NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी
    अगली खबर
    मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी
    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी का सरकार पर निशाना

    मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 15, 2022
    11:20 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

    सोनिया ने लिखित संदेश में आरोप लगाया कि मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध' है जो स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों को कमजोर साबित करने की कोशिश कर रही है।

    उनके संदेश में आगे लिखा गया है कि राजनीतिक लाभ के लिए की जा रही गलत बयानबाजी का कांग्रेस विरोध करेगी।

    बयान

    भारत ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर छोड़ी छाप- सोनिया

    सोनिया ने अपने संदेश में लिखा कि पिछले 75 सालों में भारत ने मेहनत के आधार पर विज्ञान, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक और जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ भारत ने धर्म संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में पहचान बनाई है।

    बयान

    आज की सरकार 'आत्ममुग्ध'- सोनिया

    अपने संदेश में सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि आज की 'आत्ममुग्ध सरकार' स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की गौरवपूर्ण उपलब्धियों को तुच्छ करने पर तुली हुई है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानी तथा गांधी, नेहरू, पटेल, आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कठघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये सोनिया गांधी का संदेश

    स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का संदेश।#IndiaAt75 pic.twitter.com/PduEihxQGv

    — Congress (@INCIndia) August 15, 2022

    जानकारी

    भाजपा ने बंटवारे के लिए नेहरू को बताया था जिम्मेदार

    रविवार को भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

    इस पर कड़ा पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि सच यह है कि सावरकर ने सबसे पहले दो राष्ट्रों की थ्योरी दी और मोहम्मद अली जिन्ना ने इसे अमलीजामा पहनाया।

    वहीं कर्नाटक सरकार ने भी अपने विज्ञापन में स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में नेहरू को स्थान नहीं दिया था, जिसकी कांग्रेस ने आलोचना की।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    देश की आजादी के 75 साल हुए पूरे

    देश की आजादी को आज 75 साल पूरे हो गए हैं और पूरे देश में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है और नए संकल्प और सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का अवसर है।

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को देश के सामने मौजूद दो बड़ी चुनौतियां बताईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    सोनिया गांधी
    स्वतंत्रता दिवस
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सक्रिय भारतीय गेंदबाज  टेस्ट क्रिकेट
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को सरेआम मारी गई गोलियां, हालत गंभीर अमेरिका
    सुंदर पिचई ने बताया कौन होगा गूगल का अगला CEO, जानिए क्या कहा  गूगल
    उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी मानसून

    नरेंद्र मोदी

    मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने दिया केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा नीतीश कुमार
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली जापान
    कैसा रहा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का सफर, जिनकी हत्या कर दी गई? जापान
    शिंजो आबे: मोदी ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, अन्य वैश्विक नेताओं की ऐसी रही प्रतिक्रिया जापान

    सोनिया गांधी

    राजस्थान: अशोक गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगी अहम बैठक राजस्थान
    पंजाब सरकार पर फिर हमलावर हुए नवजोत सिंह सिद्धू, इस बार दी भूख हड़ताल की चेतावनी पंजाब
    CBSE ने परीक्षा में पूछे गये विवादित प्रश्न को लिया वापस, छात्रों को मिलेंगे पूरे नंबर CBSE
    उत्तर प्रदेश: चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी का नाम नहीं कांग्रेस समाचार

    स्वतंत्रता दिवस

    मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा पर बनेगी बायोपिक भारत की खबरें
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज अक्षय कुमार
    स्वतंत्रता दिवस पर ओलंपिक दल को लाल किले पर बुलाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    स्वतंत्रता दिवस: इस बार घर पर बनाएं तिरंगा ढोकला, जानिए इसकी रेसिपी लाइफस्टाइल

    कांग्रेस समाचार

    पंजाब: भठिंडा में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पंजाब
    राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय संसद
    हरियाणा: खनन माफिया ने DSP को डंपर के नीचे कुचला, मौके पर ही मौत हरियाणा
    नेशनल हेराल्ड केस: पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी, कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025