NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: नीतीश कुमार ने किया मंत्रीमंडल विस्तार, राजद के हिस्से आए सबसे ज्यादा मंत्री पद
    अगली खबर
    बिहार: नीतीश कुमार ने किया मंत्रीमंडल विस्तार, राजद के हिस्से आए सबसे ज्यादा मंत्री पद
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मंत्रीमंडल विस्तार

    बिहार: नीतीश कुमार ने किया मंत्रीमंडल विस्तार, राजद के हिस्से आए सबसे ज्यादा मंत्री पद

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 16, 2022
    12:34 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद मंत्रीमंडल विस्तार कर दिया है।

    राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जदयू और महागठबंधन में शामिल पार्टियों के विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

    बता दें कि भाजपा का साथ छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने थे।

    जानकारी

    कितने विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ?

    मंगलवार को राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के दो, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। समझौते के तहत बड़ी पार्टी होने के नाते राजद को सबसे ज्यादा पद मिलने थे।

    मंत्रीमंडल विस्तार

    जदयू और राजद की तरफ से ये बने मंत्री

    जदयू की तरफ से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, लेशी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन साहनी और शिला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली है।

    राजद की बात करें तो तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, अनिता देवी, कुमार सर्वजीत, समीर कुमार महासेठ, मोहम्मद शाहनवाज, चंद्रशेखर, रामानंद यादव, सुरेंद्र यादव, कार्तिकेय मास्टर, इसराइल मंसूरी, शमीम अहमद, सुधाकर सिंह, सुरेंद्र राम, ललित यादव और जीतेंद्र राय मंत्री बने हैं।

    जानकारी

    अन्य पार्टियों से बने मंत्री

    मंगलवार को कांग्रेस के मुरारी गौतम, अफाक अहमद, हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के संतोष मांझी और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सुमित कुमार पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

    कयास

    नीतीश के पास जा सकता है गृह विभाग

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह विभाग जदयू के पास जा सकता है। इसके अलावा जदयू विजिलेंस, शिक्षा, इमारत निर्माण, अल्पसंख्यक मामलों का विभाग, सामाजिक कल्याण और जल संसाधन विभाग अपने पास रख सकती है।

    राजद की बात करें तो उसे वित्त, वाणिज्यिक कर, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और वन विभाग दिया जा सकता है।

    मंत्रालयों को लेकर राजद के साथ भी नीतीश कुम का वैसा ही समझौता है, जैसा भाजपा के साथ था।

    जानकारी

    10 लाख सरकारी नौकरी का ऐलान कर चुके हैं नीतीश

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया था। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से नीतीश ने राज्य के 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को अन्य व्यवस्थाओं के जरिये नौकरी देने की घोषणा की।

    बिहार विधानसभा

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    242 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में फिलहाल भाजपा के 77, जदयू के 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार, राजद के 79, कांग्रेस के 19, CPI (M-L) के 12, CPI के चार और AIMIM का एक विधायक है। एक निर्दलीय विधायक है।

    भाजपा के साथ छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने जिस महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, उसमें राजद, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, कांग्रेस, CPI(M-L) और CPI शामिल हैं। जदयू समेत इनके विधायकों की संख्या 163 है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    नीतीश कुमार
    तेजस्वी यादव

    ताज़ा खबरें

    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना

    बिहार

    अग्निपथ योजना: युवाओं का देशभर में प्रदर्शन, क्या है विरोध की वजह? उत्तर प्रदेश
    अग्निपथ योजना से जुड़ी गलतफहमियों को सरकार ने किया दूर, महत्वपूर्ण सवालों का जवाब दिया भारतीय सेना
    अग्निपथ योजना पर बवाल, बिहार में ट्रेन तो मध्य प्रदेश में ट्रैक पर लगाई आग मध्य प्रदेश
    अग्निपथ योजना के खिलाफ बवाल जारी, बिहार में दो जगह फूंकी गईं ट्रेनें भारतीय सेना

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    बिहार चुनाव: महागठबंधन में मतभेद, कांग्रेस को 60 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं RJD लालू प्रसाद यादव
    बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा महागठबंधन, सीट बंटवारे पर बनी सहमति बिहार
    बिहार: दलित नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी और तेजप्रताप सहित छह के खिलाफ शिकायत दर्ज बिहार
    बिहार: 2005 से चुने गए 36% विधायकों और सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज- ADR बिहार

    नीतीश कुमार

    बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा बिहार
    बिहार में आ चुकी कोरोना की तीसरी लहर- नीतीश कुमार बिहार
    बिहार: कैबिनेट मीटिंग से पहले दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित बिहार
    बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, होम क्वारंटाइन हुए बिहार

    तेजस्वी यादव

    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार
    आत्मघाती है राहुल गांधी की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा के जाल में फंसने जैसा- लालू यादव नरेंद्र मोदी
    पटना: मरीजों के वार्ड में ही दो दिन से बेड पर पड़ी लाशें, वीडियो वायरल बिहार
    बिहार: 29वें दिन ही टूट गया आठ साल में 264 करोड़ की लागत से बना पुल बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025