NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
    अगली खबर
    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी

    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 10, 2022
    11:28 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि वो घर पर आइसोलेट हो रही हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।

    बता दें कि प्रियंका गांधी ने हालिया दिनों में कई विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया था और वो सैकड़ों लोगों के संपर्क में आई थीं।

    इससे पहले 3 जून को भी प्रियंका गांधी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

    जानकारी

    सोनिया के बाद प्रियंका में हुई थी संक्रमण की पुष्टि

    2 जून को सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। हल्के बुखार के बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इलाज के लिए उन्हें कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

    सोनिया में कोरोना की पुष्टि की अगले ही दिन प्रियंका गांधी ने बताया कि वो भी संक्रमण की चपेट में आ गई हैं।

    जून में प्रियंका 'नव संकल्प शिविर' में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश गई थीं, लेकिन बीच में दिल्ली लौट आईं।

    जानकारी

    प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गई थीं प्रियंका

    5 अगस्त को कांग्रेस ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथGST दरों में इजाफे को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था।

    इस कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

    सांसदों के विरोध जताने पर पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अन्य सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए।

    जानकारी

    राहुल गांधी भी अस्वस्थ

    सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अस्वस्थ हैं। इसके चलते उन्होंने राजस्थान के अलवर का दौरा स्थगित कर दिया है। यहां उन्हें पार्टी के 'नेतृत्व संकल्प शिविर' में हिस्सा लेना था।

    कोरोना वायरस

    देश में क्या है संक्रमण की स्थिति?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस के 16,047 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हुई।

    इसी के साथ भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,41,90,697 हो गई है। इनमें मरने वालों की संख्या 5,26,826 है।

    सक्रिय मामलों की बात करें तो इनकी संख्या 1,28,261 हो गई है।

    देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों संक्रमण की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आ रही है, जिसके बाद प्रोटोकॉल की पालना के आदेश दिए गए हैं।

    कोरोना संक्रमण

    दुनियाभर में 58.64 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 58.64 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 64.23 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.23 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.34 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.43 करोड़ संक्रमितों में से 1.54 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    राहुल गांधी

    मध्य प्रदेश में पत्रकार सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर अर्धनग्न करने का मामला क्या है? मध्य प्रदेश
    मायावती को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने को तैयार थी कांग्रेस, लेकिन नहीं मिला जवाब- राहुल मायावती
    गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश
    कांग्रेस में शामिल होने के ताजा कयासों के बीच सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर गुजरात

    कांग्रेस समाचार

    नए संसद भवन की छत पर बने अशोक स्तंभ को लेकर क्यों हो रहा विवाद? नरेंद्र मोदी
    महा विकास अघाड़ी में दरार? द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर शिवसेना से नाराज हुई कांग्रेस उद्धव ठाकरे
    संसद में इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे जुमलाजीवी, तानाशाह और भ्रष्ट समेत कई शब्द, प्रतिबंध लगा नरेंद्र मोदी
    असंसदीय शब्दों की सूची पर लोकसभा स्पीकर बोले- किसी भी शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया लोकसभा

    प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री से सवाल, पूछा- क्या पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर खीरी जाएंगे? नरेंद्र मोदी
    लखीमपुर खीरी: 30 घंटे हिरासत में रखे जाने के बाद गिरफ्तार की गईं प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा
    छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका, नाराज होकर फर्श पर बैठे छत्तीसगढ़
    राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिली उत्तर प्रदेश

    कोरोना वायरस

    SEZ: वर्क फ्रॉम होम के लिए नई गाइडलाइंस, एक साल तक मिलेगी सुविधा वर्क फ्रॉम होम
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 21,566 मरीज, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 9 करोड़ पार कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में दैनिक मामलों में इजाफा जारी, बीते दिन मिले 21,880 नए संक्रमित कोरोना वायरस के मामले
    केएल राहुल हुए कोरोना संक्रमित, वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज कर सकते हैं मिस क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025