NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये
    अगली खबर
    केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने लगाए आरोप

    केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये

    लेखन गौसिया
    Aug 13, 2022
    01:10 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर झूठ बोलने और विज्ञापनों पर बड़ी राशि खर्च करने का आरोप लगाया।

    पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 20 लाख रुपए के स्टूडेंट लोन का विज्ञापन करने के लिए 19 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

    दिल्ली सरकार ने अपनी उच्च शिक्षा कौशल विकास गारंटी योजना पर बड़ी मात्रा में रकम खर्च की है।

    आरोप

    केजरीवाल सिर्फ एक चुनावी मधुमक्खी हैं- संबित पात्रा

    शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला बोला।

    पात्रा ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ दिखावा करते हैं कि उन्हें दुनिया की परवाह हैं, लेकिन उन्हें केवल अपनी परवाह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी योजनाओं के लिए उन्हें टारगेट किया गया था, लेकिन केजरीवाल ने 20 लाख के लोन के विज्ञापन के लिए 19 करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें सिर्फ दो छात्रों को लोन दिया गया। वह सिर्फ एक चुनावी मधुमक्खी हैं।

    आरोप

    संबित पात्रा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

    अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि कॉरपोरेट्स की भाजपा मदद कर रही है है। कारोबारियों का कर्ज माफ किया गया।

    इस पर संबित पात्रा ने जवाब दिया कि केजरीवाल को कर्ज के बट्टे खाते में डालने और माफ किए जाने के बीच का अंतर पता होना चाहिए।

    उन्होंने कहा, "2018-19 में 6.63 लाख करोड़ रुपए और 2021-22 में 7.1 लाख करोड़ रुपए कॉर्पोरेट टैक्स इकट्ठा किया गया। इस पैसे का इस्तेमाल गरीब लोगों के लिए किया गया।"

    बयान

    यह सेवाएं लोक कल्याण के लिए हैं- केजरीवाल

    भाजपा के हमलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली और अब पंजाब में सब्सिडी वाली बिजली और पानी की आपूर्ति का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि यह लोक कल्याण के लिए है।

    आंकड़ा

    89 में से सिर्फ दो छात्रों को ही मिला लोन

    वित्त वर्ष 2021-22 में योजना का लाभ पाने के लिए 89 छात्रों ने आवेदन किया, जिसमें से केवल दो छात्रों को ही लोन मिला।

    इस बार सरकार ने योजना के विज्ञापन पर 19 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन लाभ दो छात्रों को हुआ यानी सिर्फ 20 लाख रुपए का लोन दिया।

    इस हिसाब से दिल्ली सरकार के द्वारा किया विज्ञापन का खर्च योजना से कई गुना ज्यादा है।

    जानकारी

    स्टूडेंट्स को 10 लाख रुपए तक लोन देने का है योजना का उद्देश्य

    दिल्ली सरकार ने जून 2015 को दिल्ली उच्च शिक्षा और कौशल विकास गारंटी योजना की शुरुआत की। योजना में दिल्ली से 10वीं या 12वीं करने वाले छात्रों को कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए 10 लाख रुपए तक के लोन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    भारतीय जनता पार्टी

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    दिल्ली

    आम जनता को महंगाई का एक और झटका, 50 रुपये बढ़ी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत मुंबई
    क्या है नए संसद भवन के शिखर पर लगाए गए विशालकाय अशोक स्तंभ की विशेषताएं? नरेंद्र मोदी
    दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 पिस्तौलों के साथ शादीशुदा दंपति गिरफ्तार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कोका-कोला और ओरियो बिस्किट वाले आमलेट की वीडियो ट्विटर

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब में अब अलका लांबा पर भी मामला दर्ज, पुलिस ने घर के बाहर चिपकाया नोटिस कुमार विश्वास
    पंजाब: करीब 2,000 डिफॉल्टर किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, विवाद शुरू पंजाब
    दिल्ली: पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया दिल्ली
    तजिंदर सिंह बग्गा प्रकरण: क्या है दूसरे राज्य में आरोपी को गिरफ्तार करने के नियम? दिल्ली पुलिस

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में भीषण आग लगने से 60 झुग्गियां राख, सात की मौत दिल्ली
    पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP पश्चिम बंगाल
    पंजाब में 23 मार्च को लॉन्च होगी भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार
    हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    नागरिकता कानून: भाजपा नेता ने उठाए सवाल, पूछा- मुसलमान क्यों नहीं शामिल? पाकिस्तान समाचार
    अलविदा 2019: पर्रिकर और जेटली समेत इन नेताओं ने इस साल छोड़ा हमारा साथ ट्विटर
    नागरिकता कानून: सपा का प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का ऐलान, भाजपा ने साधा निशाना समाजवादी पार्टी
    असम: डिटेंशन सेंटर में बंद एक और शख्स की मौत, 29 पहुंचा आंकड़ा असम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025