NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
    अगली खबर
    जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
    उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिया विवादित बयान

    जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 12, 2022
    10:41 am

    क्या है खबर?

    देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके को सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। इसके तहत शनिवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज होगा। इस अभियान में लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जाएगी।

    इसी बीच उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विवादित बयान दिया है। आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक ने उनके इस बयान की आलोचना की है।

    बयान

    भट्ट ने क्या कहा?

    उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि जिस घर पर तिरंगा नहीं दिखेगा, उस घर की तरफ विश्वास की नजर से नहीं देखा जा सकता। तिरंगा लगाने में किसको परेशानी हो सकती है?

    प्रतिक्रिया

    AAP ने की भट्ट से माफी की मांग

    भट्ट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) की उत्तराखंड उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि आप किसी के साथ जबरदस्ती नही कर सकते। हर हिंदुस्तानी देशभक्त है और उसके दिल में तिरंगा है।

    उन्होंने भट्ट से माफी मांगने की अपील करते हुए कहा कि दूर-दराज के गांवों में लोग तिरंगा फहराना चाहते हैं, लेकिन तिरंगा वहां तक पहुंचता नहीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय पर भी झंडा नहीं फहराया जाता, उस पर ये क्या कहेंगे।

    जानकारी

    कांग्रेस का भी RSS पर निशाना

    उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि संघ ने 51 सालों तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया था तो उस पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। इन्हें समझ आ गया कि तिरंगे के नीचे और गांधी के पीछे चलकर ही भारत सुरक्षित है।

    जानकारी

    स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान चलाया जाएगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मना रही है। इसमें 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान आयोजित किया जाएगा।

    इसका उद्देश्य लोगों को संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए प्रेरित करना है।

    इसके तहत सरकार ने देश के 26 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है

    सरकार ने डाकघर और राशन दुकानों पर भी तिरंगे उपलब्ध कराए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    तिरंगे झंडे का निर्धारित आकार और फहराने का समय?

    भारतीय ध्वज संहिता के पैराग्राफ 1.3 और 1.4 के अनुसार, तिरंगा झंडा आकार में आयताकार होगा। झंडा किसी भी आकार का हो सकता है, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होगा।

    इसी तरह 20 जुलाई, 2022 ध्वज संहिता के भाग- II के पैराग्राफ 2.2 के खंड (xi) में किए संशोधन के तहत अब खुले में या घर की छतों पर फहराए गए झंडे दिन के साथ रात में फहराए जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    भाजपा समाचार
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    उत्तराखंड

    लिपुलेख में सड़क निर्माण पर नेपाल ने जताई आपत्ति, भारत से काम रोकने को कहा नरेंद्र मोदी
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा में शामिल हुए जनरल बिपिन रावत के भाई विजय रावत बिपिन रावत
    फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने हिमाचल प्रदेश
    उत्तराखंड: बीमारी का इलाज कराने में असक्षम पिता ने की तीन वर्षीय पुत्र की हत्या, गिरफ्तार हत्या

    भाजपा समाचार

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग लोकसभा
    कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी कर्नाटक
    UPA सरकार के मुकाबले मोदी राज में निलंबित हुए दोगुने से ज्यादा सांसद लोकसभा
    मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार मेघालय

    विवादित बयान

    राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान, कहा- कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क बननी चाहिए राजस्थान
    कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा, जानिए मामला बॉम्बे हाई कोर्ट
    कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक बोले- जब रेप होना ही है तो उसका मजा लो कर्नाटक
    हरिद्वार धर्म संसद: जांच के लिए SIT बनी, FIR में जोड़े गए दो नए नाम नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025