राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

कौन हैं अर्पिता मुखर्जी, जिनके घरों से बरामद हुआ 50 करोड़ रुपये कैश?

शिक्षा भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से मिले कैश ने सबको चौंका कर रख दिया है।

28 Jul 2022

लोकसभा

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग

कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कहने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने किया TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में होने का दावा

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

पश्चिम बंगाल: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर ममता की टिप्पणी, मीडिया ट्रायल का आरोप लगाया

शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड में भेज दिया गया है।

नेशनल हेराल्ड: सोनिया गांधी से पूछताछ खत्म, तीन दिन में पूछे गए 100 से अधिक सवाल

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ खत्म हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे तीन दिन में कुल 12 घंटे पूछताछ की और इस दौरान 100 से अधिक सवाल पूछे गए।

19 विपक्षी सांसद राज्यसभा से निलंबित, महंगाई आदि मुद्दों पर कर रहे थे प्रदर्शन

सदन की कार्यवाही के दौरान व्यवधान पैदा करने के लिए 19 विपक्षी सांसदों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। ये सांसद महंगाई, आवश्यक खाद्य सामानों पर GST और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर सदन के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे।

26 Jul 2022

BSNL

मारग्रेट अल्वा बोलीं- नेताओं के फोन कॉल्स पर 'बिग ब्रदर' की निगाह, सरकार ने दी प्रतिक्रिया

उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा ने आरोप लगाया है कि नेताओं के फोन कॉल्स पर 'बिग ब्रदर' की नजरें हैं। यहां 'बिग ब्रदर' से उनका इशारा केंद्र सरकार की तरफ है।

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, एजेंसियों के दुरुपयोग और महंगाई पर कर रहे थे प्रदर्शन

विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और महंगाई जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एक हो सकते हैं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश- मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश वैसे ही एक हो सकते हैं, जैसे जर्मनी का एकीकरण हुआ था।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे का पहला इंटरव्यू, कही ये अहम बातें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें धोखा दिया गया है। उनकी सरकार गिराने की साजिश ऐसे वक्त रची गई, जब वो अस्पताल में भर्ती थे और हिल भी नहीं सकते थे।

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पर चार कांग्रेसी सांसद पूरे सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित

महंगाई और बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के चार सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें पूरे सत्र के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया है।

द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, कई रिकॉर्ड बनाए

द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमन्ना ने उन्हें देश के सर्वोच्च पद की शपथ दिलाई।

आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10:15 बजे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा और मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद की शपथ दिलाएंगे।

महाराष्ट्र: भाजपा नेता के बयान के बाद संजय राउत बोले- जल्द गिरेगी शिंदे सरकार

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी ने 'भारी मन' से एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। इसके एक दिन बाद शिवसेना ने कहा कि शिंदे सरकार छह महीनों से अधिक नहीं चलेगी।

AAP का केंद्र सरकार पर कार्यक्रम हाइजैक करने का आरोप, कहा- जबरदस्ती प्रधानमंत्री के बैनर लगाए

आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र की भाजपा सरकार पर दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम को हाइजैक करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध बार चलाने का आरोप, केंद्रीय मंत्री का पलटवार

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी बेटी पर फर्जी और गलत तरीके से प्राप्त किए गए लाइसेंस के जरिए गोवा में एक बार चलाने का आरोप लगाया है।

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार होने वाले पार्थ चटर्जी कौन हैं?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई घंटे की पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है।

राष्ट्रपति चुनाव: किन-किन राज्यों में विपक्षी विधायकों ने मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोटिंग की?

राष्ट्रपति चुनाव के पूर्ण नतीजे आ गए हैं और इनमें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को तय अनुमानों से अधिक वोट मिले हैं।

द्रौपदी मुर्मू: कॉलेज के समय हुआ प्यार, शादी के लिए घर वालों को मुश्किल से मनाया

64 वर्षीया द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुनी गई हैं। 25 जुलाई को वह महामहिम के रूप में शपथ लेंगी। उन्होंने चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पटखनी दी है।

भारत के राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वालीं पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू; कैसा रहा सफर?

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की 64 वर्षीय उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुनी गई हैं।

भारत के राष्ट्रपति को वेतन के साथ और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

देश के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान हो चुका है। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की है। वो इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला हैं।

21 Jul 2022

ओडिशा

भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिलचस्प बातें जानिए

विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतने वालीं मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

देश की अगली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया

भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। आज हुई मतगणना में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दी।

विपक्षी खेमे को बड़ा झटका, उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहेगी ममता बनर्जी की TMC

विपक्षी खेमे को बड़ा झटका देते हुए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहने का ऐलान किया है।

केजरीवाल ने गुजरात में भी खेला बिजली कार्ड, 300 यूनिट मुफ्त देने का वादा

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में भी मुफ्त बिजली का पासा फेंका है।

रॉबर्ट वाड्रा ने दिए राजनीति में आने के संकेत, कहा- देश में बदलाव की जरूरत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीतिक में उतरने के संकेत दिए हैं।

विपक्षी पार्टियों ने जारी किया मोदी सरकार के खिलाफ बयान, एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया

कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार की बदले की राजनीति और एजेंसियों के दुरुपयोग पर अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक की। इस बैठक में 12 अन्य पार्टियां शामिल हुईं। उन्होंने मिलकर एक संयुक्त बयान जारी किया है।

नेशनल हेराल्ड केस: पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी, कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंच गई हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहे।

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असंतुष्टि? एक मंत्री का इस्तीफा, दूसरा दिल्ली पहुंचा

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असंतुष्टि एक बार फिर सतह पर आ गई है।

राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय

कल यानि सोमवार को संसद और सभी राज्यों की विधानसभाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों ने देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए अपना वोट डाला।

कौन हैं NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर?

केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पंजाब: संगरूर के लोकसभा सांसद ने भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताया, हो रही निंदा

पंजाब के संगरूर से लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भगत सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है।

14 Jul 2022

लोकसभा

असंसदीय शब्दों की सूची पर लोकसभा स्पीकर बोले- किसी भी शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया

असंसदीय शब्दों की नई सूची को लेकर विवाद के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि संसद में किसी भी शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और ये सूची ऐसे शब्दों का संकलन है जिन्हें अतीत में रिकॉर्ड से हटाया गया है।

14 Jul 2022

लोकसभा

संसद में बैन हुए शब्दों का इस्तेमाल करने पर क्या होता है?

गुरुवार को लोकसभा सचिवालय ने ऐसे शब्दों की नई सूची जारी की है, जिनका सदन में इस्तेमाल असंसदीय माना जाएगा।

संसद में इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे जुमलाजीवी, तानाशाह और भ्रष्ट समेत कई शब्द, प्रतिबंध लगा

लोकसभा सचिवालय ने ऐसे शब्दों की नई सूची जारी की है जिनका संसद में इस्तेमाल करना असंसदीय माना जाएगा और इन्हें सदन की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग से हटा दिया जाएगा।

महा विकास अघाड़ी में दरार? द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर शिवसेना से नाराज हुई कांग्रेस

शिवसेना की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के ऐलान के बाद कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

नए संसद भवन की छत पर बने अशोक स्तंभ को लेकर क्यों हो रहा विवाद?

सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बन रही नई संसद की छत पर बनाए गए राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार का समर्थन करेगी शिवसेना- उद्धव ठाकरे

राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को समन भेजकर 21 जुलाई को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

10 Jul 2022

गोवा

गोवा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पार्टी ने खारिज की अटकलें

गोवा में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के अधिकांश विधायकों के सत्ता पर काबिज भाजपा के संपर्क में होने की बात कही जा रही है।