NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने किया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया ड्रग पेडलर और एडिक्ट
    राजनीति

    कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने किया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया ड्रग पेडलर और एडिक्ट

    कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने किया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया ड्रग पेडलर और एडिक्ट
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 19, 2021, 04:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने किया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया ड्रग पेडलर और एडिक्ट
    कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बताया ड्रग पेडलर और एडिक्ट।

    कर्नाटक कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अंगूठा छाप' कहने के बाद छिड़ा राजनीतिक घमासान अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को न केवल ड्रग पेडलर करार दिया, बल्कि उन्हें ड्रग एडिक्ट भी बता दिया है। उनके इस बयान के बाद से कर्नाटक की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

    कर्नाटक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया था 'अंगूठा छाप'

    कर्नाटक कांग्रेस ने सोमवार को किए गए अपने ट्वीट में लिखा था, 'कांग्रेस ने स्‍कूल बनाए, लेकिन मोदी कभी पढ़ने नहीं गए। कांग्रेस ने वयस्‍कों के सीखने के लिए भी योजनाएं बनाईं, लेकिन मोदी ने यहां भी कुछ नहीं सीखा। जिन लोगों ने भीख मांगने पर प्रतिबंध होने के बावजूद जीवन जीने के लिए भीख मांगना चुना, वे आज लोगों को भीख मांगने पर मजबूर कर रहे हैं। देश अंगूठा छाप मोदी के कारण कष्‍ट झेल रहा है।'

    भाजपा ने कहा- केवल कांग्रेस ही इतना नीचे गिर सकती है

    जैसा कि स्वभाविक था, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कर्नाटक कांग्रेस के इस ट्वीट की आलोचना की है और इसे प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमला करार दिया है। कर्नाटक भाजपा ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। कर्नाटक भाजपा की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा, "केवल कांग्रेस ही इतना नीचे गिर सकती है। यह टिप्पणी इस लायक भी नहीं है कि इसका कुछ जवाब दिया जाए।"

    कांग्रेस ने कही मामले की जांच कराने की बात

    कर्नाटक कांग्रेस की प्रवक्ता लवन्या बल्‍लाल ने स्वीकार किया है कि ट्वीट का लहजा दुर्भाग्यपूर्ण है और मामले में जांच की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें ट्वीट को वापस लेने या इस पर माफी मांगने का कोई कारण नजर नहीं आता।

    भाजपा ने राहुल गांधी पर टिप्पणी कर किया जवाबी हमला

    प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट के एक दिन बाद अब कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष कतील ने राहुल गांधी पर ट्वीट कर जवाबी हमला किया है। उन्होंने लिखा, 'कौन हैं राहुल गांधी? ये मैं नहीं कह रहा हूं, मीडिया में आया था कि राहुल गांधी ड्रग पेडलर और एडिक्ट हैं। वो पार्टी नहीं चला सकते हैं।' कतील के ट्वीट से कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई और अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस पर अपनी नाराजगी जताई है।

    डीके शिवकुमार ने की भाजपा से माफी मांगने की मांग

    कतील के ट्वीट के बाद डीके शिवकुमार ने ट्विटर का सहारा लेते हुए इस अपमानजनक और असंसदीय टिप्पणी के लिए भाजपा से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने लिखा, 'मेरा मानना है कि हमें राजनीति में सभ्य और सम्मानजनक होना चाहिए, यहां तक कि अपने विरोधियों के प्रति भी। मुझे उम्मीद है कि भाजपा मुझसे सहमत है और अपने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी पर की गई अपमानजनक और असंसदीय टिप्पणियों के लिए माफी मांगेगी।'

    राज्य की दो विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने हैं उपचुनाव

    गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच ये विवाद ऐसे समय पर हुआ है जब राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। राज्य में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली हुई सिंदगी और हंगाल विधानसभा सीटों पर 30 अक्‍टूबर को उपचुनाव होंगे। ये चुनाव भाजपा के लिए पहुत अहम हैं क्योंकि बासवराज बोम्‍मई के मुख्यमंंत्री पद संभालने के बाद पहला चुनाव है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    कर्नाटक

    कर्नाटक: मंगलौर में मां ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर डांटा तो नाबालिग ने की आत्महत्या मंगलौर
    कैलाश खेर ने बयां की हंपी की घटना, बोले- हर जगह ऐसे कुछ लोग होते हैं कैलाश खेर
    बेंगलुरू: मानसिक रूप से कमजोर युवक को कॉलर से घसीटकर मेट्रो से उतारा, कार्रवाई की मांग बेंगलुरू
    कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला, हिंदुओं में 18 साल से कम उम्र में शादी अमान्य नहीं कर्नाटक हाई कोर्ट

    नरेंद्र मोदी

    बजट पर क्या रही प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया? बजट
    बजट: जानें कौन सी चीजें होंगी महंगी और किन चीजों के घटेंगे दाम बजट
    बजट: अब 7 लाख रुपये सालाना आय तक नहीं देना होगा इनकम टैक्स, स्लैब में बदलाव बजट
    बजट: प्रधानमंत्री आवास योजना पर खर्च में 66 प्रतिशत वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 33 प्रतिशत बढ़ा बजट

    राहुल गांधी

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित भारत जोड़ो यात्रा
    भारत-चीन सीमा विवाद: जयशंकर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 1962 में हुआ था कब्जा एस जयशंकर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा
    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023