NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नीतीश कुमार ने 5-10 लाख नौकरियां दी तो बंद कर दूंगा जन सुराज अभियान- प्रशांत किशोर
    अगली खबर
    नीतीश कुमार ने 5-10 लाख नौकरियां दी तो बंद कर दूंगा जन सुराज अभियान- प्रशांत किशोर
    बिहार में 'जन सुराज अभियान' चला रहे हैं प्रशांत किशोर

    नीतीश कुमार ने 5-10 लाख नौकरियां दी तो बंद कर दूंगा जन सुराज अभियान- प्रशांत किशोर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 18, 2022
    11:12 am

    क्या है खबर?

    चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है।

    उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की नई बनी सरकार अगले एक-दो सालों में 5-10 लाख नौकरियां दे देती हैं तो वो अपने 'जन सुराज अभियान' को वापस ले लेंगे और नीतीश कुमार को अपना समर्थन दे देंगे।

    उन्होंने इस मौके पर यह भी दावा किया कि बिहार में नई बनी सरकार को लोगों का समर्थन प्राप्त नहीं है।

    बयान

    कुर्सी पर चिपके रहने के लिए फेविकोल का इस्तेमाल करते हैं नीतीश- किशोर

    समस्तीपुर में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से चिपके रहने के लिए फेविकोल का इस्तेमाल करते हैं और दूसरे लोग उनके इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाख सरकारी नौकरियों के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए किशोर ने कहा, "अगर अगले एक-दो साल में 5-10 लाख नौकरियां दी जाती हैं तो मैं अपने 'जन सुराज अभियान' वापस ले लूंगा।"

    जानकारी

    राज्य की सियासत में आएंगे और उथल-पुथल- किशोर

    कुछ साल पहले तक नीतीश कुमार के साथ काम करने वाले किशोर ने कहा कि उन्हें राजनीति में आए तीन महीने ही हुए हैं और राज्य की सियासत 180 डिग्री बदल गई है। आने वाले समय में सियासत में और बदलाव देखने को मिलेंगे।

    जानकारी

    'जन सुराज अभियान' चला रहे हैं किशोर

    बता दें कि भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समेत कई पार्टियों के साथ बतौर चुनावी रणनीतिकार काम कर चुके प्रशांत किशोर अब राजनीति में उतर आए हैं। उन्होंने 'जन सुराज अभियान' की शुरुआत की है और वो बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं।

    मई में उन्होंने कहा था कि उनका पहला काम बिहार की मिट्टी और यहां के मुद्दों को समझने वालों को एक मंच पर लाकर खड़ा करना होगा।

    ऐलान

    नीतीश ने किया है 10 लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि राज्य के 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को अन्य व्यवस्थाओं के जरिये नौकरी दी जाएगी।

    इसका ऐलान करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था, "हम लोग (राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइडेट) अब एक साथ आ गए हैं और हम लोगों की चाहत है कि राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जाए।"

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    महागठबंधन ने बनाई राज्य में नई सरकार

    इसी महीने नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका आरोप था कि भाजपा उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को कमजोर कर रही है।

    इसके बाद उन्होंने राजद और कांग्रेस के महागबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है। 10 अगस्त को नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    तेजस्वी यादव
    बिहार की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बिहार

    अग्निपथ योजना पर बवाल, बिहार में ट्रेन तो मध्य प्रदेश में ट्रैक पर लगाई आग मध्य प्रदेश
    अग्निपथ योजना के खिलाफ बवाल जारी, बिहार में दो जगह फूंकी गईं ट्रेनें भारतीय सेना
    अग्निपथ योजना: विरोध के चलते कई राज्यों में हिंसा, तेलंगाना में युवक की मौत तेलंगाना
    सिकंदराबाद में तीन ट्रेनों में लगी आग के बीच 40 यात्रियों को कैसे सुरक्षित निकाला? तेलंगाना

    नीतीश कुमार

    बिहार: कैबिनेट मीटिंग से पहले दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित बिहार
    बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, होम क्वारंटाइन हुए बिहार
    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, गृहनगर में एक शख्स ने किया हमला बिहार
    शराब पीने वाले हिंदुस्तानी नहीं, महापापी हैं- नीतीश कुमार बिहार विधानसभा

    तेजस्वी यादव

    आत्मघाती है राहुल गांधी की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा के जाल में फंसने जैसा- लालू यादव नरेंद्र मोदी
    पटना: मरीजों के वार्ड में ही दो दिन से बेड पर पड़ी लाशें, वीडियो वायरल बिहार
    बिहार: 29वें दिन ही टूट गया आठ साल में 264 करोड़ की लागत से बना पुल बिहार
    बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा महागठबंधन, सीट बंटवारे पर बनी सहमति बिहार

    बिहार की राजनीति

    बिहार सरकार का विवादित आदेश- प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी बिहार
    बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नीतीश की JDU में विलय से किसे क्या फायदा होगा? नीतीश कुमार
    तख्तापलट के बाद पार्टी के सारे शीर्ष पद गंवा सकते हैं चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी
    25 साल बाद लालू के साथ आए शरद यादव, अपनी पार्टी का RJD में विलय किया लालू प्रसाद यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025