राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस का महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र, मुफ्त सिलेंडर सहित किए 6 वादे
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है।
अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैदान में नहीं उतरेंगे।
नवाब मलिक ने लगाया ड्रग पेडलर और फडणवीस के बीच संबंध होने का आरोप
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एक ड्रग पेडलर के बीच संबंध होने का दावा किया है। इसके पक्ष में उन्होंने ड्रग पेडलर की फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
पंजाब: अमरिंदर सिंह ने पर्दे के पीछे कांग्रेस से बातचीत की खबरों का खंडन किया
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गत दिनों नई पार्टी का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी में वापसी के लिए कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे वार्ता करने की खबरों का शनिवार को खंडन किया है।
गोवा: कांग्रेस की वजह से और अधिक ताकतवर होते जा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोवा के अपने दौरे के आखिरी दिन यानी शनिवार को कांग्रेस पर बड़ा तंज कसा है।
उत्तर प्रदेश: समजावादी पार्टी में शामिल हुए बसपा के 6 सहित कुल 7 बागी विधायक
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा और मायवती की बसपा को बड़ा झटका लगा है।
13 राज्यों में तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, मंगलवार को आएंगे नतीजे
देश के 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए लिएंडर पेस, ममता की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन
पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गोवा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।
बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाने के लिए ड्रग्स मामला भाजपा की साजिश- नवाब मलिक
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाने के लिए भाजपा ने क्रूज ड्रग्स मामले की साजिश रची थी।
राहुल गांधी समझ नहीं रहे, कई दशकों तक सत्ता में रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को गोवा में आयोजित एक सभा में भाजपा को लेकर बड़ा ही हैरान कर देने वाला बयान दिया है।
उत्तर प्रदेश: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
कौन हैं पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम, जिनके अमरिंदर के साथ संबंध पर उठ रहे सवाल?
पंजाब में सियासी बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इस बार इसका कारण बनी हैं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम। सिंह के विरोधी कांग्रेसी नेताओं ने अरूसा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है और मामले में जांच की मांग की है।
आर्यन खान ड्रग्स मामला: क्यों आमने-सामने हैं नवाब मलिक और समीर वानखेड़े?
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने आर्यन खान से संबंधित ड्रग्स मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े पर आज फिर से निशाना साधा और उनकी पहली शादी का सर्टिफिकेट साझा करते हुए उन पर नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया।
जल्द नई पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे अमरिंदर सिंह, कल अमित शाह से मिलेंगे
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि वो विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद वो इसका नाम सार्वजनिक करेंगे।
जम्मू-कश्मीर: अमित शाह ने भाषण से पहले हटाया बुलेटप्रूफ शीशा, कहा- सीधे बात करना चाहता हूं
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में अपनी एक रैली में भाषण से पहले बुलेटप्रूफ शीशे को हटवा दिया और बिना सुरक्षा के ही भाषण दिया।
महाराष्ट्र: मेरे पीछे ED नहीं पड़ेगी क्योंकि मैं भाजपा सांसद हूं- संजय पाटिल
महाराष्ट्र के सांगली से भाजपा सांसद संजय पाटिल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके पीछे नहीं पड़ेगी क्योंकि वह भाजपा के सांसद हैं।
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की सरकार बनी तो सबको देंगे 10 लाख तक का मुफ्त इलाज- प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य के सभी निवासियों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर: अमित शाह ने दौरे के दूसरे दिन दो साल में मेट्रो समेत क्या-क्या वादे किए?
बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने दौरे के दूसरे दिन कई बड़े वादे किए। इसमें जम्मू शहर और श्रीनगर में मेट्रो चलाने से लेकर जम्मू एयरपोर्ट का विस्तार करने जैसे कई अहम वादे शामिल रहे।
मध्य प्रदेश: भिंड में कबाड़ में बिक रहे उज्ज्वला योजना के सिलेंडर, कांग्रेस ने साधा निशाना
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'उज्ज्वला योजना' के तहत मिले LPG सिलेंडर मध्य प्रदेश के भिंड़ जिले में कबाड़ में बिक रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक कबाड़खाने में दर्जनों सिलेंडरों को पड़े हुए देखा जा सकता है।
लखीमपुर हिंसा: आरोपी आशीष मिश्रा को हुआ डेंगू, अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्रा को डेंगू हो गया है और उसे जिला जेल के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रियंका गांधी ने कर्ज माफी सहित किए ये सात बड़े वादे
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है।
पश्चिम बंगाल: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के सामने भाजपा के दो गुटों में भिड़ंत, फेंकी कुर्सियां
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद अब भाजपा में आपसी कलह की चिंगारी फूट पड़ी है।
पंजाब: अमरिंदर सिंह की दोस्त के ISI से रिश्तों की कराई जाएगी जांच- गृह मंत्री रंधावा
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का बनाने का ऐलान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।
उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का ऐलान, कहा- सरकार बनने पर स्नातक छात्राओं स्कूटी दी जाएगी
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जनता से लुभावने वादे किए जा रहे हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है भाजपा- पंजाब प्रभारी
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा को एक जाजम पर बैठा हुआ देखा जा सकता है।
अब महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह, डिमोशन से नाराज वरिष्ठ प्रवक्ता ने दिया पद से इस्तीफा
पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आंतरिक कलह का सामना कर रही कांग्रेस के लिए अब महाराष्ट्र से बुरी खबर आई है। यहां अपने डिमोशन से नाराज पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन सावंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, भाजपा के साथ कर सकते हैं समझौता
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। वे जल्द ही इसे लॉन्च करेंगे।
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने किया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया ड्रग पेडलर और एडिक्ट
कर्नाटक कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अंगूठा छाप' कहने के बाद छिड़ा राजनीतिक घमासान अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है।
प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट देगी कांग्रेस
कांग्रेस ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ये घोषणा करते हुए कहा कि ये फैसला हर उस महिला के लिए है जो उत्तर प्रदेश को आगे ले जाना चाहती है।
कर्नाटक कांग्रेस के प्रधानमंत्री को 'अंगूठा छाप' कहने पर बड़ा विवाद, भाजपा ने किया पलटवार
कर्नाटक कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अंगूठा छाप' कहने पर राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कर्नाटक कांग्रेस ने कन्नड़ भाषा में किए गए अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री को अशिक्षित और अंगूठा छाप कहा, जिसके जवाब में भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।
लखीमपुर खीरी हिंसा: किसानों को कुचलने वाली गाड़ी में सवार भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने किसानों को कुचलने वाली गाड़ी में सवार एक शख्स समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
अगर किसानों की मांगें नहीं मानी तो सत्ता में वापस नहीं आएगी भाजपा- सत्यपाल मलिक
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार से आंदोलनकारी किसानों की मांगें मानने की अपील करते हुए कहा है कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गईं तो ये सरकार सत्ता में वापस नहीं लौटेगी।
बंगाल: भाजपा यूथ विंग के नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने TMC पर लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से एक भाजपा नेता को निशाना बनाया गया है। पार्टी के यूथ विंग के नेता मिथुन घोष की उत्तर दिनाजपुर के इटहार में हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
सिद्धू ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, 13 सूत्रीय एजेंडा पेश करने के लिए समय मांगा
पंजाब में कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद 'सब कुछ सुलझने' का दावा करने वाले प्रदेश प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।
राहुल गांधी फिर बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष, कमान संभालने पर करेंगे विचार
राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कई नेताओं ने इसकी मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने अध्यक्ष बनने के संकेत दिए हैं।
लखीमपुर हिंसा: घटनाक्रम को 'रिक्रिएट' करने के लिए आशीष मिश्रा को घटनास्थल पर लेकर गई पुलिस
उत्तर प्रदेश पुलिस लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा को आज घटनास्थल पर लेकर गई और यहां पूरे घटनाक्रम को "रिक्रिएट" किया। इसके लिए उसने अपनी जीप और पुतलों का इस्तेमाल किया।
BSF का क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने पर पंजाब में विवाद, मुख्यमंत्री ने बताया संघवाद पर हमला
सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सीमा के 50 किलोमीटर अंदर तक कार्रवाई करने का अधिकार देने के केंद्र सरकार के फैसले पर पंजाब में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
लखीमपुर हिंसा घोर निंदनीय, देश की अन्य जगहों पर भी होती हैं ऐसी घटनाएं- निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को घोर निंदनीय बताया है और कहा है कि मामले में सरकार बिल्कुल भी रक्षात्मक नहीं है।
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती
भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करते वक्त घायल हो गए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
लखीमपुर हिंसा का उत्तर प्रदेश चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? भाजपा ने की समीक्षा
भाजपा ने सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। लगभग चार घंटे चली इस बैठक में लखीमपुर खीरी हिंसा के चुनाव पर असर पर भी चर्चा की गई।