्टी

    असम: डिटेंशन सेंटर में बंद एक और शख्स की मौत, 29 पहुंचा आंकड़ा असम
    भारत में विनायक दामोदर सावरकर इतनी विवादास्पद शख्सियत क्यों हैं? भारत की खबरें
    नागरिकता कानून: सरकार की तरफ से आयोजित बैठक में पहुंचे कुछ ही सितारे, ज्यादातर रहे गायब मुंबई
    छात्रों से मारपीट से लेकर 'देश विरोधी' नारे लगने तक, कब-कब चर्चा में रही JNU? दिल्ली

    नीतीश कुमार

    बिहार में आ चुकी कोरोना की तीसरी लहर- नीतीश कुमार बिहार
    बिहार: कैबिनेट मीटिंग से पहले दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित बिहार
    बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, होम क्वारंटाइन हुए बिहार
    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, गृहनगर में एक शख्स ने किया हमला बिहार

    बिहार की राजनीति

    बिहार सरकार का विवादित आदेश- प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी बिहार
    बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नीतीश की JDU में विलय से किसे क्या फायदा होगा? नीतीश कुमार
    तख्तापलट के बाद पार्टी के सारे शीर्ष पद गंवा सकते हैं चिराग पासवान चिराग पासवान
    25 साल बाद लालू के साथ आए शरद यादव, अपनी पार्टी का RJD में विलय किया लालू प्रसाद यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025